Today’s Current Affairs in Hindi | 27 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 27 October 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 27 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

27 अक्टूबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारतीय निर्वाचन आयोग ने अभिनेता ‘राजकुमार राव’ को अपना नेशनल आइकन बनाया है।
  2. हाल ही में ‘X’ (पूर्व में ट्वीटर) ने ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का नया फीचर लॉन्च किया है।
  3. हाल ही में प्रदूषण से निजात पाने के लिए दिल्ली में ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू किया गया है।
  4. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुजरात के अहमदाबाद में ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया है।
  5. हाल ही में लुइसियाना के रिपब्लिकन कांग्रेसी ‘माइक जॉनसन’ को अमेरिका की प्रतिनिधि सभा का नया स्पीकर चुना गया है।
  6. हाल ही में 26 अक्टूबर को 76वां ‘विलय दिवस’ मनाया गया है।
  7. हाल ही में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य में ‘जमरानी बांध परियोजना’ को मंजूरी दी है।
  8. हाल ही में भारत ने ‘कनाडा’ के कुछ नागरिकों के लिए आंशिक वीजा सुविधा शुरू की है।
  9. हाल ही में राष्ट्रीय खेलों का 37वां संस्करण ‘गोवा’ राज्य में शुरू हुआ है।
  10. हाल ही में ‘7वें फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव 2023’ का आयोजन सऊदी अरब में किया गया है।
  11. हाल ही में ISRO चीफ एस.सोमनाथ ने अपनी आत्मकथा ‘निलावु कुदिचा सिम्हांगल’ मलयालम भाषा में लिखी है।
  12. हाल ही में पूर्व क्रिकेटर ‘अमोल मजूमदार’ को BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।
  13. हाल ही में प्रोफेसर ‘सारंग देव’ को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा तपेदिक के लिए रणनीतिक और तकनीकी सलाहकार समूह के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।
  14. हाल ही में अधिवक्ता ‘के.वी अरविंद’ को कर्नाटक राज्य के उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायधीश नियुक्त किया गया है।
  15. हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘नई दिल्ली’ में दो दिवसीय वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन किया है।
  16. हाल ही में भारत में एयरोस्पेस शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एयरबस ने ‘IIT कानपुर’ के साथ समझौता किया है।
  17. हाल ही में गोवा राज्य में ‘54वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह’ का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक किया जाएगा।  
  18. हाल ही में पैरा एशियन गेम्स 2023 में ‘सुमित अंतिल’ ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है।
  19. हाल ही में भारतीय मूल के भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक ‘अशोक गाडगिल’ को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा राष्ट्रीय प्रौधोगिकी और नवाचार पदक से सम्मानित किया गया है।
  20. हाल ही में मशहूर लेखक ‘चेतन भगत’ को एडटेक स्टार्टअप, हेनरी हार्विन एजुकेशन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

27 अक्टूबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश ने भारत को ‘मुफ्त पर्यटक वीजा’ प्रदान किया है?

(A) बांग्लादेश 
(B) श्रीलंका 
(C) कंबोडिया 
(D) थाईलैंड 
उतर- (B) श्रीलंका 

2. हाल ही में कहाँ 67वां ‘धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस’ मनाया गया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) मैसूर 
(C) पटना
(D) नागपुर
उतर- (D) नागपुर 

3. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को ‘Lays’ ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?

(A) महेंद्र सिंह धोनी 
(B) विराट कोहली 
(C) के.एल राहुल 
(D) रोहित शर्मा 
उतर- (A) महेंद्र सिंह धोनी 

4. हाल ही में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किस राज्य में भारत के पहले ‘नैनो DAP संयंत्र’ का उद्घाटन किया है?

(A) राजस्थान 
(B) गुजरात 
(C) महाराष्ट्र
(D) झारखंड
उतर- (B) गुजरात 

5. हाल ही में किसने दिल्ली के ‘सराय काले खां फ्लाईओवर एक्सटेंशन’ का उद्घाटन किया है?

(A) अरविंद केजरीवाल 
(B) राघव चड्ढा 
(C) मनोज तिवारी 
(D) विनय कुमार सक्सेना
उतर- (A) अरविंद केजरीवाल 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*