International Lefthanders Day : क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे? यह है इतिहास और महत्व

1 minute read
International Lefthanders Day in Hindi

बाएं हाथ से काम करना कोई बीमारी या कमजोरी नहीं है, बल्कि यह एक अलग तरीके से सोचने और काम करने का तरीका है। इन अद्वितीय व्यक्तियों के अंदर की इस अनोखी क्वालिटी को सेलिब्रेट करने और लोगों को इसके फायदे के बारे में भी जागरूक करने के लिए हर साल अगस्त में इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है। International Lefthanders Day in Hindi का इतिहास, महत्व क्या है, इसके बारे में जानने के लिए यह ब्लॉग पूरा पढ़ें।

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे क्या है?

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे हर साल 13 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों को समर्पित है जो लेफ्ट हेंड यानी किसी भी काम को करने के लिए उल्टे हाथ का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह दिवस बाएं हाथ के लोगों की खूबियों को सेलिब्रेट करने और उनके योगदान को स्वीकार करने का अवसर देता है। इसके अलावा यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि बाएं हाथ का उपयोग करने वाले लोग भी समाज के महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे का इतिहास

13 अगस्त, 1992 को लेफ्ट हैंडर्स क्लब ने पहली बार एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की विशेषताओं का जश्न मनाना और लोगों को बाएं हाथ से काम करने के फायदों और चुनौतियों के बारे में जागरूक करना था। इसके बाद लेफ्ट हैंडर्स इंटरनेशनल के संस्थापक डीन आर कैंपबेल ने सबसे पहले 1976 में इस दिन को मनाया और तब से यह दुनिया भर में मनाया जाने लगा है।

बता दें कि लेफ्ट हैंडर्स क्लब एक ऐसा संगठन है जो बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों के लिए बनाया जाता है। यह क्लब उन लोगों को एक मंच प्रदान करता है जहाँ वे अपने अनुभवों को साझा करते हैं, समस्याओं के समाधान ढूंढ सकते हैं और समर्थन प्राप्त कर सकते हैं।

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे का महत्व क्या है?

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे के महत्व (Importance of International Lefthanders Day in Hindi) निम्नलिखित हैं-

  • यह दिन लोगों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर देता है। 
  • यह दिन बाएं हाथ का उपयोग करने वाले लोगों की अनोखी पहचान और विशेषताओं का उत्सव मनाने का अवसर है। 
  • यह दिन समाज में बाएं हाथ का उपयोग करने वाले लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। 
  • यह दिन समाज में मौजूद बाएं हाथ का उपयोग करने वालों के प्रति रूढ़िवादिता और अंधविश्वास को तोड़ने का अवसर है।

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे कैसे मनाते हैं?

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे को आप निम्नलिखित तरीकों से मना सकते हैं-

  • इस दिन आप विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का आयोजन कर बाएं हाथ का उपयोग करने वाले लोगों की दैनिक जीवन की समस्याओं पर चर्चा कर सकते हैं।
  • दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर पार्टी आयोजित कर सकते हैं। 
  • इस दिन आप सोशल मीडिया पर बाएं हाथ वालों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा स्कूलों और कार्यालयों में जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे कोट्स 

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे कोट्स इस प्रकार से हैं:

  • बाएं हाथ से लिखना कोई रोग नहीं है, बल्कि यह अलग ढंग से सोचने का तरीका है। आपको इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। : स्वलिखित
  • “सभी निर्णायक वार बाएं हाथ से किए जाते हैं।” – वाल्टर बेंजामिन
  • “बाएं हाथ वाले कीमती होते हैं; वे ऐसी जगहें लेते हैं जो बाकियों के लिए असुविधाजनक होती हैं।” – विक्टर ह्यूगो
  • “मैं भले ही लेफ्ट हैंड से लिखता हूँ, लेकिन हमेशा सही होता हूँ।” – स्वलिखित
  • “बाएं हाथ वाले लोग अक्सर रचनात्मक, कलात्मक होते हैं।”  – स्वलिखित

दुनिया के मशहूर लेफ्ट हैंडर्स

दुनिया के मशहूर लेफ्ट हैंडर्स नाम निम्नलिखित हैं-

  • बराक ओबामा – पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति
  • मार्क जुकरबर्ग – फेसबुक के संस्थापक
  • अल्बर्ट आइंस्टीन – वैज्ञानिक 
  • रजनीकांत – साउथ के सुपरस्टार अभिनेता
  • हेलन केलर – अमेरिकी लेखिका
  • मैरी क्यूरी – वैज्ञानिक
  • लियोनार्डो दा विंची – कलाकार
  • रतन टाटा – उद्योगपति
  • अमिताभ बच्चन – अभिनेता
  • सचिन तेंदुलकर – क्रिकेटर

FAQs

लेफ्ट हैंडर्स डे कब मनाया जाता है?

हर साल 13 अगस्त के दिन इंटरनेशनल लेफ्ट हेंडर्स डे मनाया जाता है।

लेफ्ट हैंडर्स डे क्यों मनाया जाता है?

इस दिन का मुख्य उद्देश्य बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों पर विशेष ध्यान देना है, यह दिन बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों को जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताने का एक अवसर है। इसके अलावा यह दिन बाएं हाथों वालों की प्रतिभाओं को भी उजागर करता है।

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे पहली बार कब मनाया गया था?

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे पहली बार 13 अगस्त 1976 को मनाया गया था।

दुनिया में कितने लोग लेफ्ट हैंडेड हैं?

बीबीसी की वेबसाइट के अनुसार दुनिया की लगभग 10% से 12% आबादी लेफ्टी है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवसराष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस 
चार्टर्ड अकाउंटेंट डेजीएसटी दिवस
विश्व यूएफओ दिवसअंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
अमेरिका का स्वतंत्रता दिवसविश्व ज़ूनोसिस दिवस
विश्व चॉकलेट दिवसवैश्विक क्षमा दिवस
निकोला टेस्ला और उनके आविष्कारराष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस
विश्व जनसंख्या दिवसमलाला दिवस
राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवससोशल मीडिया गिविंग डे 
विश्व युवा कौशल दिवसपेपर बैग डे 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको International Lefthanders Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*