हिमालय दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read

हर साल 9 सितंबर को उत्तराखंड राज्य में हिमालय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य लोगों को हिमालयी क्षेत्र में हो रहे पर्यावरणीय परिवर्तनों, ग्लोबल वार्मिंग, और वनों की कटाई सहित अन्य इससे संबंधित मुद्दों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके समर्थन में कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। हिमालय दिवस के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह लेख पूरा पढ़ें। 

हिमालय दिवस क्यों मनाया जाता है?

हिमालय दिवस हर साल इसलिए मनाया जाता है ताकि हम इस बात को याद रखें कि हिमालय हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। यह न केवल दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है बल्कि कई प्रमुख नदियों का उद्यम स्थल भी हैं, जो भारत, नेपाल, भूटान और तिब्बत सहित कई देशों में बहती है, लेकिन, दुर्भाग्यवश हिमालयी क्षेत्रों को वर्तमान में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जैसे कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियरों का पिघलना, वनों की कटाई, अंधाधुंध निर्माण आदि। ऐसे में हिमालय दिवस इन चुनौतियों के प्रति जन जागरूकता पैदा करने और समाज को सकारात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करता है। 

हिमालय दिवस का इतिहास 

हिमालय दिवस को मनाए जाने की शुरुआत उत्तराखंड सरकार द्वारा की गयी थी। आपको बता दें कि उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 2014 में हिमालय दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य हिमालय के संरक्षण के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा करना और लोगों को इनमें शामिल होने के लिए प्रेरित करना।

हिमालय दिवस का महत्व 

हिमालय दिवस का महत्व निम्नलिखित है : 

  • यह दिवस हिमालय के महत्व और संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करने का अवसर प्रदान करता है।
  • यह दिवस हमें याद दिलाता है कि हिमालय जलवायु परिवर्तन, ग्लेशियरों के पिघलने, और वन कटाई जैसे गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे में हमें इसको बचाने के लिए मिलकर काम करना होगा। 
  • यह दिन हमें इस अमूल्य धरोहर के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। 

कैसे मनाया जाता है हिमालय दिवस?

हिमालय दिवस को आप निम्नलिखित तरीकों से मना सकते हैं :-

  • इस दिन स्कूलों, कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों को हिमालय के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है। 
  • इस दिन आप हिमालय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला सकते हैं और स्थानीय लोग और पर्यटकों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। 
  • इस दिन वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर सकते हैं। 
  • सोशल मीडिया, ब्लॉग, और वीडियो के माध्यम से हिमालय के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैला सकते हैं। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवसराष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस 
चार्टर्ड अकाउंटेंट डेजीएसटी दिवस
विश्व यूएफओ दिवसअंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
अमेरिका का स्वतंत्रता दिवसविश्व ज़ूनोसिस दिवस
विश्व चॉकलेट दिवसवैश्विक क्षमा दिवस
निकोला टेस्ला और उनके आविष्कारराष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस
विश्व जनसंख्या दिवसमलाला दिवस
राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवससोशल मीडिया गिविंग डे 
विश्व युवा कौशल दिवसपेपर बैग डे 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको हिमालय दिवस कब मनाया जाता है? के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*