Chandrayaan-3 Update Today Live | चांद के करीब पहुंच रहा चंद्रयान-3, यहां जानें कितनी बची दूरी?

1 minute read
Chandrayaan-3 Update Today Live

Chandrayaan-3 Update Today Live में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा बताया गया है कि चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रयान-3 चंद्रमा से अभी तकरीबन 150 किलोमीटर दूर है। 16 अगस्त को ISRO ने चांद की सतह से दूरी कम करने के लिए एक बार फिर इसकी कक्षा घटा दी है।

‘इंजन फेल होने पर भी होगी लैंडिंग’

ISRO के चीफ एस. सोमनाथ ने बताया कि चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Update Today Live) का लैंडर विक्रम जल्द ही चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा और अगर इसका इंजन फेल हो जाता है तो ऐसी स्थिति में भी चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग होगी। हालांकि साॅफ्ट लैंडिंग की तिथि में बदलाव हो सकता है। 

Chandrayaan-3 Update Today Live

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्विट कर बताया कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक कक्षा घटाए जाने के बाद यान 150 किलोमीटरx177 किलोमीटर की निकट-गोलाकार कक्षा में पहुंच चुका है। बता दें कि ISRO ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 चंद्रमा मिशन लॉन्च किया है। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं।

इस दिन चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-3

इसरो की ओर से बताया गया है कि (Chandrayaan-3 Update Today Live) लैंडर की सफल लैंडिंग होने के बाद इंडिया नया इतिहास रचेगा। लाॅन्चिंग डेट से 40 दिन बाद यानी 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे इसके चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना जताई गई है, हालांकि इसमें फैक्टर्स के हिसाब से बदलाव हो सकता है।

चंद्रयान-3 की रफ्तार क्या है?

Chandrayaan-3 Update Today Live जानने के साथ यह जानना जरूरी है कि इसकी रफ्तार कितनी है। चंद्रयान-3 की शुरुआती रफ्तार 1,627 प्रति किलोमीटर घंटा होगी और लॉन्चिंग के 108 सेकंड बाद 45 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट होगा। रॉकेट की रफ्तार 6,437 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। 

चंद्रयान-3 को चांद पर पहुंचने में इतना समय क्यों लगा?

Chandrayaan-3 Update Today Live : चंद्रयान-3 को चंद्रमा तक पहुंचने में 40 दिन तक का समय लग सकता है। चंद्रयान में ईंधन की मात्रा सीमित है और इसे सीधे चंद्रमा पर भेजेंगे तो सारा ईंधन खर्च हो जाएगा। ISRO एक घुमावदार मार्ग का उपयोग करता है, जो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का लाभ उठाता है। ISRO के पास इतना शक्तिशाली रॉकेट नहीं जो चंद्रयान-3 को सीधे चंद्रमा पर भेज दे।

सम्बंधित आर्टिकल

चंद्रयान 3 किस जगह व राज्य से लांच हुआ है?चंद्रयान-3 की प्रति सेकंड स्पीड क्या है?
चंद्रयान-3 चाँद पर कब पहुंचेंगे?चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?
चंद्रयान-3 की लैंडिंग डेट क्या है?चंद्रयान-3 क्या है?
चंद्रयान-3 का नाम क्या है?चंद्रयान-3 सफल है या नहीं?
चंद्रयान-3 की टीम में कौन हैं?चंद्रयान-3 में कितने लोग जायेंगें?
चंद्रयान-1 कब लॉन्च हुआ था?चंद्रयान-3 कितनी दूरी तय करेगा?
चंद्रयान-3 कहाँ से लॉन्च किया गया?चंद्रयान-3 क्यों लॉन्च किया गया?
ISRO Full Form in Hindi : इसरो का पूरा नाम क्या है?जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?
Gaganyaan Mission in Hindi | गगनयान मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?Chandrayaan-3 | चंद्रयान-3 को पहुँचने में क्यों लगेंगे इतने दिन?

FAQs

ISRO की फुल फाॅर्म क्या है?

ISRO की फुल फाॅर्म Indian Space Research Organization है।

चंद्रयान -3 की घोषणा कब की गई थी?

Chandrayaan-3 को लॉन्च करने की घोषणा 29 मई 2023 को इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने की थी।

चंद्रयान-3 का बजट क्या है?

चंद्रयान-3 का अनुमानित बजट INR 615 करोड़ रुपये है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Chandrayaan-3 Update Today Live की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*