Women’s Equality Day in Hindi : महिला समानता दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य और क्या है इस दिन की महत्वता?

1 minute read
Women's Equality Day in Hindi

महिला समानता दिवस एक ऐसा दिन है, जिसको महिला सम्मान और महिलाओं के अधिकारों के लिए एक बड़ी विजय के रूप में देखा जाता है। आसान भाषा में कहा जाए तो इस दिन को महिलाओं को समान अधिकारों के लिए पैरवी करने वाले दिन के रूप में देखा जाता है। महिला समानता दिवस के संबंध में संपूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

एक ओर जहाँ भारत में सदा महिलाओं को पुरुषों से ऊपर रखा गया है, जहाँ भारत के स्वर्णिम वैदिक इतिहास में महिलाओं को समान अधिकार दिए जाते थे, इस बात के प्रमाण मिलते हैं तो वहीं कई देश ऐसे भी रहे जिन्होंने खुद को सभ्य बताया पर महिलाओं को अधिकारों से वंछित रखा। महिला समानता दिवस एक ऐसा दिन है, जिसने सारी सीमाओं को लांघकर महिलाओं के पक्ष में एक आवाज़ बुलंद की और उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया।

महिला समानता दिवस कब मनाया जाता है?

महिला समानता दिवस का इतिहास की प्रेरणादाई गौरव गाथा के रूप में देखा जाता है। प्रत्येक वर्ष महिला समानता दिवस को 26 अगस्त को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य उन महिलाओं के संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का होता है, जिन्होंने अपना जीवन समान अधिकारों की पैरवी करते-करते खपा दिया। 

महिला समानता दिवस को सर्वप्रथम 1973 में दुनिया भर में पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया था, तब से हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका मुख्य कारण यह था कि इस दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया था। यह दिन समाज में पूर्ण समानता प्राप्त करने के लिए महिलाओं के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डालता है।

महिला समानता दिवस क्यों मनाया जाता है?

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, महिलाओं को समान अधिकार देने, महिलाओं द्वारा समान अधिकार पाने के लिए तप-त्याग और उनके संघर्षों को सम्मान देने के लिए ही महिला समानता दिवस को हर वर्ष मनाया जाता है। तांकि समाज में समान अधिकारों के गर्भ से सभ्यताओं की जन्मगाथा को आसानी से समझा जा सके।

महिला समानता दिवस मनाए जाने का उद्देश्य

महिला समानता दिवस को मनाए जाने के पीछे एक मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं के संघर्षों को सम्मान देना है, जिन्होंने जीवनभर समान अधिकारों की पैरवी की और अंततः उनकी विजय भी हुई। जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार दिए जाने लगे। निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आप महिला समानता दिवस मनाए जाने के कुछ अन्य उद्देश्य के बारे में भी जान सकते हैं-

  • महिला समानता दिवस इसीलिए मनाया जाता है तांकि समाज में नारी सशक्तिकरण की भावना जागृत हो सके।
  • महिलाओं के समान अधिकारों के लिए हुए संघर्षों के बारे में आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना।
  • समान अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत रहना और इससे पैदा होने वाले लाभों के बारे में समाज को बताना।
  • महिला समानता दिवस मनाए जाने का एक मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को प्राप्त समान अधिकारों का संरक्षण करना भी है।
  • महिलाओं में उमंग और जोश को भी भरना तांकि वह अपने सपनों को भी पूरा कर सकें, इसके लिए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य हेतु भी महिला समानता दिवस मनाया जाता है।

महिला समानता दिवस का संक्षिप्त इतिहास और इसका महत्व

महिला समानता दिवस का अपना एक अलग इतिहास है, जैसा कि आप जानते हैं कि अपने अधिकारों को मांगा नहीं जाता, बल्कि इन्हें छीना जाता है। ठीक उसी प्रकार महिलाओं ने भी समानता के लिए लड़ाई लड़ी, जिसमें निसंदेह उन्हीं की विजय हुई। किसी भी समाज की कल्पना बिना महिलाओं के बिना नहीं की जा सकती है।

इतिहास के पन्नों को अगर खंगाला जाए तो आपको ज्ञात होगा कि 26 अगस्त 1970 को दुनिया भर की महिलाओं ने समानता के लिए महिला हड़ताल की। इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य अमेरिका में महिलाओं को वोटिंग अधिकार दिलवाना था। यह दिवस उस पल का गवाह है जब राज्य सचिव बैनब्रिज कोल्बी ने अमेरिकी महिलाओं को देश के संविधान के तहत वोट देने के अधिकार की गारंटी देने वाली सार्वजनिक घोषणा की थी।

महिला समानता दिवस उस ऐतिहासिक दिन का गवाह बना जिसने महिला-पुरुष के बीच के अंतर को मिटा दिया और अपना महिला समानता की वकालत की। महिला समानता दिवस महिलाओं के संघर्षशाली जीवन की सरहाना करना, उससे प्रेरणा लेने और लैंगिक समानता प्रदान करने के लिए मनाया जाता है। महिला समानता दिवस का मुख्य महत्व यही है कि इसके माध्यम से समाज में जनजागरूकता फैलती है।

महिला समानता दिवस के लिए शुभकामनाएं संदेश

महिला समानता दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं के लिए समान अधिकारों की वकालत करना और प्राप्त समान अधिकारों के लिए संरक्षण करने के लिए जागृति फैलाने का होता है। इस दिन को अच्छे से मनाने के लिए आप निम्नलिखित शुभकामनाएं संदेशों का सहारा भी ले सकते हैं-

महिलाओं के अस्तित्व को नकारने वाला सभ्य समाज नहीं है,
सभ्य समाज तो वही है जो समान अधिकारों की वकालत करता है।
महिला समानता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

महिला समानता दिवस

महिला के तप-त्याग से ही मानवता का विकास होता है, इसके लिए समानता होना आवश्यक है।
महिला समानता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

महिला समानता दिवस

महिला सशक्तिकरण ही एक मात्र उपाय है, मानव की उन्नति का-सभ्यताओं की समृद्धि का।
महिला समानता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

महिला समानता दिवस

अपने इतिहास को नज़रंदाज़ करना, खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मारने के बराबर है। यह ऐतिहासिक दिन समाज में समानता की अखंड लौ को जलाए रखे।
महिला समानता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

महिला समानता दिवस

महिला समानता दिवस आपको प्रेरित करे, सृष्टि की जननी नारी के जीवन को सम्मानित करने का।
महिला समानता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

महिला समानता दिवस

भारत से सीखा विश्व ने नारी को सर्वोपरि रखना, आओ इसी समानता का संरक्षण मिलकर हम और आप करें।
महिला समानता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

महिला समानता दिवस

महिला समानता दिवस पर मेरी यही कामना रहेगी कि आप समान अधिकारों का उचित सम्मान करेंगे।
महिला समानता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

महिला समानता दिवस

वास्तविकता में एक आदर्श दुनिया वही है, जहाँ महिलाओं को भी समान अधिकार प्रदान किए जाते हो।
महिला समानता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

महिला समानता दिवस

आपका भविष्य तभी तक सुखद रहेगा, जब तक आप समान अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रयासरत रहेंगे।
महिला समानता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

महिला समानता दिवस

समान अधिकारों की संरचना पर ही सभ्य समाज की आधारशिला रखी होती है।
महिला समानता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

महिला समानता दिवस

आशा है कि आपको महिला समानता दिवस पर लिखा यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*