दिल्ली के गवर्मेंट स्कूलों में स्टूडेंट्स के लिए नई पहल, खुलेंगी 32 फ्रेंच लैंग्वेज लैब

1 minute read
Odisha mein HS schools ke liye online application hue shuru

नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी (NEP) 2020 आने के बाद एजुकेशन की फील्ड में लगातार बदलाव हो रहे हैं। दिल्ली के स्कूलों में नई पहल शुरू की गई है। दिल्ली के गवर्मेंट स्कूलों में अब स्टूडेंट्स फ्रेंच लैंग्वेज सीखेंगे। इसके लिए 32 नई फ्रेंच लैंग्वेज लैब ओपन की जाएंगी। कुछ स्कूलों में लैब ओपन की जा चुकी हैं।

दिल्ली के स्कूलों में फ्रेंच लैंग्वेज लैब ओपन होने से स्टूडेंट्स लैंग्वेज सीखेंगे और फ्रैंकोफोन कल्चर के बारे में जानेंगे। हाल ही में रोहिणी के सेक्टर-17 में एक स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में 1 लैब खोली गई। यह लैंग्वेज दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (DBSE) से जुड़े 33 स्कूलों में छठी से 10वीं के स्टूडेंट्स को पढ़ाई जाएगी।

एजुकेशन डिपार्टमेंट ने फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ करार किया है, जिसने एकेडमिक मॉड्यूल डेवलप किया है। नई लैब की शुरुआत फ्रेंच इंस्टीट्यूट और उसके CSR पार्टनर्स- हीरो मोटोकॉर्प और फ्रेंको-इंडियन एजुकेशन ट्रस्ट (FIET) ने की है। यह प्रोजेक्ट 3,000 से अधिक छात्रों के लिए होगा। अब तक 12 फैकल्टी को लैंग्वेज और एकेडमिक स्किल्स के लिए ट्रेन्ड किया गया है।

स्टूडेंट्स के लिए ऑडियो-विजुअल होगा कंटेंट 

इन लैंग्वेज लैब में फ्रेंच लैंग्वेज का ऑडियो-विजुअल कंटेंट होगा और स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग सेगमेंट में लैंग्वेज सिखाई जाएगी। स्टूडेंट्स को फ्रेंच लैंग्वेज सिखाना, इस बार के बड़े काॅसेप्ट और प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इस पहल के उद्देश्यों में से एक लैंग्वेज और आर्ट्स को लेकर जागरूकता और फ्रेंच लैंग्वेज के साथ ही कल्चर और संस्कृति से जुड़ने में रुचि को आगे बढ़ाना है। 

फ्रांस में सर्वश्रेष्ठ एकेडमिक इंस्टिट्यूट्स तक हो सकेगी पहुंच

एजुकेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि लैब अब किसी भी प्राइवेट स्कूल की तरह स्टूडेंट्स को लैंग्वेज सीखने में मदद करेगी। फ्रेंको इंडियन एजुकेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रशांत के लाहोटी ने कहा कि हम जल्द ही और अधिक फ्रेंच लैंग्वेज लैब स्थापित करेंगे। यह अधिक स्टूडेंट्स के लिए फ्रेंच लैंग्वेज का पता लगाने और फ्रांस में सर्वश्रेष्ठ एकेडमिक इंस्टिट्यूट्स तक पहुंच के दरवाजे खोलेगा।

इसी प्रकार की और अधिक महत्वपूर्ण न्यूज़ अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*