World Population Day Slogans : विश्व जनसंख्या दिवस पर स्लोगन, जो जनसंख्या नियंत्रण के लिए समाज में जागृति लाने का करेंगे प्रयास

1 minute read
World Population Day Slogans in Hindi

विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस की घोषणा 11 जुलाई 1989 को की गई थी, इसके पीछे का उद्देश्य समाज में जनसंख्या वृद्धि के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, लोकहित में टिकाऊ विकास के लिए जनसंख्या नीतियों को प्रोत्साहित करना तथा लोगों को परिवार नियोजन के महत्व को बताना था। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को इस दिवस पर स्लोगन जरूर पढ़ने चाहिए, ताकि आप जनसंख्या नियंत्रण के विषय पर समाज को जागरूक कर सकें। इस ब्लॉग में ऐसे ही कुछ World Population Day Slogans in Hindi दिए गए हैं।

विश्व जनसंख्या दिवस पर लोकप्रिय नारे – World Population Day Slogans in Hindi

World Population Day Slogans in Hindi निम्नवत हैं, जिनके माध्यम से आप समाज को जनसंख्या वृद्धि के विषय पर समाज को संगठित कर पाएंगे-

World Population Day Slogans in Hindi
  1. विश्व जनसंख्या दिवस पर हम सौगंध खाएंगे, बढ़ती आबादी के विरोध में हम आवाज उठाएंगे।
  2. जनसंख्या की रोकथाम के लिए, हम मिलकर कदम बढ़ाएंगे।
  3. बढ़ती हुई जनसंख्या, समाज की उन्नति पर लगा श्राप है।
  4. जनसंख्या को बढ़ने से रोक कर हम, समृद्ध समाज का आधार बनेंगे।
  5. जनसंख्या के बढ़ने से, सामाजिक व्यवस्थाएं बिगड़ती हैं।
  6. प्राकृतिक संसाधनों का महत्व जानें, जनसंख्या को बढ़ने से रोकने की मन में ठाने।
  7. जनसंख्या वृद्धि से ही, मानव के सुखों का पतन होता है।
  8. नारी को सशक्त करके हम, जनसंख्या नियंत्रण के मंत्र को अपनाएंगे।
  9. समाज को सशक्त बनाना है, जनसंख्या को बढ़ने से रोकने का कदम उठाना है।
  10. बढ़ती आबादी के विरोध में मुखर हो जाना है, विश्व जनसंख्या दिवस पर हमें समाज को जगाना है।

यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स के लिए 100, 200 और 500 शब्दों में विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध

जनसंख्या नियंत्रण पर स्लोगन

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आप जनसंख्या नियंत्रण पर स्लोगन (World Population Day Slogans in Hindi) पढ़ पाएंगे, जो कुछ इस प्रकार हैं:

World Population Day Slogans in Hindi
  • समाज को शिक्षित करने से ही, हम जनसंख्या नियंत्रित कर पाएंगे।
  • जनसंख्या नियंत्रण करने से, हम अपना जीवन सफल बनाएंगे।
  • जनसंख्या को नियंत्रित करने से, मानव का उद्धार होगा-समृद्ध अपना संसार होगा।
  • एक ही लक्ष्य हमारा-एक ही है ध्येय, जनसंख्या नियंत्रण करने का है मन में निश्चय।
  • जनसंख्या नियंत्रण से, मानव का अस्तित्व निखरकर आएगा।
  • जनसंख्या नियंत्रण के लिए समाज को जगाना है, हमें भविष्य की हर पीड़ा को वर्तमान में जड़ से मिटाना है।
  • जनसंख्या नियंत्रण का मंत्र अपनाओ, अपना भविष्य उज्जवल बनाओ।

यह भी पढ़ें : विश्व जनसंख्या दिवस

विद्यार्थियों के लिए विश्व जनसंख्या दिवस पर नारे

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर आप पर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति समाज को जागरूक करने वाले नारे (World Population Day Slogans in Hindi) भी पढ़ पाएंगे, जो कुछ इस प्रकार हैं:

World Population Day Slogans in Hindi
  • हम सभी को मिलकर प्रण करना है, जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से आगे बढ़ना है।
  • बढ़ती जनसंख्या को रोक कर, आओ समाज को सशक्त करें।
  • पृथ्वी को बढ़ती आबादी से बचाना है, हमें मिलकर सभ्य समाज का सपना सजाना है।
  • शिक्षित होकर समाज में, हम बढ़ती जनसंख्या रोकेंगे।
  • शिक्षा ही बनाए भविष्य को सुनहरा, बढ़ती जनसंख्या भविष्य पर संकट है गहरा।
  • आओ मिलकर करें प्रयास, बढ़ती जनसंख्या के लिए उठाएं आवाज।
  • जनसंख्या नियंत्रण है हम सबकी जिम्मेदारी, इसे हम सबको मिलकर अपनाना है।

यह भी पढ़ें : जानें कब है और देशों के हिसाब से जनसंख्या दिवस

विश्व जनसंख्या दिवस पर सामाजिक नारे

विश्व जनसंख्या दिवस पर सामाजिक नारे पढ़कर आप जनसंख्या नियंत्रण के बड़े संकल्प को आसानी से दोहरा सकते हैं, विश्व जनसंख्या दिवस पर सामाजिक नारे निम्नलिखित हैं-

World Population Day Slogans in Hindi
  • नियंत्रित जनसंख्या ही बनेगी, हमारी खुशियों का आधार।
  • जनसंख्या नियंत्रण का एकमात्र यही मंत्र है, बच्चे दो ही अच्छे।
  • पृथ्वी पर जो है छोटा परिवार, सही मायनों में वही है खुशहाल परिवार।
  • ये बढ़ती हुई आबादी, हमारे सपनों के लिए घातक साबित होगी।
  • जनसंख्या को नियंत्रित करना है, हमें अपने जीवन में खुशियों के रंग को भरना है।
  • बढ़ती हुई आबादी को रोकना है जरुरी, इसे न रोकना आखिर है किसकी मजबूरी।

यह भी पढ़ें : कैसे लिखें जनसंख्या विस्फोट पर निबंध

संबंधित आर्टिकल

पर्यावरण की पैरवी करने वाले प्रदूषण पर नारेविश्व साक्षरता दिवस पर समाज में जागरूकता का संचार करने वाले नारे
पढ़िए वो नारे, जिन्होंने अपने शब्दों से आज़ादी की यात्रा शुरू कीशहीद दिवस का इतिहास और शहीद दिवस मनाने का कारण
शहीद दिवस पर समाज को सशक्त करने वाले प्रेरक नारे25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस?

आशा है कि इस ब्लॉग के माध्यम से आपको World Population Day Slogans in Hindi पढ़ने का अवसर मिला होगा। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*