Today’s Current Affairs in Hindi | 03 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 03 October 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 03 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

03 अक्टूबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारतीय टीम ने ‘सैफ पुरुष अंडर-19 फुटबॉल चैम्पियनशिप 2023’ का खिताब जीता है।
  2. हाल ही में साइंटिस्ट ‘कैटालिन कारिको’ और ‘डू वीसमैन’ को चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया हैं।
  3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आकांक्षी ब्लॉक (ABP) के लिए ‘संकल्प सप्ताह’ कार्यक्रम शुरू किया है।
  4. हाल ही में ‘मोहम्मद मोइज्जु’ ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।
  5. हाल ही में 02 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ मनाया गया है।
  6. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में ट्रैपडोर मकड़ी के सबसे बड़े जीवाश्म ‘मेगामोनोडोंटियम मैक्लुस्की’ को खोजा गया है।
  7. हाल ही में जनजातीय कार्य मंत्रालय ने ‘अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम’ शुरू करने की घोषणा की है।
  8. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना राज्य में 800 मेगावाट की ‘रामागुंडम एनटीपीसी परियोजना’ का उद्घाटन किया है।
  9. हाल ही में ‘सिडबी’ के द्वारा जीएसटी सहाय इनवॉइस फाइनेंसिंग लोन्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है।
  10. हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर ‘ग्लोबल कैपेसिटी बिल्डिंग इनिशिएटिव’ पहल की शुरूआत की है।
  11. हाल ही में पंजाब में गुरदास जिले के ‘नवांपिंड सरदारां गांव’ को सर्वश्रेष्ठ टूरिज्म अवॉर्ड से नवाजा गया है। 
  12. हाल ही में ‘के. एन शांत कुमार’ को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 
  13. हाल ही में दिल्ली के मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण से निपटने के लिए 15 पॉइंट का ‘विंटर एक्शन प्लान’ जारी किया है। 
  14. हाल ही में भारत नई दिल्ली में ‘पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन’ (PATA) ट्रेवल मार्ट 2023 के 46वें संस्करण की मेजबानी करेगा। 
  15. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के बुंदेलखंड में भारत का पहला ‘जल विश्वविद्यालय’ खुलने जा रहा है।  
  16. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ‘जी किशन रेड्डी’ ने आठ उत्तर पूर्वी राज्यों में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित भारत की पहली 5G प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं एवं 5G एप्लिकेशन का शुभारंभ किया।
  17. हाल ही में आईटीवी ग्रुप और ‘गुड मॉर्निंग मीडिया इंडिया’ के निदेशक ‘राकेश शर्मा’ को इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी (INS) का अध्यक्ष चुना गया है। 
  18. हाल ही में ‘इंदौर’ को नेशनल स्मार्ट कॉन्क्लेव 2023 में सर्वश्रेष्ठ सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
  19. हाल ही में रूसी वित्त मंत्रालय द्वारा प्रकाशित एक दस्तावेज़ के अनुसार रूस वर्ष 2024 में अपने ‘रक्षा खर्च’ को 70% तक बढ़ाएगा। 
  20. हाल ही में ताइवान देश ने अपनी पहली घरेलू निर्मित पनडुब्बी ‘हाइकुन’ का अनावरण किया है। 

यह भी पढ़ें – 3 अक्टूबर का इतिहास | एंडी मरे ने अमेरिका के डोनल्ड यंग को हराकर जीता था एटीपी थाईलैंड ओपन का एकल खिताब

03 अक्टूबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पहाड़ी जिलों में ‘AFSPA’ को 06 महीने के लिए बढ़ा दिया है?

(A) सिक्किम 
(B) मणिपुर 
(C) असम 
(D) नागालैंड
उत्तर- (B) मणिपुर 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना’ की शुरुआत की है?

(A) झारखंड 
(B) पंजाब 
(C) बिहार 
(D) छ्त्तीसगढ़
उत्तर- (D) छ्त्तीसगढ़ 

3. हाल ही में किस राज्य में देश के पहले ‘कार्टोग्राफिक म्यूजियम’ का उद्घाटन हुआ है?

(A) उत्तराखंड 
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश 
(D) ओडिशा 
उत्तर- (A) उत्तराखंड 

4. हाल ही में ‘इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023’ में किस राज्य को विभिन्न श्रेणियों में 10 पुरस्कार मिले हैं?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) उत्तर प्रदेश
(C) गुजरात 
(D) महाराष्ट्र 
उत्तर- (B) उत्तर प्रदेश 

5. हाल ही में किस देश ने अपनी पहली घरेलू निर्मित पनडुब्बी ‘हाइकुन’ का अनावरण किया है?

(A) चीन 
(B) मलेशिया
(C) ताइवान 
(D) सिंगापुर 
उत्तर- (C) ताइवान 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*