CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसें करे डाउनलोड?

1 minute read
CBSE Board Exam 2023

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए CBSE ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट (cbse.gov.in) पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र अपने एडमिट कार्ड संबंधित स्कूलों से ले सकते हैं। इस वर्ष सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च को खत्म होंगी और 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक आयोजित होंगी। 

सीबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड को ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in विजिट करें।

मेन वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक ओपन करें।

लिंंक ओपन होने के बाद मांगी गई डिटेल्स सेव करें।

डिटेल्स सेव होने के बाद एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड पर नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट्स आदि की जानकारी चेक करें।

सीबीएसई एग्जाम 2023 – सुबह की शिफ्ट में होंगे अधिकांश पेपर

सीबीएसई के एग्जाम शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं पेंटिंग, तमांग, शेरपा और थाई पेपर के साथ शुरू होंगी। मैथ के गाइडलाइन्स और मैथ के बेसिक पेपर के साथ ऊपर दी गई परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। अधिकाशं पेपरों का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा साइकोलॉजी के पेपर के साथ खत्म होगी। 12वीं के एग्जाम में अधिकांश पेपरों के लिए सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए बने रहिए Leverage Edu के संग।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*