नेशनल साइंस डे कब मनाया जाता है?जानिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का इतिहास,महत्व और वर्ष 2024 की थीम 

1 minute read
national science day kab manaya jata hai

भारत में हर साल 28 फरवरी को नेशनल साइंस डे यानी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटेश रमन के द्वारा “रमन प्रभाव” के अविष्कार किए जाने की स्मृति स्वरुप मनाया जाता है। इस दिन हमारे वैज्ञानिकों को विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। यहाँ national science day kab manaya jata hai और उसके महत्व एवं इतिहास के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।  

नेशनल साइंस डे कब मनाया जाता है? (National Science Day Kab Manaya Jata hai)

नेशनल साइंस डे हर साल 28 फरवरी के दिन नेशनल साइंस डे मनाया जाता है। इस दिन भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन ने “रमन प्रभाव की खोज की थी। उसी याद में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें : Holi Kab Hai : जानिए होली कब है? वर्ष 2024 में क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और होली के महत्व के बारे में 

नेशनल साइंस डे का इतिहास 

नेशल साइंस डे को मनाने का विचार सर्वप्रथम वर्ष 1986 में राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी) की ओर से प्रस्तुत किया गया। इस विचार को बाद में भारत सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई। सबसे पहली बार नेशनल साइंस डे वर्ष 1987 में मनाया गया था।  

नेशनल साइंस डे का महत्व 

नेशनल साइंस डे अनेकों कारणों से महत्वपूर्ण है : 

  • नेशनल साइंस डे के कारण लोगों को विज्ञान की महत्ता के बारे में पता चलता है।  
  • नेशनल साइंस डे से  युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरणा मिलती है।  
  • नेशनल साइंस डे से देश के नागरिकों की वैज्ञानिक सोच में वृद्धि होती है।  
  • नेशनल साइंस डे के कारण छात्रों की विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ती है।  
  • नेशनल साइंस डे के दिन वैज्ञानिकों को विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। 

नेशनल साइंस डे 2024 की थीम 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम हर साल बदलती रहती है। इस वर्ष 2024 के लिए नेशनल साइंस डे (राष्ट्रीय विज्ञान दिवस) की थीम सतत भविष्य के लिए विज्ञान (Science for a Sustainable Future) है। 

आशा है कि आपको नेशनल साइंस डे कब मनाया जाता है? की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*