Today’s Current Affairs in Hindi | 18 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 18 October 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 18 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

18 अक्टूबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में मिज़ोरम राज्य के ‘डंपा टाइगर रिजर्व’ में ‘टॉड’ की नई प्रजाति खोजी गयी है।
  2. हाल ही में ‘नागा रेजीमेंट’ की तीसरी बटालियन को ‘प्रसिडेंस कॉलर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  3. हाल ही में 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलम दिवस’ मनाया गया है।
  4. हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म समारोह में ‘रोकेट्री द नाबी इफ़ेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।
  5. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में ‘ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023’ का उद्घाटन किया है।
  6. हाल ही में ‘अरिंदम बागची’ को संयुक्त राज्य में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
  7. हाल ही में ‘केंद्रीय विधुत प्राधिकरण’ ने 15 अक्टूबर को अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया है।
  8. हाल ही में जस्टिस ‘सिद्धार्थ मृदुल’ मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
  9. हाल ही में अमेरिकी स्पेस एजेंसी ‘नासा’ ने ‘साइकी एस्ट्रोयड मिशन’ लॉन्च किया है।
  10. हाल ही में भारत और ‘ब्रिटेन’ देश ने नई दिल्ली में 2+2 वार्ता आयोजित की है।
  11. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य में श्रम में महिलाओं की भागीदारी ‘17.90%’ बढ़ी है।
  12. हाल ही में तमिलनाडु राज्य में भारत का पहला ‘तिलापिया पार्वोवायरस’ रिपोर्ट किया गया है।
  13. हाल ही में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने ‘ईवी रेडी इंडिया डैशबोर्ड’ लॉन्च किया है।
  14. हाल ही में इसरो ने ‘स्पेस ऑन व्हील्स प्रदर्शनी’ के लिए ‘विज्ञान भारती’ (VIBHA) के साथ समझौता किया है।
  15. हाल ही में फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति व नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ‘मार्टी अहतिसारी’ का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  16. हाल ही में ISO प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला देश का पहला महिला पुलिस स्टेशन ‘भोपाल’ बना है। 
  17. हाल ही में ‘चिराग शेट्टी’ और ‘सात्विक साईराज’ की भारतीय युगल जोड़ी ने ‘विश्व बैटमिंटन रैंकिंग’ में प्रथम रैंक हासिल की है।
  18. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने ‘वियतनाम’ में ‘रवींद्र नाथ टैगोर’ की प्रतिमा का अनावरण किया है।
  19. हाल ही में ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति’ ने क्रिकेट, बेसबॉल और स्कवैश खेलों को वर्ष 2028 के ओलंपिक खेलों में शामिल किया है।
  20. हाल ही में स्किल इंडिया ने रिटेलर स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए ‘कोका कोला इंडिया’ के साथ साझेदारी की है।

18 अक्टूबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

 1. हाल ही में ‘डेनियल नोबोआ’ किस देश के नए राष्ट्रपति बने हैं?

(A) नॉर्वे
(B) फ़िनलैंड
(C) इक्वाडोर
(D) ब्राजील 
उतर- (C) इक्वाडोर 

2. हाल ही में ‘ODI क्रिकेट’ के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस भारतीय बल्लेबाज ने बनाया है?

(A) विराट कोहली 
(B) रोहित शर्मा 
(C) हार्दिक पंड्या 
(D) के.एल राहुल 
उतर- (B) रोहित शर्मा 

3. हाल ही में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किस राज्य में ‘सामाऊ शहीद स्मारक’ और पुस्तकालय का उद्घाटन किया है?

(A) राजस्थान 
(B) मध्य प्रदेश
(C) ओडिशा 
(D) गुजरात 
उतर- (D) गुजरात 

4. हाल ही में कहाँ ‘49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस’ का आयोजन किया गया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) देहरादून 
(C) जयपुर 
(D) कटक 
उतर- (B) देहरादून 

5. हाल ही में ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ ने किस बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?

(A) यूनियन बैंक 
(B) पंजाब नेशनल बैंक
(C) एक्सिस बैंक 
(D) केनरा बैंक 
उतर- (A) यूनियन बैंक 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*