Today’s Current Affairs in Hindi | 21 जून 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 21 June 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 जून 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

21 जून 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘ओडिशा’ राज्य में ‘जगन्नाथ यात्रा’ शुरू की गई है।
  2. हाल ही में 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जा रहा है।
  3. हाल ही में भवानी देवी ने एशियाई तलवारबाजी चैम्पियनशिप में ‘कांस्य पदक’ जीता है।
  4. हाल ही में ‘एक्स खान क्वेस्ट 2023’ मंगोलिया देश में शुरू हुआ है।
  5. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन की ‘संयुक्त राज्य अमेरिका’ देश की यात्रा पर गए है।
  6. हाल ही में ‘सुमित सेठ’ को पनामा देश में भारत का पहला राजदूत नियुक्त किया गया है। 
  7. हाल ही में पंजाब में गवर्नर के स्थान पर पंजाब का मुख्यमंत्री यूनिवर्सिटी का ‘कुलपति’ होगा।
  8. हाल ही में अरुंधति राय को ‘यूरोपीय निबंध पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  9. हाल ही में ‘आईएनएस कृपाण’ भारत द्वारा वियतनाम देश को उपहार स्वरूप दिया गया है।
  10. हाल ही में इंडिगो द्वारा ‘एयरबस’ से 500 विमान खरीदे जाएंगे।
  11. हाल ही में इंटल कंपनी और जर्मनी देश ने ‘32.8 बिलियन डॉलर’ के चिप प्लांट समझौते पर हस्ताक्षर किए है। 
  12. हाल ही में ‘पंडित माधव राव सप्रे स्मृति महोत्सव’ का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में शुरू किया गया है।
  13. हाल ही में भारत ने ‘अफ्रीका संघ’ को G-20 में शामिल होने का प्रस्ताव रखा है।
  14. हाल ही में राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘धार्मिक पर्यटन’ को बढ़ावा देने के लिए 13.48 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी है। 
  15. हाल ही में NCTTA द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का खिताब ‘मुदित दानी’ को प्रदान किया गया है।
  16. हाल ही में भारत ने फुटबॉल का ‘हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2023’ जीता है।
  17. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य इस वर्ष देश के पहले ‘MotoGP इवेंट’ की मेजबानी करेगा। 
  18. हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने ‘सहकारिता नीति 2023’ अपनाई है।  
  19. हाल ही में स्पेसएक्स ने इंडोनेशिया देश के लिए ‘SATRIA-1 संचार उपग्रह’ प्रक्षेपित किया है।
  20. हाल ही में ‘रवि सिन्हा’ रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के प्रमुख बने है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 21 June – योग दिवस के लिए दर्ज है 21 जून की तारीख, जानें आज का इतिहास

21 जून 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में ’37वें राष्ट्रीय खेल 2023′ का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) गोवा 
(C) कर्नाटक 
(D) पश्चिम बंगाल 
उत्तर- (B) गोवा 

2. हाल ही में ‘नुसरत चौधरी’ किस देश की पहली मुस्लिम महिला संघीय न्यायधीश बनी है?

(A) जर्मनी 
(B) फ्रांस 
(C) यूनाइटेड किंगडम 
(D) अमेरिका 
उत्तर- (D) अमेरिका 

3. हाल ही में ‘IMD’ ने किस राज्य के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है?

(A) असम 
(B) राजस्थान 
(C) पंजाब 
(D) आंध्र प्रदेश
उत्तर- (A) असम 

4. हाल ही में भारत की पहली ‘महिला कबड्डी लीग’ का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) शंघाई 
(C) दुबई 
(D) टोक्यो 
उत्तर- (C) दुबई

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘गृह ज्योति योजना’ शुरू की है?

(A) तेलंगाना 
(B) तमिलनाडु 
(C) कर्नाटक 
(D) बिहार 
उत्तर- (C) कर्नाटक 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*