Today’s Current Affairs in Hindi | 17 नवंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 17 November 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 17 नवंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

17 नवंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारत और श्रीलंका देश के बीच संयुक्त अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2023’ का नौवां संस्करण शुरू हुआ है।
  2. हाल ही के ICC विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ‘साउथ अफ्रीका’ को तीन विकेट से हराया है।
  3. हाल ही में 17 नवंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस’ मनाया जाएगा।
  4. हाल ही में 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया है।
  5. हाल ही में इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भारत और ‘अमेरिका’ देश ने समझौता किया है।
  6. हाल ही में ‘उत्तराखंड’ राज्य के 15 से अधिक उत्पादों को GI टैंग प्राप्त हुआ है। 
  7. हाल ही में पाकिस्तान देश के स्टार्टअप ‘शी गार्ड’ ने शीर्ष जलवायु नवाचार प्रतियोगिता जीती है।
  8. हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट ने ‘सनफ्लावर पहल’ शुरू की है।
  9. हाल ही में ’37वें इन्फेंट्री कमांडर्स सम्मेलन 2023′ का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य में किया गया है।
  10. हाल ही में भारतीय मूल के मशहूर ब्रिटिश लेखक ‘सलमान रुश्दी’ को पहला ‘लाइफटाइम डिस्टर्बिंग द पीस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया हैं।
  11. हाल ही में ‘मनरीत सोढ़ी सोमेश्वर’ ने ‘कश्मीर: 3 ऑफ द पार्टीशन ट्रिलजी’ नामक पुस्तक लिखी है।
  12. हाल ही में भारतीय सेना और सीमा सड़क संगठन (BRO) ने सिक्किम के ‘बेली ब्रिज’ का निर्माण कार्य पूरा किया है। 
  13. हाल ही में विश्वकप में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज ‘रोहित शर्मा’ बने हैं।
  14. हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने नई दिल्ली में ‘CITIIS 2.0’ लॉन्च किया है।
  15. हाल ही में ‘एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023’ में ‘परनीत कौर’ ने स्वर्ण पदक जीता है।
  16. हाल ही में ‘ओमेगल’ वीडियो चैट ऐप को 14 वर्ष बाद बंद कर दिया गया है।
  17. हाल ही में तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन ‘नई दिल्ली’ में किया गया है।
  18. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म ने सभी प्रारूपों की कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया है।
  19. हाल ही में पूर्व भारतीय रक्षा सचिव ‘अजय कुमार’ को ‘अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी फोरम’ (USISPF) बोर्ड के सलाहकार के रूप में शामिल किया गया हैं।
  20. हाल ही में पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ‘ICC हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं।

यह भी पढ़ें –  आज ही के दिन भारत की रीता फारिया ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब 

17 नवंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश ने दुनिया का सबसे ‘फास्ट इंटरनेट’ लॉन्च किया है?

(A) साउथ कोरिया 
(B) जापान 
(C) चीन 
(D) अमेरिका 
उतर- (C) चीन 

2. हाल ही में ‘एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग’ (APEC) शिखर सम्मेलन किस देश में आयोजित किया गया है?

(A) अमेरिका 
(B) फ्रांस 
(C) जर्मनी 
(D) इटली 
उतर- (A) अमेरिका 

3. हाल ही में किस देश ने चीनी ऐप ‘TikTok’ पर बैन लगाया है?

(A) श्रीलंका 
(B) पाकिस्तान 
(C) भूटान 
(D) नेपाल 
उतर- (D) नेपाल 

4. हाल ही में कहाँ ‘इस्लामिक अरब शिखर सम्मेलन’ संपन्न हुआ है?

(A) नई दिल्ली 
(B) लंदन 
(C) बीजिंग
(D) रियाद 
उतर- (D) रियाद 

5. हाल ही में ‘9वां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव’ किस राज्य में आयोजित किया जाएगा?

(A) पंजाब 
(B) हरियाणा 
(C) झारखंड 
(D) बिहार 
उतर- (B) हरियाणा 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*