UPSC 2023 : दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है UPSC सिविल सर्विसेस मेंस का रिज़ल्ट 

1 minute read
UPSC 2023 : december ke pehle saptah mein zari kiya ja sakta hai upsc civil services mains ka result

UPSC भारत की सबसे कठिन परीक्षा है। हर वर्ष इस परीक्षा में लाखों स्टूडेंट्स बैठते हैं जिसमें से 1000 से भी कम कैंडिडेट्स इस परीक्षा को पूरी तरह से पास कर पाते हैं। इस साल UPSC सिविल सर्विस मेंस एग्ज़ाम की परीक्षा दिनांक 15 सितम्बर  2023 को आयोजित की गई थी। 

जल्द जारी किया जा सकता है UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि UPSC सामान्यत: दिसंबर के महीने के पहले सप्ताह में ही UPSC सिविल मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट घोषित करता है। इसी प्रकार अगर पिछले वर्ष की बात करें तो पिछले साल UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2022 का रिज़ल्ट 6 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था। इसी आधार पर मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा अनुमानित है कि UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 का रिज़ल्ट जल्द जारी लिया जा सकता है।  

यहाँ से करें रिजल्ट चेक 

कैंडिडेट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं : 

  • UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं। 
  • इसके अलावा कैंडिडेट्स चाहे तो UPSC की अन्य ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर भी UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट देख सकते हैं। 

ऐसे करें रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहाँ UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in  पर जाएं। 
  • होमपेज पर जाकर UPSC civil services mains exam के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब रिज़ल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर लें। 
  • कैंडिडेट्स चाहे तो भविष्य के लिए रिज़ल्ट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।  

  ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*