World Maritime Day : विश्व समुद्री दिवस का इतिहास, महत्व और थीम

1 minute read
World Maritime Day in Hindi (1)

विश्व समुद्री दिवस एक वार्षिक उत्सव है जो 26 सितंबर को मनाया जाएगा। यह दिन उन बहादुर लोगों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है जो महीनों तक समुद्र में रहकर विश्व के वैश्विक व्यापार और वाणिज्य में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। मैरीटाइम शब्द एक लेटिन शब्द मेरीटिमस से आया है। मैरीटाइम का अर्थ समुद्र होता है। इसलिए इसे वर्ल्ड मैरीटाइम डे भी कहा जाता है। यह दिन समुद्र में कार्य करने वाले प्रत्येक समुद्री अधिकारी, सर्विस एजेंट और नाविक को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन (World Maritime Day in Hindi) के बारे में अधिक समझने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।  

विश्व समुद्री दिवस क्या है?

विश्व समुद्री दिवस को हर साल सितंबर अंतिम गुरुवार के दिन मनाया जाता है। विश्व समुद्री दिवस को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन द्वारा आयोजित किया जाता है। विश्व समुद्री दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समुद्री उद्योग की वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना है। 

विश्व समुद्री दिवस का इतिहास क्या है?

अंतरराष्ट्रीय शिपिंग उद्योग को वैश्विक मुक्त बाजार की नींव माना जाता है। विश्व में शिपिंग उद्योग को सुचारू रूप से चलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की स्थापना वर्ष 1948 में की गई थी। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों के लिए समुद्र में स्थाई रूप से काम करने की स्थिति बनाए रखना है। विश्व समुद्री दिवस को मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष सितंबर का आखिरी गुरुवार को चुना गया। सबसे पहले यह दिवस 1978 में मनाया गया था। 

2024 में विश्व समुद्री दिवस की थीम क्या है?

विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day in Hindi) पहली बार वर्ष 1978 में मनाया गया था। हर साल IMO की तरह से एक थीम तय की जाती है। यह थीम समुद्री उद्योग की वर्तमान चुनौतियों और अवसरों को उजागर करती है, जैसे कि पर्यावरण संरक्षण, समुद्री सुरक्षा और शिपिंग उद्योग की सततता आदि। इस वर्ष विश्व समुद्री दिवस की थीम है नेविगेटिंग द फ्यूचर: सेफ्टी फर्स्ट है। 

विश्व समुद्री दिवस कब मनाया जाता है?

प्रतिवर्ष विश्व समुद्री दिवस सितंबर के आखिरी गुरुवार के दिन मनाया जाता है। इस कारण से हर वर्ष इसकी तारीख बदलती रहती है। इस वर्ष यह दिन 26 सितंबर को मनाया जाएगा। सबसे पहली वर्ष यह दिन 1978 में मनाया गया था। 

विश्व समुद्री दिवस का महत्व क्या है?

विश्व समुद्री दिवस समुद्री व्यापार तथा इसके कार्यों में जुड़े लोगों के प्रति समर्पित है। विश्व समुद्री दिवस संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के माध्यम से आयोजित किया जाता है। यह दिन विश्व अर्थव्यवस्था और विशेष रूप से शिपिंग में समुद्री उद्योग के योगदान के महत्व को उजागर करता है। विश्व समुद्री दिवस के आयोजन का उद्देश्य शिपिंग सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण के महत्व पर भी जोर देना है। यह समुद्री सुरक्षा में सुधार करने के उद्देश्य से भी महत्वपूर्ण है। इन सभी कार्यों के साथ साथ यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के लिए भी एक महत्त्वपूर्ण दिन है। दुनिया के लगभग सभी देश अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के सदस्य हैं जो इसके साथ विश्व समुद्री दिवस को मनाते हैं। 

विश्व समुद्री दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day in Hindi) को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन द्वारा समुद्री उद्योग के महत्व और वैश्विक अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका को पहचानने के लिए मनाया जाता है। साथ ही इस दिन उन लोगों का भी सम्मान किया जाता है जो इस क्षेत्र में काम करते हैं। इस दिन को मनाने के एक और कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार और विश्व अर्थव्यवस्था के विकास में शिपिंग के योगदान को उजागर करना भी है। 

बता दें कि विश्व का लगभग 90% व्यापार समुद्र के रास्ते होता है विश्व समुद्री दिवस का शिपिंग उद्योग के महत्व को भी उजागर करता है। विश्व समुद्री दिवस मनाने के साथ लोगों को इस बात के लिए भी प्रेरित करके समुद्री सुरक्षा, संरक्षा और समुद्री प्रदूषण की रोकथाम के जा सकते। विश्व समुद्री दिवस का लक्ष्य समुद्री क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। जिससे पर्यावरण की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए इसके विकास को बढ़ावा दिया जा सके। 

विश्व समुद्री दिवस कैसे मनाते हैं?

