Geography Gk Questions in Hindi : भूगोल सामान्य ज्ञान की महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

1 minute read
Geography Gk Questions in Hindi
Geography Gk Questions in Hindi

Geography Gk Questions in Hindi : भारत हर प्रकार से विविधता का देश है। भारतीय भूगोल को तीन भौतिक, आर्थिक और सामाजिक भूगोल में विभाजित किया गया है। भारत की भौतिक विशेषताओं को वाइड रेंज देश को संपूर्ण भौगोलिक अध्ययन बनाती है।

भारत में सभी संभावित लैंडस्केप हैं जो पृथ्वी के पास हैं। जैसे- ठंडे पहाड़, शुष्क रेगिस्तान, विशाल मैदान, पठार, समुद्री तट और उष्णकटिबंधीय द्वीप आदि भारत की ये भौतिक विशेषताएं हर जगह में फैली हुई हैं। भूगोल को आप जितना जानते हो उतना कम होता है, इसे जानने के लिए आज हमने कुछ प्रश्नोत्तरी तैयार की है। जो आपको भूगोल सम्बंधित सवालों के जवाब देंगे। तो हमारे साथ इस ब्लॉग के अंत तक बने रहे…. 


प्रश्न 1 : निम्न में से कौन सा सही मिलान नहीं है?

(A) पो वैली – इटली

(B) रूहर-जर्मनी

(C) दक्षिणी न्यू इंग्लैंड-यूनाइटेड किंगडम

(D) कांटो मैदान – जापान


प्रश्न 2 : देश भारत का सबसे बड़ा विदेशी भागीदार कौन है?

(A) यूएसए

(B)  चीन

(C) फ्रांस

(D) इनमे से कोई नहीं 


प्रश्न 3 : निम्नलिखित में पृथ्वी की विषुवतीय परिधि लगभग है?

(A) 40,000 किमी

(B) 31,000 कि.मी

(C) 64,000 कि.मी

(D) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 4 : सर्वाधिक तटीय कटाव होता है?

(A) ज्वार

(B) लहरें

(C) धाराएं

(D) इनमें से कोई नहीं



प्रश्न 5 : वह कौन सा भौगोलिक शब्द ”पानी से घिरे उपमहाद्वीपीय भूमि के टुकड़े” से संबंधित है?

(A) प्रायद्वीप

(B) द्वीप

(C) खाड़ी

(D) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 6 : भारत की सबसे लंबी तट रेखा कौन सी है, जो देश के पश्चिमी हिस्से तक फैली हुई है?

(A) अरब सागर तट

(B)  बंगाल की खाड़ी तट

(C) लक्षद्वीप सागर तट

(D) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 7 : कौन सा दर्रा श्रीनगर को लेह से जोड़ता है?

(A) मन पास

(B) ज़ोजी ला दर्रा

(C) नाथुला दर्रा

(D) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 8 : सिंधु नदी द्वारा कौन सा दर्रा बनाया गया है?

(A) बनिहाल दर्रा

(B) बारालाचा दर्रा

(C) रोहतास दर्रा

(D) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 9 : कौन विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है?

(A) अरब

(B) भारत

(C) दक्षिण अफ्रीका

(D) B और C दोनों


प्रश्न 10 : निम्नलिखित में से अफ्रीका में कितने देश मौजूद हैं?

(A) 40 देश

(B) 50 देश

(C) 54 देश

(D) 60 देश


प्रश्न 11 : भारत में एगेट, चॉक और पर्लाइट का एकमात्र उत्पादक राज्य है?

(A) गुजरात

(B) कर्नाटक

(C) राजस्थान

(D) इनमें से कोई नहीं 


प्रश्न 12 : निम्न में से किससे ट्रॉफिक स्तर (Trophic levels) का निर्माण होता है?

(A) केवल जानवर

(B) केवल मांसाहारी जानवर

(C) केवल पौधे

(D) खाद्य श्रृंखला में जुड़े जीव


प्रश्न 13 : खनिज भंडार की सान्द्रता का उच्चतम स्तर पाया जा सकता है?

(A) उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र

(B) उत्तर-पूर्वी क्षेत्र

(C) दक्षिणी क्षेत्र

(D) इनमें से कोई नहीं 


प्रश्न 14 : इनमें से कौन असम का एक जातीय समुदाय है?

(A) गोंड

(B) भील

(C) अहोम

(D) सून 


प्रश्न 15 : किस महासागर में सेशेल्स द्वीप स्थित हैं?

(A) अटलांटिक महासागर

(B)  हिंद महासागर

(C) प्रशांत महासागर

(D) इनमें से कोई नहीं 


प्रश्न 16 : सूर्य पृथ्वी के सबसे निकट वर्ष में किस दिन होता है?

(A) 10 जनवरी

(B) 22 जनवरी

(C) 08 जनवरी

(D) 04 जनवरी


प्रश्न 17 : निम्नलिखित में निकटतम तारे से प्रकाश कब पृथ्वी तक पहुंचता है?

(A) 4.3 सेकंड

(B) 4.3 वर्ष

(C) 4.3 मिनट

(D) इनमें से कोई नहीं 


प्रश्न 18 : भूगोल का जनक कहा जाता है?

(A) हिकैटियस

(B) हेरोडोटस

(C) हिप्पार्कस

(D) इनमें से कोई नहीं 


प्रश्न 19 :किसने कहा था भूलोग भूतल का अध्ययन है?

(A) काण्ट

(B) टेलर

(C) वारेनियस 

(D) इनमें से कोई नहीं 


प्रश्न 20 : ग्रहों की गति का नियम प्रतिपादित किसने किया ?

(A) केप्लर

(B) गैलीलियो

(C) न्यूटन

(D) इनमें से कोई नहीं


उत्तरमाला : 

1. (C)2 . (B)3. (A)4. (B)5. (B)6. (A)7. (B)8. (A)9. (A)10. (C)
11. (A)12. (D)13. (B)14. (C)15. (B)16. (D)17. (B)18. (A)19. (A)20. (A)

Geography Question Answer in Hindi

1. रिचर पैमाने पर किसको मापा जाता है?
उत्तर: भूकम्प की प्रबलता

2. भूगोल का जनक किसे कहा जाता है ?
उत्तर: हिकैटियस

3. भारत में सफेद क्रान्ति का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर: डॉ. वी. कुरियन

4. सूर्य के चारों ओर घूमने वाले खगोलीय पिण्ड क्या कहलाते हैं ?
उत्तर: ग्रह

5. भारत के किस राज्य में जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है ?
उत्तर: बिहार

6. किसी ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाले छोटे आकाशीय पिण्ड को क्या कहते हैं ?
उत्तर: उपग्रह 

7. भारत में कौनसा राज्य सबसे अधिक राज्यों की सीमाओं को स्पर्श करता है ?
उत्तर: उत्तर प्रदेश

8. भारत में सबसे लंबा रेलवे जोन कोनसा है ?
उत्तर: उत्तरी रेलवे 

9. भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी इनमें से कौनसी है?
उत्तर: के–2

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज

भारत का क्षेत्रफल कितना है?

32,87,263 वर्ग कि.मी.

1 डिग्री कितने मिनट के बराबर होता है?

1 डिग्री देशांतर 4 मिनट के बराबर होता है।

चांद पर एक दिन कितने घंटे का होता है?

पृथ्वी पर 24 घंटे, चंद्रमा पर 708.7 घंटे (29.53 पृथ्वी दिन) है।

आशा है आपको ये Geography Gk Questions in Hindi ब्लॉग पसंद आया होगा। GK से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*