Today’s Current Affairs in Hindi | 23 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 23 October 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 23 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

23 अक्टूबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में बिहार राज्य सरकार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य के साथ ही देश के प्रसिद्ध टीचर “खान सर” को ‘बिहार केसरी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  2. हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘प्रोजेक्ट उद्धव’ का शुभारंभ किया है।
  3. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ की सीजी सिटी में ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’ की आधारशिला रखी हैं।
  4. हाल ही में गूगल ने भारत में ऑनलाइन वित्तीय घोखाधड़ी से सुरक्षा के लिए ‘DigiKavach’ प्रोग्राम लॉन्च किया है।
  5. हाल ही में वैज्ञानिकों ने लद्दाख में ‘मूंगा चट्टान’ के जीवाश्मों की खोज की है।
  6. हाल ही में नई दिल्ली में ‘भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव’ के पहले संस्करण का आयोजन किया गया है।
  7. हाल ही में ‘जापान’ अपतटीय जहाज से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेलगन को सफलतापूर्वक लॉन्च करने वाला पहला देश बना है।
  8. हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘SAMPRITI XI’ संम्पन्न हुआ है।
  9. हाल ही में ICMR ने ‘हिमाचल प्रदेश’ राज्य के दुर्गम इलाकों में ड्रोन के माध्यम से दवाएं पहुँचाई हैं।
  10. हाल ही में फायर-बोल्ट ने अभिनेता ‘विजय देवरकोंडा’ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  11. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ‘इटानगर’ अरुणाचल प्रदेश में अपने उपकार्यालय का उद्घाटन किया है।
  12. हाल ही में नई दिल्ली में ‘भारत टेक्स 2024’ का आयोजन किया जाएगा।
  13. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ‘डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक योजना’ शुरू करने की घोषणा की गई है।
  14. हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘गगनयान’ के क्रू मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।
  15. हाल ही में 23 अक्टूबर को ‘विश्व हिम तेंदुआ दिवस’ मनाया जाएगा।
  16. हाल ही में असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के दूसरे सबसे बड़े, ‘श्रद्धांजलि फ्लाईओवर’ का उद्घाटन किया है।
  17. हाल ही में भारत सरकार ने वर्ष 2024 तक ‘भारत सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर’ स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
  18. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी परिषद (FIH) ने महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी ‘भारत’ को प्रदान की है। 
  19. हाल ही में HP ने ‘इप्सिता दासगुप्ता’ को भारत का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
  20. हाल ही में विशाखपट्नम में भारतीय नौसेना द्वारा ‘MILAN -24 अभ्यास’ का आयोजन किया जाएगा।

23 अक्टूबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य के गोंडा जिले में पहला ‘मिशन शक्ति कैफे’ स्थापित किया गया है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) उतर प्रदेश 
(C) ओडिशा 
(D) हिमाचल प्रदेश 
उतर- (B) उतर प्रदेश 

2. हाल ही में कहाँ वर्ष 2024 में ‘ई प्रिक्स’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा?

(A) हैदराबाद 
(B) बेंगलुरु 
(C) नई दिल्ली 
(D) मुंबई 
उतर- (A) हैदराबाद 

3. हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल सी.वी आनंद बोस ने ‘दुर्गा भारत सम्मान पुरस्कार’ प्रदान किए हैं?

(A) झारखंड 
(B) मेघालय 
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) त्रिपुरा 
उतर- (C) पश्चिम बंगाल 

4. हाल ही में किस राज्य में दो दिवसीय ‘एंथुरियम महोत्सव’ का शुभारंभ हुआ है?

(A) मिज़ोरम 
(B) अरुणाचल प्रदेश 
(C) असम 
(D) नागालैंड 
उतर- (A) मिज़ोरम 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा सहकारी बैंक की ‘जमा लिंक्ड ऋण योजना’ शुरू की गई है?

(A) उत्तराखंड 
(B) पंजाब 
(C) हिमाचल प्रदेश 
(D) हरियाणा 
उतर- (C) हिमाचल प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*