National Watermelon Day : वैश्विक स्तर पर मनाए जाने वाला अमेरिकी राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस का महत्व

1 minute read
National Watermelon Day in Hindi

तरबूज़ स्वाद के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। क्या आप जानते हैं तरबूज़ में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। तरबूज स्वास्थ्य के लिए जितना लाभकारी है उतना ही मिठास से भरपूर भी है। तरबूज के महत्व को लोगों को बताने और उसकी किस्मों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 3 अगस्त को राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य केवल तरबूज़ के स्वाद का आनंद लेना नहीं है, बल्कि इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों को भी समझना है। इस ब्लॉग में इस अतरंगी दिवस (National Watermelon Day in Hindi) के बारे में बताया गया है।

National Watermelon Day in Hindi: राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस क्या है? 

राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस एक वैश्विक उत्सव है जो मुख्य रूप से अमेरिका में मनाया जाता है परन्तु विश्व के अन्य देश भी इस दिन को अपने-अपने अंदाज़ में मनाते हैं। उदाहरण के लिए चीन में लोग इस दिन को एक-दूसरे को तरबूज़ उपहार में देकर मनाते  हैं। वहीं यूरोप में लोग इस दिन विभिन्न प्रकार के तरबूज़ के बने पकवान बनाकर खाते हैं। वास्तव में यह दिवस सर्दियों के खत्म होने के बाद गर्मियों के मौसम का स्वागत करने का एक तरीका भी है। यह दिन लोगों को साथ आने का और खुशी मनाने का एक अवसर प्रदान करता है। 

राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस कब मनाया जाता है? 

राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस 3 अगस्त को मनाया जाता है। मूल रूप से यह दिवस अमेरिका से आया है लेकिन इसे आज के समय में वैश्विक रूप से दुनिया के बहुत से देशों में मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस का इतिहास 

ऐसा माना जाता है कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत सन 1852 में अमेरिका से हुई थी। अमेरिका में 3 अगस्त के दिन कॉलेजों में तरबूज़ से संबंधित कुछ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं और फिर इस दिन को राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 

अलग-अलग देशों में किस प्रकार मनाया जाता है तरबूज़ दिवस 

तरबूज़ दिवस को विभिन्न देशों में विभिन्न प्रकार से मनाया जाता है –

  • अमेरिका : अमेरिका में इस दिन लोग विभिन्न प्रकार की तरबूज़ से बनी ड्रिंक्स बनाकर पीते हैं। 
  • यूरोप : यूरोप में लोग राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस के दिन तरबूज़ से बने विभिन्न प्रकार के पकवान खाते हैं। 
  • जापान : जापान में लोग राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस के दिन साथ में एकत्रित होकर ठंडे तरबूज़ का आनंद लेते हैं। 
  • चीन : चीन में लोग एक दूसरे को तरबूज़ उपहार में देकर राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस मनाते हैं। 
  • ब्राज़ील : ब्राजील में जहां तरबूज बहुतायत में पाए जाते हैं, वहां राष्ट्रीय तरबूज दिवस भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसे वहां सड़क, मेलों, लाइव संगीत प्रदर्शनों और तरबूज-थीम वाली विभिन्न कला प्रदर्शनियों और शोकेस के साथ मनाया जाता है।

राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस का महत्व 

राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस (National Watermelon Day in Hindi) कई कारणों से महत्वपूर्ण है –

  • राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस लोगों को मिल-जुलकर तरबूज़ दिवस का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है। 
  • राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस के कारण लोग तरबूज़ से होने वाले स्वास्थ्य गुणों के बारे में जान पाते हैं। 
  • राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस लोगों को तरबूज़ खाने के लिए प्रोत्साहित करने का दिन है। 
  • राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस किसानों के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी दिन है, जो हमारे लिए स्वादिष्ट तरबूज़ उगाते हैं। 

आप कैसे मना सकते हैं राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस 

आप निम्नलिखित तरीकों से राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस मना सकते हैं :- 

