40+ Women’s Equality Day Quotes : महिला समानता दिवस पर नारी शक्ति को सम्मानित करते अनमोल विचार

1 minute read
Women's Equality Day Quotes in Hindi

“नारी ही सृष्टि की सच्ची सृजनकर्ता है।” यह विचार महिला समानता दिवस पर नारी शक्ति को सम्मानित  करने में महत्वपूर्ण विचार है। महिला समानता दिवस, एक ऐसा दिन है जो महिलाओं को समान अधिकार देने और नारी शक्ति को सम्मानित करने के उद्देश्य से हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है। महिला समानता दिवस पर महिलाओं द्वारा किए गए उन संघर्षों की गाथाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाता है, जो उन्होंने समान अधिकारों को पाने के लिए किया। इस ब्लॉग में आपको महिला समानता दिवस पर नारी शक्ति को सम्मानित करते अनमोल विचार (Women’s Equality Day Quotes in Hindi) पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

महिला समानता दिवस पर अनमोल विचार – Women’s Equality Day Quotes in Hindi

महिला समानता दिवस पर अनमोल विचार (Women’s Equality Day Quotes in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं;

  • नारी ही सही मायनों में सृष्टि की सृजनकर्ता होती हैं।
  • नारी के बिना, संसार की कल्पना नहीं की जा सकती। नारी ही वह शक्ति है जो मानव की उत्पत्ति में एक मुख्य भूमिका निभाती है।
  • नारी ही किसी भी घर को स्वर्ग बनाने में पूर्ण रूप से सक्षम होती है।
  • नारी ही सम्मान की सही उत्तराधिकारी होती है, क्योंकि वह परिवार में सभी की खुशियों का ध्यान रखती है।
  • एक नारी शक्ति का वह प्रतीक होती है, जो समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
  • सही मायनों में नारी को सम्मान देना, एक महान संस्कृति को सम्मान देने के बराबर है।
  • नारी का सम्मान करने से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है।
  • नारी के सशक्त होने से ही सभ्यताएं सशक्त होती हैं।
  • नारी एक अखंड ज्योति के समान होती हैं, जो अज्ञानता के अंधकार का नाश करके मानव को ज्ञान का प्रकाश दिखाती है।
  • नारी का अस्तित्व स्वयं में एक प्रेरणापुंज के समान होती हैं, जिसकी ऊर्जा से सभ्यताएं फलती-फूलती हैं।

यह भी पढ़ें : क्यों मनाया जाता है महिला समानता दिवस? जानें इतिहास और उद्देश्य

महिला समानता दिवस पर प्रसिद्ध हस्तियों के विचार

महिला समानता दिवस पर प्रसिद्ध हस्तियों के विचार कुछ इस प्रकार हैं :-

  • “मैं अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ूंगी, चाहे कोई भी मेरे सामने खड़ा हो। महिलाएं कमजोर नहीं होतीं, उन्हें बस समान अवसरों की जरूरत होती है।” – रानी लक्ष्मीबाई
  • “मैं एक ऐसी महिला हूं जो स्वाभिमान से अपनी बात कहने में विश्वास रखती है। महिला होना कमजोरी नहीं, बल्कि शक्ति का प्रतीक है।” – इंदिरा गांधी
  • “मैं एक ऐसे समाज की कल्पना करती हूं जहां हर लड़की को शिक्षा का अधिकार मिले, जहां उसकी आवाज़ सुनी जाए, और उसे अपने सपने पूरे करने का मौका मिले।” – मालाला यूसुफजई
  • “जब महिलाएं शिक्षित होती हैं और अपने अधिकारों के लिए खड़ी होती हैं, तो समाज में बदलाव आता है। महिलाओं का समानता के लिए संघर्ष केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी मानवता का है।” – मिशेल ओबामा
  • “महिला समानता का मतलब पुरुषों से नफरत करना नहीं है। यह सभी के लिए समान अवसर और सम्मान की बात है।” – एम्मा वॉटसन
  • “महिलाओं का अधिकार समाज के हर क्षेत्र में होना चाहिए, चाहे वह राजनीति हो, व्यवसाय, विज्ञान या कला।” – एंजेला मर्केल
  • “समानता का अर्थ है कि हर महिला को वह अवसर मिले जिसके वह योग्य है, और कोई भी उसे रोक न सके।” – ओपरा विनफ्रे
  • “महिला होना केवल एक जैविक तथ्य नहीं है, यह एक पूरी पहचान है, जो समानता के हकदार है।” – सिमोन द बउवार

यह भी पढ़ें : नारी शिक्षा पर स्लोगन, जो समाज में शिक्षा के समान अधिकारों की पैरवी करेंगे!

