uppbpb.gov.in पर जल्द होगी UP Police Constable Re Exam Date 2024 की घोषणा, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

1 minute read

UP Police Constable Re Exam Date 2024 : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का इंतज़ार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पुनर्परीक्षा तारीखों का एलान जल्द ही किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, परीक्षा अगस्त में आयोजित होने की संभावना है। हालाँकि अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। वहीं एग्जाम डेट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

UP Police Constable RE Exam Date 2024: फेक नोटिस हुई वायरल

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के री-एग्जाम के लिए एक नोटिस वायरल हो रहा है। लेकिन, यह नोटिस फेक है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आधिकारिक तौर पर इस नोटिस को खारिज कर दिया है। बता दें कि हरिभूमि की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार इस फेक वायरल नोटिस में परीक्षा की डेट 29 और 30 जून बताई जा रही हैं। हालाँकि आधिकारिक वेबसाइट पर अभी ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं हुआ हैं।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 25 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

पेपर लीक के कारण रद्द हुई थी परीक्षाएं

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2024 में पेपर लीक के चलते कुल 60,244 पदों की यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी। बता दें कि भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 75 जिलों में किया गया था, जिसमें करीब 45 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। राज्य सरकार ने पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई इस परीक्षा का पुनःआयोजन आगामी 06 महीने में करवाने के सख्त आदेश दिए दिए थे। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि यूपी पुलिस में रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा को दोबारा कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार परीक्षा में कोई गडबड़ी न हो इसे लेकर सुरक्षा इंतजाम किये जा रहे हैं।

ऐसे ही अन्य न्यूज़ अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*