National Dengue Day : 16 मई के दिन ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय डेंगू दिवस, जानें थीम, इतिहास और महत्व  

1 minute read
National Dengue Day in Hindi

गर्मियों की शुरुआत में घर के आसपास मच्छर ज्यादा दिखने लगते हैं, जो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैला सकते हैं। बारिश का मौसम आते ही डेंगू के मच्छर पनपने लगते हैं, जिससे इन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू एक गंभीर बीमारी है जो सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है, लेकिन यह बच्चों के लिए विशेष रूप से हानिकारक है और अगर इसका समय से इलाज नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम National Dengue Day in Hindi के बारे में जानेंगे।  

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के बारे में

हर साल भारत में 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। यह दिवस केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मच्छर से होने वाली बीमारी के बारे में जागरूकता फैलता है। अक्सर यह देखा गया है कि डेंगू से ज्यादातर बच्चे संक्रमित होते हैं और इसके लक्षण भी बिलकुल सामान्य हैं जैसे की बहुत तेज सिरदर्द, शरीर में दर्द, तेज़ बुखार और चिड़चिड़ापन। 

2018 से लेकर 2023 तक देश में डेंगू के मामले और मौतें

2018 से 2023 तक देश में डेंगू के मामले और मौतें यहाँ बताई गई हैं : 

संख्या साल मामलेमौतें
12018101192172
22019157315166
320204458556
42021193245346
52022233251303
620239419891

यह भी पढ़ें : May Important Days : मई 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

डेंगू क्या है?

डेंगू वायरस के प्रकार DENV, 1-4 सीरोटाइप DEN-1, DEN-2, DEN-3 और DEN-4 है, इन्ही वायरस के कारण डेंगू संक्रमण फैलता है। यह मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है जो की चार डेंगू वायरस के प्रकार में से किसी एक से संक्रमित होता है। यह मच्छर आमतौर पर दिन के समय काटता है और संक्रमित व्यक्ति में काटने के 3-14 दिन बाद लक्षण विकसित होते हैं।

डेंगू बुखार के लक्षण और संकेत

National Dengue Day in Hindi – डेंगू बुखार के लक्षण और संकेत यहाँ दिए गए हैं : 

  • अचानक से बहुत तेज बुखार होना। 
  • आंखों के पीछे दर्द के साथ गंभीर सिरदर्द और आंखों को हिलाने में कठिनाई। 
  • पूरे शरीर में दर्द होना।
  • बुखार के साथ उल्टी होती है और इसलिए भूख भी कम हो जाती है। 
  • छाती और ऊपरी बांहों पर दर्द। 

यह भी पढ़ें : National Technology Day (11 मई) : 1998 में न्यूक्लियर क्लब में शामिल होने के बाद दुनिया ने देखी थी भारत की शक्ति

डेंगू से कैसे बचें 

National Dengue Day in Hindi – डेंगू से बचने के कारण यहाँ दिए गए हैं : 

  • डेंगू से बचने के लिए सबसे पहले तो आपको अपने आसपास मच्छरों को पनपने नहीं देना है।  
  • अपने घर के आसपास किसी भी चीज में पानी जमा न होने दें। 
  • साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें। 
  • जब भी घर से बाहर जाएं तो मच्छर भगाने वाली क्रीम जरूर लगाएं। 
  • अपने घर के हर कोने पर कीटनाशक का छिड़काव करें। 
  • पूरे कपड़े पहने। 
  • सभी खिड़कियों और दरवाजों में जाली लगवा लें। 
  • मच्छरदानी का उपयोग करें। 

राष्ट्रीय डेंगू दिवस का इतिहास क्या है?

भारत में डेंगू की बीमारी आम हो गई है, इसलिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अधिक लोगों को डेंगू के बारे में शिक्षित करने और इसे फैलने से रोकने के उद्देश्य से 16 मई को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय डेंगू दिवस घोषित कर दिया। 

डेंगू 100 से अधिक देशों में स्थानिक बीमारी बना हुआ है, इसलिए यह दिन लोगों को बीमारी के परिणामों को समझने में मदद करता है और इसके प्रसार को रोकने के लिए उपाय करने में मदद करता है।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस राष्ट्रीय स्तर पर बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है और ऐसा करने के लिए सरकार रोग निगरानी और सार्वजनिक शिक्षा के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है ताकि लोग लक्षणों, कारणों और रोकथाम के बारे में अच्छी तरह से जागरूक हों।

यह भी पढ़ें : विश्व प्रवासी पक्षी दिवस : महत्व इतिहास और थीम

राष्ट्रीय डेंगू दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय डेंगू दिवस हर साल 16 मई को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करना है और इस दिन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मनाया जाता है।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस का महत्व क्या है?

राष्ट्रीय डेंगू दिवस देशभर में बढ़ती डेंगू की बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करता है और सरकार  इस बीमारी को रोकने जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। साथ ही डेंगू बीमारी का पता चलने पर डेंगू के कारणों, लक्षणों और बचाव के बारे में लोगों को शिक्षा देती है।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2024 थीम 

किसी भी दिवस को मनाने के लिए एक विशेष थीम का आयोजन किया जाता है। 2024 के लिए इस दिवस की थीम ‘डेंगू प्रिवेंशन : आवर रिस्पांसिबिलिटी फॉर सेफर टुमारो’ (Dengue Prevention: Our Responsibility for a Safer Tomorrow) रखी गई है। इससे पहले साल 2023 में इस दिवस की थीम ‘फाइट डेंगू, सेव लाइफ’ (Fight Dengue, Save Lives) रखी गई थी। 

यह भी पढ़ें : World Hypertension Day : 17 मई के दिन ही क्यों मनाया जाता है विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, जानें थीम, इतिहास और महत्व

राष्ट्रीय डेंगू दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने के पीछे का कारण लोगों में डेंगू की बीमारी के बारे जागरूकता फैलाना है। ऐसे में पूरे देश में  कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमे इस बीमारी को लेकर इसके लक्षण और बचाव के बारे में शिक्षा दी जाती है। 

राष्ट्रीय डेंगू दिवस से जुड़े तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार National Dengue Day in Hindi से जुड़े तथ्य यहाँ बताए जा रहे हैं :  

  • डेंगू बुखार एक मच्छर से फैलने वाला वायरल संक्रमण है जो दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है।
  • हर साल डेंगू की बीमारी के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। 
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने की घोषणा की। 
  • डेंगू की बीमारी डेंगू वायरस से संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। 
  • डेंगू का निदान रक्त परीक्षण के माध्यम से किया जाता है। 
  • इसके लक्षण में बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और उलटी शामिल होते हैं।

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
विश्व कार्टूनिस्ट दिवसविश्व अस्थमा दिवस 
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

FAQs

डेंगू दिवस क्यों मनाया जाता है?

डेंगू की गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल डेंगू दिवस मनाया जाता है।

डेंगू किसके द्वारा फैलता है?

डेंगू वायरस मच्छर की प्रजाति एडीज एजिप्टी द्वारा फैलता है। 

डेंगू दिवस कब मनाया जाता है?

डेंगू दिवस 16 मई को मनाया जाता है। 

डेंगू दिवस की घोषणा किसने की?

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 16 मई को डेंगू दिवस के रूप में घोषित किया। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको National Dengue Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*