विश्व समुद्री दिवस को विभिन्न तरीकों से मनाया जा सकता है। लोग विश्व समुद्री दिवस पर इस वर्ष की थीम के आधार पर केंद्रित कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। इन कार्यक्रमों में आपको शिपिंग उद्योग से जुड़े लोगों, सरकारी अधिकारीयों, पर्यावरणविदों से मिलने का मौका मिल सकता है। इन कार्यक्रमों में समुद्री सुरक्षा, संरक्षा और स्थिरता पर चर्चा की जाती है। विश्व समुद्री दिवस के दिन समुद्री मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई वेबिनार या कार्यशालाएँ भी आयोजित की जाती है। इन इवेंट्स में आप समुद्री चुनौतियाँ और समुद्री प्रदूषण को कम करने के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समुद्री सुरक्षा, पर्यावरण या वैश्विक अर्थव्यवस्था में समुद्री कर्मचारियों के योगदान से संबंधित जानकारी से आप लोगों में इस बारे में जागरूकता फैला सकते हैं। 

विश्व समुद्री दिवस के दिन स्कूल और शैक्षणिक संस्थान में छात्रों को समुद्री उद्योग के महत्व और वैश्विक व्यापार के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए इवेंट्स का आयोजन करते हैं। विश्व समुद्री दिवस के दिन जागरूकता अभियान चलाकर समुद्री प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सकता है। कई बार विश्व समुद्री दिवस के दिन समुद्र से जुड़े व्यापार, नेविगेशन और जहाज निर्माण के इतिहास के बारे में जानने के लिए प्रदर्शनियां आयोजित की जाती है। इन प्रदर्शनियों में जाने से आपको रोचक जानकारी प्राप्त होती है। 

विश्व समुद्री दिवस से जुड़े तथ्य 

विश्व समुद्री दिवस से जुड़े तथ्य नीचे दिए गए हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के द्वारा विश्व समुद्री दिवस को मान्यता दी जाती है और मनाया जाता है।
  • 1978 में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की उपलब्धियों और उद्देश्यों को एक केंद्रीय विषय के रूप प्रचारित में करने के लिए विश्व समुद्री दिवस को मानना शुरू किया था। यह दिवस अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की तरफ से शुरू किया गया था को संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है। 
  • 1978 में पहला विश्व समुद्री दिवस मनाया गया था इसे मनाने का मुख्य कारण IMO कन्वेंशन के लागू होने का उपलक्ष्य था।
  • इस वर्ष की थीम विश्व समुद्री दिवस नेविगेटिंग द फ्यूचर: सेफ्टी फर्स्ट है। 
  • विश्व के 90% व्यापार समुद्री रास्तों से होता है। 
  • वर्ल्ड मैरीटाइम डे में मैरीटाइम शब्द को लैटिन भाषा के मेरिटिमस शब्द से लिया गया है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

राष्ट्रीय पोषण सप्ताहविश्व नारियल दिवस
इंटरनेशनल चैरिटी डेशिक्षक दिवस
गणेश चतुर्थीहिमालय दिवस
विश्व साक्षरता दिवसविश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस
पितामह दिवसहिंदी दिवस
अभियन्ता दिवसविश्व ओजोन दिवस
वर्ल्ड अल्ज़ाइमर्स डेविश्व गैंडा दिवस
अंत्योदय दिवस विश्व पर्यटन दिवस
विश्व हृदय दिवस इंटरनेशनल ट्रांसलेशन डे

FAQs

समुद्र दिवस कब मनाया जाता है तथा इसे मनाने का क्या उद्देश्य है?

विश्व समुद्री दिवस हर साल सितंबर के महीने के अंतिम गुरुवार को मनाया जाता है। यह समुद्री पर्यावरण के महत्व, महासागरों और समुद्री जीवन पर उद्योगों के प्रभाव और घर से दूर महीनों बिताने वाले समुद्री यात्रियों की भलाई को समझने में मदद करता है।

विश्व समुद्री दिवस का विषय क्या था?

विश्व समुद्री दिवस एक वैश्विक पालन दिवस है, जिसे संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के माध्यम से बनाया गया है। यह विश्व अर्थव्यवस्था, विशेष रूप से शिपिंग में समुद्री उद्योग के योगदान पर प्रकाश डालता है।

विश्व समुद्री दिवस क्यों मनाया जाता है?

इस दिवस का उद्देश्य समुद्री उद्योग के महत्व की सराहना करना और समुद्री सुरक्षा, समुद्री पर्यावरण, सुरक्षा और शिपिंग के महत्व को रेखांकित करना है।

आशा हैं कि आपको इस ब्लाॅग में World Maritime Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*