History of America in Hindi: अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस

1 minute read
history of america in hindi

आज फोर्थ ऑफ़ जुलाई है यानि अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस। इस अवसर पर आइये जान लेते हैं अमेरिका का इतिहास। अमेरिका का इतिहास भारत जितना पुराना नहीं है। अमेरिका के इतिहास की शुरुआत 1492 से की जाती है। कोलंबस ने भारत को खोजने के प्रयास में अमेरिका की खोज कर डाली थी। इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें और जानें अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस और history of america in hindi के बारे में विस्तार से। 

बर्फ़ से ढँका था अमेरिका 

प्लाइस्टोसिन हिमयुग (जो क़रीब 10,000  साल पहले समाप्त हुआ) के दौरान यूरोप और नॉर्थ अमेरिका का अधिकांश हिस्सा बर्फ़ की चादरों से ढँका हुआ था। इन बर्फ़ की चादरों के अंदर दबे पानी से समुद्र का स्तर कम हुआ। इससे लोग आर्कटिक से अलास्का तक एशिया से पुल पर जा सके। लेकिन, पिछले हिमनद चक्र के चरम के दौरान दक्षिण में अमेरिका में उनका मार्ग चौड़ी बर्फ की चादर से अवरुद्ध हो गया था।

अमेरिका में मानव सभ्यता की शुरुआत 

अब तक वैज्ञानिकों का मानना था कि जब यह बर्फ पिघलनी शुरू हुई (16,500 साल पहले) थी उस वक्त मनुष्य केवल दक्षिण में अमेरिका की यात्रा करते थे। लेकिन, शोधकर्ताओं ने मनुष्यों के पैरों के निशान का पता लगाया है जिससे संकेत मिलता है कि इंसानों ने हजारों साल पहले उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर पैर रखा था।

30 हजार साल पहले अमेरिका पहुंचे थे इंसान

यह खोज अमेरिका में अन्य पुरातात्विक स्थलों के बारे में अटकलों को फिर से बल दे सकती है। उनमें से एक मेक्सिको में चिकिहुइते गुफा है। पुरातत्वविदों ने हाल में दावा किया था कि इस गुफा के साक्ष्य से पता चलता है कि सफेद रेत पर मिले निशान के लगभग 7,000 साल पहले यानि इंसानों ने लगभग 30,000 साल पहले अमेरिका में अपनी मौजूदगी बना ली थी।

History of America in Hindi: अमेरिका उपनिवेशिक काल 

कोलंबस ने स्पेन जाकर बताया की उसने भारत की खोज कर ली है। यह ख़बर पूरे यूरोप में फ़ैल गई। अमेरिगो वेस्पूची ने यह बताया कि कोलंबस ने जिन भू- भागों को खोजा था वह भारत नहीं बल्कि नए प्रदेश हैं। अमेरिका का नामकरण अमेरिगो के नाम के आधार पर ही रखा गया। आज इन्हें नार्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका कहते हैं। 

कई यूरोपीय देश इन अमेरिकी महाद्वीपों को अपना उपनिवेश बनाना चाहते थे। इनमें ब्रिटेन, स्पेन और फ्रांस सबसे आगे थे। ब्रिटिश लोगों ने अपनी अलग- अलग 13 कालोनियां बसा लीं थी। यह कलोनियाँ ब्रिटिश झंडे के नीचे रहकर अपना शासन चलाती हैं। 13 कालोनियों के यूरोपीय लोगों का अमेरिकी मूल निवासियों के साथ समय- समय पर टकराव भी हुआ। यह कालोनियां 1607 से 1733 के बीच बसी थीं। 

आज़ादी की घोषणा 

13 कालोनियों के निवासी (अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र में बसी) ब्रिटिश सरकार की नीतियों से नाखुश थे। उन्होनें 4 जुलाई 1776 को अमेरिका को स्वतंत्र राज्य घोषित कर दिया। इसे संयुक्त राज्य (यूनिटेड स्टेट्स) नाम दिया गया। 

लम्बे युद्ध के बाद, फ्रांस और इंग्लैंड की सरकार द्वारा इन 13 कलोनियों को एक अलग देश की मान्यता दी गई। इस तरह आज के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र संयुक्त राज्य अमेरिका का जन्म हुआ। संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान 1788 ईसवी में लागू हुआ और जॉर्ज वाशिंगटन इसके पहले राष्ट्रपति बने। 

यह था History of America in Hindi (अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस) पर हमारा ब्लॉग। ऐसे ही अन्य सवालों के जवाब के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*