Today’s Current Affairs in Hindi | 20 अक्टूबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 20 October 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 20 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

20 अक्टूबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘भारत’ ने वर्ष 2040 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजने का लक्ष्य रखा है।
  2. हाल ही में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ‘रघुवर दास’ को ओडिशा राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  3. हाल ही में ‘चौथे पैरा एशियन गेम्स 2023’ में अमित सरोहा और पारुल परमार भारत के ध्वज वाहक होंगे।
  4. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य सरकार तीन दिवसीय ‘श्री अन्न महोत्सव’ का आयोजन करेंगी।
  5. हाल ही में भारत और नेपाल देश के बीच ‘झूलाघाट सस्पेंशन ब्रिज’ पूरी तरह से चालू हो गया है।
  6. हाल ही में उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ‘भगवान गौतम बुद्ध’ की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
  7. हाल ही में मलेशियाई अभिनेत्री ‘मिशेल योह’ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य बनी है।
  8. हाल ही में पंजाब राज्य सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ‘मिशन होप इनिशिएटिव’ शुरू किया है।
  9. हाल ही में भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ‘खेलों इंडिया स्टेट एक्सीलेंस सेंटर’ की स्थापना को मंजूरी दी है।
  10. हाल ही में ‘अरुणाचल प्रदेश’ राज्य के तीन बाघ अभयारण्यों- नामदाफा, पक्के और कमलांग के लिए राज्य में विशेष बाघ सुरक्षा बल (STPF) की स्थापना की गई है।
  11. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘महाराष्ट्र’ राज्य में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केंद्रों का शुभारंभ किया है।
  12. हाल ही में ‘संजय कुलश्रेष्ठ’ हुडको (HUDCO) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बने हैं।
  13. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ‘आसियान क्षेत्रीय सम्मेलन 2023’ की अध्यक्षता की है।
  14. हाल ही में ‘वैश्विक पेंशन सूचकांक 2023’ में भारत को 45वीं रैंक मिली है।
  15. हाल ही में पत्रकार ‘अशोक टंडन’ द्वारा लिखित पुस्तक ‘रिवर्स स्विंग’ का पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमोचन किया है।
  16. हाल ही में कोलकाता, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी, ‘गांधी बुनकर मेला’ शुरू हुआ है।
  17. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘इंडिया स्किल्स 2023’ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है।
  18. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य सरकार ने ‘स्वच्छ त्यौहार, स्वस्थ्य त्यौहार’ अभियान शुरू किया है।
  19. हाल ही में बर्लिन, जर्मनी में ‘विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2023’ का आयोजन किया गया है।
  20. हाल ही में ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023’ में तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द राइज (पार्ट 1)’ के लिए ‘अल्लू अर्जुन’ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला है।

20 अक्टूबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने किस राज्य में ‘चौथे कृषि रोड मैप’ (2023-2028) का लोकार्पण किया है?

(A) बिहार 
(B) उतर प्रदेश
(C) पंजाब 
(D) महाराष्ट्र
उतर- (A) बिहार 

2. हाल ही में जारी ‘वैश्विक पेंशन सूचकांक 2023’ में कौनसा देश शीर्ष पर रहा है?

(A) फ़िनलैंड 
(B) डेनमार्क 
(C) आयरलैंड
(D) जर्मनी 
उतर- (B) डेनमार्क 

3. हाल ही में किस राज्य के ‘कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा’ को विश्व की पंक्चुअलिटी रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?

(A) तमिलनाडु 
(B) कर्नाटक 
(C) आंध्र प्रदेश
(D) तेलंगाना 
उतर- (B) कर्नाटक 

4. हाल ही में किस राज्य ने ‘प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष’ और ‘महिला वेस्ट जोन चैंपियनशिप 2023’ का खिताब अपने नाम किया है?

(A) राजस्थान 
(B) गुजरात 
(C) पश्चिम बंगाल
(D) मध्य प्रदेश 
उतर- (D) मध्य प्रदेश 

5. हाल ही में किस राज्य में ‘काटी बिहू’ (Kati Bihu 2023) पर्व मनाया गया है?

(A) असम 
(B) त्रिपुरा 
(C) मेघालय
(D) सिक्किम 
उतर- (A) असम 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*