महिला समानता दिवस पर प्रेरक विचार – Inspirational Women’s Equality Day Quotes in Hindi

महिला समानता दिवस पर प्रेरक विचार (Inspirational Women’s Equality Day Quotes in Hindi) जो आपको जीवनभर प्रेरित करेंगे, ये विचार कुछ इस प्रकार हैं:

  • समानता का अर्थ है कि हर मानव को समान अधिकार मिलें फिर चाहे वह पुरुष हो या स्त्री। महिलाओं को समान अधिकार देने से हम समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाते हैं।
  • महिला समानता केवल एक लक्ष्य नहीं, यह हम सभी के लिए एक मूल अधिकार होना चाहिए। महिला समानता के बल पर ही हम समाज को सशक्त बना सकते हैं।
  • जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज प्रगति करता है। महिला समानता के पक्ष में पैरवी करने वाला हर व्यक्ति मानवता का पक्षधर होता है।
  • समानता की लड़ाई सिर्फ महिलाओं की नहीं है, बल्कि यह तो मानवता की लड़ाई होती है।
  • एक समाज जो महिलाओं को समान अधिकार नहीं देता, वह समाज कभी भी सशक्त नहीं हो सकता है।
  • समान अधिकार पाकर ही समाज का हर नागरिक सामाजिक उत्थान में अपनी भूमिका निभाने में सक्षम हो पाता है।
  • जब महिलाओं को समान अवसर मिलते हैं, तो संसार में असीम संभावनाएं उत्पन्न होती हैं। इन संभावनाओं से ही समाज का कल्याण होता है।
  • समान अधिकार देने से महिलाओं को भी समाज में अपना योगदान का अवसर प्राप्त होता है, जो कि उन्हें मिलने वाले किसी भी बड़े सम्मान से कम नहीं होता।
  • किसी भी लड़की के भविष्य को इस वजह से नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि वह केवल एक लड़की है। महिला समानता से ही उनके सपनों को सही आधार मिलता है।
  • महिला समानता ही किसी भी आदर्श समाज का एक बेहतर संकल्प होता है, ये ही संकल्प मानवता की पैरवी करता है और समाज का उद्धार करता है।

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शायरी पढ़कर मनाएं नारी शक्ति की सफलताओं का जश्न

महिला समानता पर सुविचार

महिला समानता पर सुविचार कुछ इस प्रकार है:

  • महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं, जो समाज के कल्याण में एक मुख्य भूमिका निभाती हैं।
  • जिस स्थान पर नारी का सम्मान नहीं होता या जिस समाज में उन्हें समान अधिकार नहीं मिलते, उस समाज को कभी समृद्धि की सत्ता प्राप्त नहीं होती है।
  • समानता का अर्थ है कि हर मानव को समान अवसर और समान अधिकार मिलते हों।
  • महिला सशक्तिकरण ही सभ्य समाज की पहचान होती हैं, यही सोच समाज का विकास करती हैं।
  • नारी शक्ति स्वरूपा होती हैं, जिससे सभ्यताएं सुखों के नए आयाम को प्राप्त करती हैं।
  • महिला समानता केवल एक विचार नहीं, बल्कि ये हम सभी की जिम्मेदारी होनी चाहिए।
  • महिलाओं के सपनों पूरे होने से समाज में सकारात्मकता का संचार होता है।
  • महिलाएं जैसे ही सशक्त होती हैं, वैसे ही समाज और सभ्यताएं भी सशक्त होती हैं।

यह भी पढ़ें : नारी सशक्तिकरण पर कोट्स, नारे, शायरी

संबंधित आर्टिकल

फ्रेंडशिप डे पर प्रेरक कथनट्रस्टिंग काइंडनेस कोट्स
महापुरूषों के अनमोल विचारसंघर्षों से पनपती सफलता पर कोट्स
अब्राहम लिंकन के अनमोल विचारविश्व कविता दिवस पर प्रेरक विचार
नारी सशक्तिकरण पर कोट्सअंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सुविचार
प्रेरक विचार जो संघर्ष के समय में आपको प्रेरित करेंगेमानसिक स्वास्थ्य पर आधारित अनमोल विचार
वायु सेना दिवस के अवसर पर प्रेरित करने वाले अनमोल विचारवर्ल्ड कप के आगाज़ से पहले पढ़िए क्रिकेट खेल पर आधारित अनमोल विचार
पढ़िए हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी के अनमोल विचारपढ़िए रवीन्द्रनाथ टैगोर जी के अनमोल विचार
पढ़िए रविदास जयंती पर मानव को प्रेरित करने वाले विचारपढ़िए विश्वकर्मा जयंती पर मानव को प्रेरित करने वाले विचार
पढ़िए होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचारपढ़िए छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक विचार
पढ़िए स्वामी रामकृष्ण परमहंस को प्रेरित करने वाले प्रेरक विचारपढ़िए धूम्रपान निषेध के लिए समाज को जागरूक करते प्रेरक विचार और स्लोगन
पढ़िए मदर टेरेसा के कुछ अनमोल विचारपढ़िए उत्कल दिवस का उत्सव मनाने वाले विचार
श्रीमद्भगवत गीता के अनमोल ज्ञान पर आधारित कोट्स प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्णा पर आधारित इंट्रस्टिंग कोट्स

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में महिला समानता दिवस पर अनमोल विचार पढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ होगा। Women’s Equality Day Quotes in Hindi सही मायनों में समाज को महिला समानता के पक्ष में लाने का प्रयास करते हैं। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*