Dussehra Message : अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव… दशहरा पर भेजें ये संदेश 

1 minute read
Dussehra Message in Hindi

दशहरा एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है, जो आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में पड़ता है। दशहरा के उत्सव मुख्य रूप से रामायण और महाभारत की कथाओं से जुड़े होते हैं। यह पर्व अच्छाई, साहस, धर्म और सत्य की जीत का प्रतीक है और इसे पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दशहरा के अवसर पर आप अपने परिजनों और मित्रों को कुछ ऐसे संदेश (Dussehra Message in Hindi) भेज सकते हैं, जो उन्हें दशहरा का महत्व बताएंगे।

दशहरा पर विशेष सन्देश – Dussehra Message in Hindi 

दशहरा पर विशेष सन्देश (Dussehra Message in Hindi) यहाँ दिए गए हैं : 

  • दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि चाहे कितनी भी कठिनाइयां हों, सच्चाई और धर्म की हमेशा जीत होती है। इस पावन पर्व पर आपके जीवन में सफलता, शांति और समृद्धि का आगमन हो। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। 
  • दशहरा हमें यह सिखाता है कि असत्य और अन्याय का अंत निश्चित है। रावण का अंत हमें यह सन्देश देता है कि अहंकार और अधर्म कभी विजयी नहीं होते। आप सभी को दशहरे की ढेरों शुभकामनाएं। 
  • दशहरा आपके जीवन में नई ऊंचाइयां, नई सफलताएं और अपार खुशियां लेकर आए। जैसे रावण पर भगवान राम की विजय हुई, वैसे ही आप अपने सभी कष्टों और समस्याओं पर विजय प्राप्त करें। दशहरे की हार्दिक बधाई। 
  • अधर्म और अन्याय पर धर्म और सत्य की विजय का यह पर्व हमें सिखाता है कि हमेशा अच्छाई का साथ देना चाहिए। दशहरा की शुभकामनाएं। 

यह भी पढ़ें : Essay on Dussehra in Hindi: स्टूडेंट्स के लिए दशहरा पर निबंध 100, 150, 250 और 500 शब्दों में 

दशहरा पर दोस्तों के लिए शुभकामना संदेश – Dussehra Messages in Hindi for Friends

दशहरा पर दोस्तों के लिए शुभकामना संदेश (Dussehra Messages in Hindi for Friends) कुछ इस प्रकार है : 

  • सच्चाई की जीत का पर्व दशहरा की शुभकामनाएं। 
  • असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक, दशहरा मुबारक। 
  • बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व… दशहरे की शुभकामनाएं। 
  • सद्भावना और साहस का पर्व दशहरे पर आपको ढेरों शुभकामनाएं। 
  • रावण पर राम की विजय का प्रतीक दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। 
  • सच्चाई की जीत का संदेश, दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। 
  • दशहरे का पर्व… अच्छाई की विजय का उत्सव। 

यह भी पढ़ें : दशहरा क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका इतिहास

ऑफिस सहकर्मियों के लिए दशहरा पर संदेश – Dussehra Messages in Hindi for Office Colleagues 

ऑफिस सहकर्मियों के लिए दशहरा पर संदेश (Dussehra Messages in Hindi for Office Colleagues) यहाँ दिया गया है : 

1. बुराइयों का नाश हो, सब का विकास हो
रावण की तरह हर बुराई जले,
उम्मीदों और विकास के फूल खिलें
दशहरे की शुभकामनाएं। 

2. कभी भी आप पर पड़े न दुख का साया
प्रभु राम की कृपा का ऐसा असर रहे छाया
हरदम धन धान्य रहे आपका अंगना
विजयादशमी यही है हमारी मनोकामना
आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। 

3. विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम
दशहरा पर्व की शुभकामनाएं। 

4. इस दशहरा करें बस एक शुभ काम
बुराइयों को करें दूर औरसमाज को दें… 
अच्छाइयों का पैगाम
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। 

5. राम ने की राणव पर विजय
अच्छाई की हुई जीत और बुराई की पराजय
दशहरा की शुभकामनाएं। 

यह भी पढ़ें : Slogan on Dussehra in Hindi : इस दशहरा जानिए दशहरा पर आधारित कुछ स्लोगन 

दशहरा पर विद्यार्थियों के लिए प्रेरक संदेश – Dussehra Messages in Hindi for Students 

दशहरा पर विद्यार्थियों के लिए प्रेरक संदेश (Dussehra Messages in Hindi for Students) यहाँ दिए गए हैं: 

