Slogans on Yoga : योग पर स्लोगन, जो समाज को योग के प्रति जागरूक करेंगें – “शरीर रहेगा निरोग, जो मानव करेगा योग”

1 minute read
Slogans on Yoga in Hindi

योग के माध्यम से ही मानव का जीवन सुखद और शरीर स्वस्थ रहता है, योग ही समाज में शांति की स्थापना करता है। योग के महत्व को जानने और समाज को इसके प्रति संगठित और जागरूक करने के उद्देश्य से ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलवाने की भारत की पहल ने विश्व की उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया। भारत के प्रस्ताव के बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में घोषित किया। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन समाज को जागरूक करने के लिए कई रैलियाँ निकाली जातीं है और विद्यालय में विद्यार्थियों को स्पीच देने के लिए कहा जाता है जिनमें योग पर नारे (Slogans on Yoga in Hindi) शामिल किए जा सकते हैं। इस ब्लॉग में ऐसे कई Slogans on Yoga in Hindi दिए गए हैं जो समाज को जागरूक करने में मदद करेंगें।

योग पर लोकप्रिय नारे – Slogans on Yoga in Hindi

Slogans on Yoga in Hindi निम्नवत हैं, जिनके माध्यम से आप समाज के सामने योग पर लोकप्रिय नारे सुनाकर समाज को संगठित कर पाएंगे-

  1. शरीर रहेगा निरोग, जो मानव करेगा योग।
  2. योग का महत्व जानकर हम, अपनी चेतना जगाएंगे।
  3. योग का महत्व जानें, इसे अपने जीवन का एक अभिन्न अंग मानें।
  4. रोगमुक्त समाज बनाएंगे, हम योग को खुलकर अपनाएंगे।
  5. योग को स्वीकार करो, निज यश का विस्तार करो।
  6. योग मानव का सम्मान बढ़ाता है, योग ही मानव मन की पीड़ाएं मिटाता है।
  7. योग समाज में शांति की, सच्ची और पक्की बुनियाद है।
  8. समाज को हमने जगाना है, योग के माध्यम से हमें निज जीवन श्रेष्ठ बनाना है।
  9. समाज को सशक्त कर के, योग से निरोग बनेंगे हम।
  10. आओ मिलकर योग अपनाएं, जीवन को अपने स्वस्थ बनाएं।

यह भी पढ़ें : आख़िर 21 जून के दिन ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस?

योग पर स्लोगन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आपको योग पर स्लोगन (Slogans on Yoga in Hindi) पढ़ने का अवसर मिलेगा, जो कुछ इस प्रकार हैं:

  • योग करो, निरोग रहो।
  • तन-मन स्वस्थ बनाएं, योग को अपनाएं।
  • आज एक संकल्प करें, योगमय हर पल करें।
  • योग को जन-जन तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है, योग से ही सुरक्षित अपना भविष्य है।
  • योग का दीपक जलाएंगे, हम अपने जीवन को खुशहाल बनाएंगे।
  • योग की शक्ति से ही, हम जग में जाने जाएंगे।
  • योग को अपनाएं, भारत को विश्वगुरु बनाएं।

यह भी पढ़ें : योग दिवस पर इन कोट्स से हों मोटिवेट

योग पर प्रेरक नारे – Yoga Day Slogans in Hindi

योग पर प्रेरक नारे समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, Yoga Day Slogans in Hindi समाज को स्वस्थ रहने का मंत्र दे सकते हैं। योग पर प्रेरक नारे (Yoga Day Slogans in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं –

  • योग से ही होगा यश का विस्तार, योग ही करेगा आपका चरित्र निर्माण।
  • योग को स्वीकार करें, निज स्वास्थ्य का उद्धार करें।
  • योग से भारत अपना, स्वर्णिम इतिहास दोहराएगा।
  • योग हमारी धरोहर हैं, जिसने हमें जीना सिखाया है।
  • योग से हमारा प्रताप है, योग खुशियों का एहसास है।
  • आओ मिलकर करें प्रयास, योग से जीवन को करें निहाल।
  • तन-मन रहेगा स्वस्थ अपना, योग से पूरा होगा हर सपना।

यह भी पढ़ें : छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध

योग पर सुविचार – Yoga Thoughts in Hindi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप योग पर नारों को पढ़ने के साथ-साथ Yoga Thoughts in Hindi को भी पढ़ने का भी मौका मिलेगा। Yoga Thoughts in Hindi कुछ इस प्रकार है;

  • योग का महत्व जानें और इसे खुले मन से अपनाकर जीवन को सफल बनाएं।
  • योग दिवस के अवसर पर अपने अंतर्मन से नकारात्मकताओं का वहिष्कार करें।
  • योग ही है जो आपके सपनों को एक नए आयाम पर पहुंचा सकता है।
  • योग के माध्यम से ही समाज को संगठित किया जा सकता है, ताकि समाज में शान्ति की स्थापना की जा सके।
  • योग ही सही मायनों में आपका रचनात्मक विकास करता है।
  • योग की शरण में जाकर आप अपने अंतर्मन की नकारात्मकता का नाश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए योग और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

संबंधित आर्टिकल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध
योग पर निबंधयोग क्या है
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण योगासन क्या है और योगासन के प्रकार
योगाभ्यास से मिलेंगे यह सभी लाभयोग दिवस कोट्स
21 जून के दिन ही क्यों मनाया जाता है योग दिवसयोग पर स्लोगन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं सूर्य नमस्कार और इसके फायदे
योग का महत्वयोग दिवस क्यों मनाया जाता है
योग दिवस के अवसर पर भेजें ये संदेशयोग की महिमा बताती कविताएं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आधारित प्रश्न-उत्तर

आशा है कि इस ब्लॉग के माध्यम से आपको Slogans on Yoga in Hindi पढ़ने का अवसर मिला होगा। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*