इस दिन से मनाया जानें लगा अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस, जानें इतिहास 

1 minute read
अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास 4 जुलाई 1776 से मिलता है, जब तेरह अमेरिकी उपनिवेशों ने ग्रेट ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। इस घोषणा पर संयुक्त राज्य अमेरिका के संस्थापकों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे, जो मानते थे कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्रता का अधिकार है। स्वतंत्रता की घोषणा के रूप में जाने जाने वाले इस दस्तावेज़ ने एक नए राष्ट्र के गठन का मार्ग प्रशस्त किया जो लोकतंत्र, समानता और न्याय के सिद्धांतों पर बनाया गया था, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस क्या है के बारे में जानेंगे।  

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के बारे में

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस, जिसे 4 जुलाई को मनाया जाता है, अमेरिका की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1776 में अमेरिकी संघ के द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद स्थापित किया गया था।

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस का इतिहास क्या है?

अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस : अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस का इतिहास यहाँ बताया गया है : 

  1. 1775 में किंग जॉर्ज III के तहत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए तेरह अमेरिकी उपनिवेशों द्वारा विद्रोह करने के बाद अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध शुरू हुआ। 
  2. दमनकारी ब्रिटिश नीतियों से आज़ादी पाने और स्वशासन की इच्छा ने इस स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित किया। 
  3. 2 जुलाई 1776 को कांग्रेस ने गुप्त रूप से अमेरिका में ब्रिटिश शासन को समाप्त करने के लिए मतदान किया – इससे एक स्वतंत्र राज्य की शुरुआत हुई। 
  4. कांग्रेस के निर्णायक वोट के बाद, 4 जुलाई 1776 को स्वतंत्रता की घोषणा के अंतिम शब्दों को मंजूरी दी गई और प्रकाशित किया गया। 
  5. स्वतंत्रता की घोषणा का पहला सार्वजनिक वाचन इसके प्रकाशित होने के चार दिन बाद हुआ – 8 जुलाई 1776। 
  6. स्वतंत्रता की घोषणा पर औपचारिक रूप से 2 अगस्त 1776 को हस्ताक्षर किए गए।
  7. जिसके बाधार साल पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह 4 जुलाई 1777 को परेड, आतिशबाजी और अन्य उत्सवों के साथ मनाया गया। 

यह भी पढ़ें : अमेरिका का संक्षिप्त इतिहास

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस : अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस हर साल 4 जुलाई को मनाया जाता है। जुलाई की चौथी तारीख अमेरिका की एक स्वतंत्र राज्य के रूप में शुरुआत और ब्रिटिश शासन से उनके अलग होने का ऐतिहासिक अवसर है। साथ ही जुलाई की चौथी तारीख को पूरे देश में संगीत समारोहों, नारों, परेडों और पारिवारिक समारोहों के साथ मनाया जाता है। 

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस का महत्व क्या है?

अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस : अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस का महत्व यहाँ बताया गया है : 

  • डेक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस ने यह घोषणा की थी कि 13 अमेरिकी कॉलोनियों को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता चाहिए और उन्होंने नई राष्ट्रीयता, संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना की।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस का महत्व देश की स्वतंत्रता को सेलिब्रेट करना है। 
  • स्वतंत्रता दिवस 4 जुलाई 1776 को ब्रिटिश शासन से देश की आजादी की घोषणा का प्रतीक है। 
  • यह एक महत्वपूर्ण अवसर था जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका को एक नए राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
  • इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस देश की प्रगति और उसके सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार करने का समय है। 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस का महत्व देश भर में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी दिखता है। परेड से लेकर आतिशबाजी के प्रदर्शन तक यह दिवस लोगों के एक साथ आने और स्वतंत्रता मनाने का दिन है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है और उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य 

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 4 जुलाई के दिन ही अमेरिका ने अंग्रेजों के शासनकाल से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। 

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाते हैं?

अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस : अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस को मनाने के बारे में यहाँ बताया गया है – 

  • संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस हर साल 4 जुलाई को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह एक संघीय अवकाश है और अधिकांश व्यवसाय, स्कूल और सरकारी कार्यालय उस दिन बंद रहते हैं। समारोहों में आमतौर पर परेड और अन्य सामाजिक कार्यक्रम शामिल होते हैं।
  • आतिशबाज़ी का प्रदर्शन स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक प्रमुख हिस्सा है। देश भर में विभिन्न स्थानों पर शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाता है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में कई खेल टीमें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम या खेल आयोजित करती हैं। 
  • संगीत स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, देश भर में कई संगीत कार्यक्रम और संगीत समारोह आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों में अक्सर प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत और प्रदर्शन प्रस्तुत किए जाते हैं।
  • देश भर के कई कस्बों और शहरों में मेले और कार्निवल जैसे सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। ये आयोजन लोगों को एक साथ आने व अपने देश के प्रति अपने प्रेम को सेलिब्रेट करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका स्वतंत्र कब हुआ था?

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस से जुड़े तथ्य 

अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस : यहाँ अमरीका की आज़ादी से जुड़े कुछ ऐतिहासिक तथ्य दिए जा रहे हैं – 

  • अमेरिका में ब्रिटिश औपनिवेशक साम्राज्‍य की स्थापना जेम्स थॉमस ने की थी।
  • अमेरिका की आजादी की लड़ाई 1783 ई. में ख़त्म हुई।
  • अमेरिका की आज़ादी की लड़ाई के प्रमुख नायक जॉर्ज वाशिंटन थे जो आगे चलकर अमेरिका के राष्ट्रपति भी बने।
  • बोस्‍टन की चाय पार्टी अमेरिकी स्‍वतंत्रता संग्राम के तात्‍कालिक कारणों के लिए इतिहास में प्रसिद्ध है।
  • अमेरिका की आज़ादी के बाद लोकतंत्र प्रणाली को अपनाने वाला पहला देश अमेरिका ही था।
  • अमेरिका की आज़ादी के बाद धर्मनिरपेक्ष की स्थापना करने वाला प्रथम राष्ट्र अमेरिका ही था। 
  • अमेरिका की आजादी के दौरान अमेरिकियों का नारा ‘प्रतिनिधित्‍व नहीं तो टैक्स नहीं’ था। 
  • बोस्‍टन की चाय पार्टी  का नायक सैम्‍युल एडम्‍स था।

                                            सम्बंधित आर्टिकल्स 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवसराष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस 
चार्टर्ड अकाउंटेंट डेजीएसटी दिवस
विश्व यूएफओ दिवसअंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
अमेरिका का स्वतंत्रता दिवसविश्व ज़ूनोसिस दिवस
विश्व चॉकलेट दिवसवैश्विक क्षमा दिवस
निकोला टेस्ला और उनके आविष्कारराष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस
विश्व जनसंख्या दिवसमलाला दिवस
राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवससोशल मीडिया गिविंग डे 
विश्व युवा कौशल दिवसपेपर बैग डे 

FAQs

अमेरिका पूरी तरह से स्वतंत्र कब हुआ?

अमेरिका पूरी तरह से 4 जुलाई 1776 को स्वतंत्र हुआ था।

4 जुलाई 1776 में क्या हुआ था?

4 जुलाई 1776 को संयुक्त राज्य अमेरिका को ग्रेट ब्रिटेन से आजादी मिली थी।

अमेरिका किसका गुलाम था और कब आजाद हुआ?

अमेरिका ब्रिटेन का गुलाम था और यह 4 जुलाई 1776 को आज़ाद हुआ।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता ?है से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़Title Page Separator Site title ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*