Today’s Current Affairs in Hindi | 09 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 09 October 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 09 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

09 अक्टूबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ICC वर्ल्ड कप 2023 में ‘भारत’ ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत हासिल की हैं।
  2. हाल ही में बिहार के पश्चिम चंपारण के ‘मर्चा धान’ को जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैंग प्राप्त हुआ है।
  3. हाल ही में वायुसेना प्रमुख ‘एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी’ ने प्रयागराज में वार्षिक वायु सेना दिवस परेड के दौरान भारतीय वायुसेना के नए ध्वज का अनावरण किया है।
  4. हाल ही में इसरो ने ‘गगनयान मिशन’ के लिए मानवरहित उड़ान परीक्षण की तैयारी शुरू की है।
  5. हाल ही के ‘तमिलनाडु’ राज्य का पहला तट मंदिर भारत का पहला हरित ऊर्जा पुरातत्व स्थल बन गया है।
  6. हाल ही में देहरादून, उतराखंड में ‘अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कॉंग्रेस’ का आयोजन किया गया है।
  7. हाल ही में असम राज्य में ‘मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना’ को शुरू किया है।
  8. हाल ही में 08 अक्टूबर को ‘भारतीय वायुसेना दिवस’ मनाया गया है।
  9. हाल ही में ‘जम्मू कश्मीर’ ने दूसरी बार राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांग T-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब जीता है।
  10. हाल ही में ‘मध्य प्रदेश’ राज्य में भारत की सबसे बड़ी ‘पम्प भंडारण परियोजना’ की आधारशिला रखी गई है।
  11. हाल ही में एशियन गेम्स 2023 में भारत ने कुल ‘107 मेडल’ जीते हैं।
  12. हाल ही में ‘डॉ. विनोद स्वामी’ को ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ राजस्थान का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
  13. हाल ही में इंडसइंड बैंक ने ग्राहक उन्मुख डिजिटल बैंकिंग ऐप ‘INDIE’ लॉन्च किया है।
  14. हाल ही में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता ‘धर्मेंद्र देओल’ को 25वें राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2022-23 से सम्मानित किया गया है। 
  15. हाल ही में ‘राजस्थान’ राज्य सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में तीन नए जिले बनाने का ऐलान किया है।
  16. हाल ही में भारतीय क्रिकेट आइकन ‘महेंद्र सिंह धोनी’ Jio Mart के नए ब्रांड एंबेसडर बने है।
  17. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन’ कर दिया गया है। 
  18. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने ‘प्रौद्योगिकी और भारतीय भाषा शिखर सम्मलेन’ का आयोजन किया है। 
  19. हाल ही में जलवायु परिवर्तन के लिए भारतीय मूल की प्रोफेसर ‘डॉ. जोयिता गुप्ता’ को स्पिनोज़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  20. हाल ही में भारत तमिलनाडु के ‘नागापट्टिनम’ से श्रीलंका के जाफना में कांकेसंथुराई बंदरगाह तक नौका सेवा शुरू करेगा।  

09 अक्टूबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य के ‘याक चुरपी’ को GI टैंग प्राप्त हुआ है?

(A) सिक्किम 
(B) अरुणाचल प्रदेश
(C) त्रिपुरा 
(D) नागालैंड
उतर- (B) अरुणाचल प्रदेश 

2. हाल ही में वर्ष 2023 के लिए किस देश की मानवाधिकार कार्यकर्ता ‘नरगिस मोहम्मदी’ को शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(A) अफगानिस्तान 
(B) ईरान 
(C) बांग्लादेश
(D) मिस्र 
उतर- (B) ईरान 

3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में दिव्यांगजनो के लिए देश के पहले हाई टेक स्पोर्ट्स ट्रेनिग सेंटर का उद्घाटन किया है?

(A) उतर प्रदेश 
(B) पश्चिम बंगाल
(C) मेघालय 
(D) मध्य प्रदेश
उतर- (D) मध्य प्रदेश 

4. हाल ही में कौनसा देश लगातार तीसरी बार ‘एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट’ (AIBD) का अध्यक्ष चुना गया है?

(A) भारत 
(B) चीन 
(C) जापान
(D) जर्मनी 
उतर- (A) भारत 

5. हाल ही में ‘दिलीप नोंगमैथम’ को किस भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(A) पंजाबी 
(B) बांग्ला 
(C) मणिपुरी
(D) कोंकणी 
उतर- (C) मणिपुरी 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*