Today’s Current Affairs in Hindi | 30 जून 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 30 June 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 30 जून 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

30 जून 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में Google की मूल कंपनी ‘अल्फाबेट इंक’ पर रूस देश ने 47 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है।
  2. हाल ही में 8वें ‘वैश्विक फार्मास्युटिकल गुणवत्ता शिखर सम्मेलन 2023’ का आयोजन मुंबई में किया गया है। 
  3. हाल ही में ‘रोहित जावा’ ने हिंदुस्तान यूनिलीवर में MD और CEO के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  4. हाल ही हरियाणा के गुरुग्राम में दो दिवसीय ‘स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा।
  5. हाल ही में लद्दाख राज्य में ‘हेमिस महोत्सव’ मनाया गया है।
  6. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के ‘अमरोहा ढोलक’ को GI टैंग दिया गया है।
  7. हाल ही में गुजरात राज्य सरकार ने सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सुविधा के लिए ‘माइक्रोन टेक्नोलॉजी’ के साथ समझौता किया है।
  8. हाल ही में WEF द्वारा जारी एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स में ‘स्वीडन’ देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
  9. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने गौहत्या के खिलाफ ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ शुरू किया है।
  10. हाल ही में ‘केनरा बैंक’ क्रेडिट कार्ड आधारित UPI भुगतान की अनुमति देने वाला पहला PSB बना है।
  11. हाल ही में कनाडा देश ने विदेशी श्रमिकों के लिए ‘डिजिटल खानाबदोश रणनीति’ शुरू की है।
  12. हाल ही में ‘टीएस सिंहदेव’ छत्तीसगढ़ राज्य के उप मुख्यमंत्री बने है।
  13. हाल ही में एस. हुसैन जैदी ने ‘R.A.W हिटमैन’ नामक पुस्तक लिखी है।
  14. हाल ही में ‘जू हाओलियांग’ को UNDP का उप प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  15. हाल ही में ‘ऊर्जा संक्रमण सूचकांक’ में भारत को 67वीं रैंक प्राप्त हुई है।
  16. हाल ही में ’17वीं भारतीय सहकारी कॉंग्रेस’ का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा।
  17. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ‘वन टैप वन ट्री अभियान’ शुरू किया जाएगा।
  18. हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में ‘वीर सावरकर’ का अध्याय शामिल किया गया है।
  19. हाल ही में ‘लद्दाख और जम्मू कश्मीर’ में नए हाईकोर्ट परिसर की आधारशिला रखी गई है।
  20. हाल ही में रूपा पाई ने अपनी बेस्टसेलिंग पुस्तक ‘द गीता फॉर चिल्ड्रन’ के बाद ‘द योग सूत्र फॉर चिल्ड्रन’ नामक पुस्तक लिखी है। 

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 30 June – पहली बार कॉमिक में नजर आया था कार्टून सुपरमैन, जानें आज का इतिहास

30 जून 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में FIFA ने आगामी अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी किस देश को सौंपी है?

(A) भारत 
(B) इंडोनेशिया 
(C) ब्राजील 
(D) बर्लिन 
उत्तर- (B) इंडोनेशिया 

2. हाल ही में फिजी किस देश में अपना पहला दूतावास खोलेगा?

(A) इजरायल 
(B) इराक़ 
(C) अफगानिस्तान 
(D) UAE 
उत्तर- (A) इजरायल 

3. हाल ही में किस प्रदेश सरकार ने IT विभाग का नाम बदलकर ‘डिजिटल प्रौद्योगिकी विभाग’ कर दिया है?

(A) राजस्थान 
(B) मध्यप्रदेश
(C) हिमाचल प्रदेश  
(D) पंजाब 
उत्तर- (C) हिमाचल प्रदेश  

4. हाल ही में 16वें ‘विशेष ओलंपिक विश्व खेल 2023’ का आयोजन किस देश में किया जाएगा?

(A) अमेरिका 
(B) रूस 
(C) चीन 
(D) जर्मनी 
उत्तर- (D) जर्मनी 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘लोकतंत्र सेनानी मानदेय’ 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रूपये कर दिया है?

(A) ओडिशा 
(B) झारखंड 
(C) उतराखंड 
(D) त्रिपुरा 
उत्तर- (C) उतराखंड 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*