  • आप दोस्तों के साथ तरबूज़ की थीम वाली पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। 
  • आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को तरबूज़ से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर खिला सकते हैं। 
  • इस दिन आप अपने बगीचे में तरबूज़ के बीज लगाकर राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस का जश्न मना सकते हैं। 
  • आप सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय तरबूज़ दिवस के बारे में पोस्ट करके लोगों के साथ जानकारी साझा कर सकते हैं। 

तरबूज़ खाने के लाभ 

तरबूज़ खाने से अनेक प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं –

  • तरबूज़ शरीर में नमी बनाए रखता है। 
  • तरबूज़ शरीर में इन्सुलिन को कंट्रोल करता है। 
  • तरबूज़ वजन घटाने में मदद करता है। 
  • तरबूज़ से अस्थमा की गंभीरता कम होती है। 
  • तरबूज़ गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाता है। 
  • तरबूज़ किडनी के लिए अच्छा होता है। 
  • तरबूज़ खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। 

तरबूज़ की ख़ास किस्में 

पूरी दुनिया में तरबूज़ की अनेक किस्में पाई जाती हैं। इनमें से तरबूज़ की कुछ ख़ास किस्में इस प्रकार हैं –

शुगर बेबी

शुगर बेबी मूल रूप से अमेरिका की एक तरबूज़ की किस्म है। यह स्वाद में बहुत मीठी होती है और इसमें बीज भी बहुत कम होते हैं। इसका वजन 2 किलो से 3 के बीच होता है।  

अर्का मुथु 

अर्का मुथु भी तरबूज़ की एक खास किस्म है। यह गोल और अंडाकार दोनों प्रकार की होती है। यह लगभग 3 महीने में पककर तैयार हो जाती है। अंदर से यह लाल रंग का होता है और इसके छिलके ओर लाल रंग की धारियां बनी होती हैं। 

दुर्गापुर केसर

दुर्गापुर केसर भी तरबूज़ की एक प्रसिद्ध किस्म है। इसका गूदा रवादार होता है और रंग केसरी होता है। इसका छिलका हरे रंग का होता है और उस पर पीले रंग की धारियां बनी होती हैं। इसका वजन 8 किलो तक हो सकता है और इसके बीज कुछ बड़े होते हैं। 

आसाही पामाटो

ये तरबूज़ की एक जापानी नस्ल है। भारत में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार सहित कई प्रदेशों में इसकी खेती की जाती है। इसका वजन 7 किलो के करीब होता है। इसकी एक खासियत यह है कि यह तरबूज़ जल्दी ख़राब नहीं होते और इसे 15 दिनों तक रखकर खा सकते हैं। यह अंदर से गुलाबी रंग का होता है और बहुत मीठा होता है। 

डेनसुक प्रजाति

डेनसुक प्रजाति का तरबूज़ जापान के होकाइको आइलैंड में पाया जाता है। यह काले रंग का होता है इसलिए इसे काला तरबूज़ भी कहा जाता है। यह विश्व का सबसे महंगा तरबूज़ है और इसकी बिक्री की जगह नीलामी की जाती है। 

तरबूज़ के बारे में रोचक तथ्य 

तरबूज़ के बारे में कुछ रोचक तथ्य इस प्रकार हैं :-

  • तरबूज़ शाही घरानों के पसंदीदा फलों में से एक रहा है। कई राजाओं की कब्रें खोदने पर वहां तरबूज़ रखा मिला है। 
  • इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार पूरी दुनिया में तरबूज़ की 1200 से भी अधिक किस्में मौजूद हैं। 
  • वर्तमान में बाज़ार में मिलने वाले लगभग 85% तरबूज़ों में बीज नहीं होते हैं। 
  • वर्ष 2007 में अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य सीनेट ने तरबूज को अपनी आधिकारिक राज्य सब्जी बनाया। 
  • तरबूज दिवस पर तुर्कमेनिस्तान में राष्ट्रीय अवकाश दिया जाता है।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको National Watermelon Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*