Today’s Current Affairs in Hindi | 24 नवंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 24 November 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 24 नवंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

24 नवंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में उत्तर और दक्षिण भारत के ऐतिहासिक और सभ्यागत संबंधों को मजबूत करने के लिए दिसंबर 2023 में ‘काशी तमिल संगमम-2’ का आयोजन किया जाएगा।
  2. हाल ही में ICC ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ‘मार्लोन सैमुअल्स’ पर छह साल का बैन लगाया है।
  3. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने ओडिशा राज्य से ‘नए भारत के लिए नई शिक्षा’ नाम से राष्ट्रीय शिक्षा अभियान की शुरुआत की है।
  4. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल ‘फातिमा बीवी’ (Fathima Beevi) का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  5. हाल ही में ‘9वां पैन IIM विश्व प्रबंधन सम्मेलन’ ओडिशा राज्य के संबलपुर में आयोजित किया जाएगा।
  6. हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्रहिंद-2023’ आयोजित किया जाएगा।
  7. हाल ही में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ‘गिरीश चंद्र मुर्मु’ (Girish Chandra Murmu) आगामी वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षक पैनल के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
  8. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य सरकार ने ‘हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट’ पर प्रतिबंध लगाया है।
  9. हाल ही में मेघालय राज्य में जल संरक्षण जागरूकता के लिए ‘वाटर स्मार्ट किड अभियान’ शुरू किया गया है।
  10. हाल ही में साउथ इंडियन बैंक के अतिरिक्त निदेशक के रूप में ‘लक्ष्मी रामकृष्ण श्रीनिवास’ को नियुक्त किया गया है। 
  11. हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में ‘8वें भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया है।
  12. हाल ही में ‘कर्नल सुनीता बीएस’ सशस्त्र बल ट्रांसफ्यूजन सेंटर, दिल्ली कैंट की पहली महिला कमांडिग आफिसर बनीं हैं। 
  13. हाल ही में संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) ने दुनिया के सबसे बड़े ‘सिंगल साइट सौर ऊर्जा संयंत्र’ का उद्घाटन किया है।
  14. हाल ही में भारत ने ‘कनाडा’ देश के साथ ई-वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। 
  15. हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूर्व क्रिकेटर ‘गौतम गंभीर’ (Gautam Gambhir) को अपने नए मेंटर के रूप में नियुक्त किया है।  

यह भी पढ़ें –  1944 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता अमोल पालेकर का हुआ था जन्म

24 नवंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ‘खेलो इंडिया पैरा-गेम्स 2023’ का पहला संस्करण 10 से 17 दिसंबर तक कहाँ आयोजित किया जाएगा?

(A) मुंबई 
(B) नई दिल्ली 
(C) भुवनेश्वर 
(D) चंडीगढ़ 
उतर- (B) नई दिल्ली 

2. हाल ही में किस पूर्व क्रिकेटर को पश्चिम बंगाल राज्य का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाया गया है?

(A) सचिन तेंदुलकर 
(B) वीरेंद्र सहवाग 
(C) सौरभ गांगुली 
(D) राहुल द्रविड़ 
उतर- (C) सौरभ गांगुली 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘सेफ सिटी परियोजना’ शुरू की है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) राजस्थान 
(C) बिहार 
(D) उत्तर प्रदेश 
उतर- (D) उत्तर प्रदेश 

4. हाल ही में किस राज्य के ‘किश्तवाड़ जिले’ के केसर को GI टैग मिला है?

(A) जम्मू कश्मीर 
(B) लद्दाख 
(C) तमिलनाडु 
(D) केरल 
उतर- (A) जम्मू कश्मीर 

5. हाल ही में ‘जोसेफ बोकाई’ (Joseph Boakai) ने किस देश के राष्ट्रपति का चुनाव जीता हैं?

(A) लाइबेरिया
(B) घाना 
(C) इंडोनिशया 
(D) कंबोडिया 
उतर- (A) लाइबेरिया

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*