  • आपके जीवन में सच्चाई की विजय हो, हर कठिनाई का अंत हो और सफलता का शुभारंभ हो। दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं। 
  • दशहरा का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा और नई खुशियां लेकर आए। आपको और आपके परिवार को विजयदशमी की ढेर सारी बधाइयां। 
  • अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा। यह पर्व आपके जीवन में नई प्रेरणा और सफलता लेकर आए। दशहरे की शुभकामनाएं। 
  • इस दशहरे पर आपके जीवन से सभी दुखों का अंत हो और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का उदय हो। दशहरा की हार्दिक बधाई। 
  • दशहरे का यह पर्व आपके जीवन को प्रकाशमय कर दे और हर बुराई को दूर कर आपको सच्चाई और अच्छाई के मार्ग पर ले चले। विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 
  • आपके जीवन में अच्छाई की हमेशा जीत हो और हर बुराई का अंत हो। दशहरा आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आए। दशहरे की शुभकामनाएं। 

यह भी पढ़ें : दशहरे को विजयदशमी क्यों कहते हैं?

दशहरा पर सुविचार – Thought for Dussehra in Hindi

दशहरा पर सुविचार (Thought for Dussehra in Hindi) कुछ इस प्रकार है : 

  1. दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, यह हमें सिखाता है कि सच्चाई और न्याय की हमेशा विजय होती है।
  2. इस विजयदशमी पर अपने अंदर की नकारात्मकताओं को त्याग कर सच्चाई, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
  3. दशहरा हमें याद दिलाता है कि अहंकार, अन्याय और अधर्म का अंत निश्चित है। अच्छाई का मार्ग अपनाएं और जीवन में विजय प्राप्त करें।
  4. रावण के अंत की तरह, अपने भीतर की बुराइयों को भी समाप्त करें और जीवन में शांति और सच्चाई का मार्ग चुनें।
  5. दशहरा केवल पर्व नहीं, बल्कि यह हमें हर दिन अपने जीवन से बुराइयों को खत्म करने की प्रेरणा देता है।

दशहरा पर परिवार वालों के लिए शुभकामना संदेश –  Dussehra Message in Hindi for Family Members

दशहरा पर परिवार वालों के लिए शुभकामना संदेश (Dussehra Message in Hindi for Family Members) यहाँ दिए गए हैं : 

  • यह दुनिया बुराई से भरी हुई है लेकिन सच और अच्छाई की रोशनी बुराई के इस अंधकार को अपने आगे टिकने नहीं देती। हम अपने कर्मों से प्रभु राम के सच्चे भक्तों में शामिल रहें, यही प्रार्थना करते हैं। आपको दशहरा की शुभकामनाएं। 
  • अपने भीतर मन में जब सही गलत का युद्ध छिड़े, आँख मूंद कर प्रभु राम को याद हमेशा करना तुम, फिर तुमको क्या चुनना है यह निर्णय ले पाओगे तुम। दशहरा की आपके समस्त परिवार को बहुत बहुत शुभकामनाएं। 
  • बुराई हमारे जीवन में जितना भी विशाल रूप ले, मगर अच्छाई से जब-जब मुकाबला होगा जीत अच्छाई की ही होगी और इतिहास ने भी समय-समय पर यह दिखाया है। दशहरा की हार्दिक शुभकानाएं। 
  • ये दिन जो हम सभी को याद दिलाता है कि चाहे जितनी भी बुराई दुनिया में फैल जाए, अंत में अच्छाई की जीत निश्चित है। आप और आपके पूरे परिवार को दशहरा की बहुत शुभकानाएं। 
  • ईश्वर करे कि आपकी सभी परेशानियां रावण के साथ जल कर खत्म हो जाएं। आपको सुख और समृद्धि प्राप्त हो। हैप्पी दशहरा। 
  • इस दशहरा में आप और आपके परिवार के रास्ते में आने वाली सभी परेशानिया और अड़चने दूर हो। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • भगवान श्री राम अपनी कृपा आप और आपके परिवार पर हमेशा बनाए रखें। आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • इस दशहरा, रावण के पुतले के साथ साथ हम सभी अपने अंदर के क्रोध और बुराइयों को भी जला कर खत्म करते हैं। शुभ दशहरा। 
  • जलते हुए पटाखों के साथ ये दशहरा के दिन आपके दुख भी जल कर राख हो जाएं और आपकी खुशियां हजार गुना बढ़ जाएं…शुभ दशहरा। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Dussehra Message in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*