Today’s Current Affairs in Hindi | 11 नवंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 11 November 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 11 नवंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

11 नवंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘ब्रिटेन’ सरकार ने भारत को सुरक्षित देशों की सूची में जोड़ने का फैसला किया है।
  2. हाल ही में 10 नवंबर को ‘विश्व विज्ञान दिवस’ मनाया गया है।
  3. हाल ही में भारतीय वायु सेना ने रूसी एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम एस-400 का नाम ‘सुदर्शन’ रखा है। 
  4. हाल ही में सेरेना विलियम्स को काउंसिल ऑफ फैशन डिज़ाइनर्स ऑफ अमेरिका द्वारा ‘फैशन आइकन’ के रूप में सम्मानित किया गया हैं। 
  5. हाल ही में ‘रचिन रवींद्र’ और ‘हेले मैथ्यूज’ को अक्टूबर 2023 के लिए ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है।
  6. हाल ही में जल संसाधन सहयोग पर भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्य समूह की ‘6वीं बैठक’ आयोजित की गई है। 
  7. हाल ही में ‘बिहार’ राज्य की विधानसभा ने सर्वसम्मति से आरक्षण विधेयक पारित किया है।
  8. हाल ही में ‘डॉ. सोमदत्त सिंह’ को प्रतिष्ठित चैंपियनयंस और चेंज पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं।
  9. हाल ही में झारखंड राज्य सरकार द्वारा ‘अबुआ बीर दिशोम अभियान’ शुरू किया गया है।
  10. हाल ही में उत्तराखंड की राजधानी ‘देहरादून’ में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया है।
  11. हाल ही में विश्व बैंक ने ‘श्रीलंका’ देश के बैंकिंग सेक्टर की स्थिरता हेतु 150 मिलियन डॉलर की मंजूरी दी है।
  12. हाल ही में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के संयुक निदेशक के रूप में आईपीएस अधिकारी ‘वी. चंद्रशेखर’ को नियुक्त किया गया है।
  13. हाल ही में ‘एन श्रीकांत’ ने MNRE के अतिरिक्त सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  14. हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल के ‘संग्राम’ जहाज को सेवामुक्त कर दिया गया है।
  15. हाल ही में ‘कोपेनहेगन’ में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRI) का 14वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है।
  16. हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी ‘हितेश कुमार एस. मकवाना’ को भारत का नया महासर्वेक्षक नियुक्त किया गया है।
  17. हाल ही में ’11वें कलाकार पुरस्कार 2023′ के लिए कोंकणी थिएटर कलाकार और निर्देशक ‘क्रिस्टोफर डिसूजा’ का नाम नामित किया गया है।
  18. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर ‘मेग लैंनिग’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  19. हाल ही में ‘वेंकट नागेश्वर चलसानी’ को AMFI का नया मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया है।
  20. हाल ही में ‘पंकज मल्होत्रा’ ने AAI में वित्त सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

11 नवंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य में 10वां ‘कलिंगा साहित्य महोत्सव’ आयोजित किया गया है?

(A) असम 
(B) त्रिपुरा 
(C) ओडिशा 
(D) सिक्किम 
उतर- (C) ओडिशा 

2. हाल ही में गोवा में आयोजित ‘37वें राष्ट्रीय खेलों’ में कौनसा राज्य सबसे अधिक पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर है?

(A) महाराष्ट्र 
(B) गुजरात 
(C) मध्य प्रदेश
(D) उत्तर प्रदेश 
उतर- (A) महाराष्ट्र 

3. हाल ही में जारी QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में किस देश की ‘पेंकिग यूनिवर्सिटी’ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

(A) जापान 
(B) साउथ कोरिया 
(C) चीन 
(D) सिंगापुर
उतर- (C) चीन 

4. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ‘एंटोनियो कोस्टा’ ने अपने पद से इस्तीफा दिया हैं?

(A) कंबोडिया 
(B) पुर्तगाल 
(C) मलेशिया 
(D) थाईलैंड 
उतर- (B) पुर्तगाल 

5. हाल ही में किस राज्य ने अपना ‘23वां स्थापना दिवस’ मनाया है?

(A) गोवा 
(B) तेलंगाना 
(C) हिमाचल प्रदेश 
(D) उत्तराखंड 
उतर- (D) उत्तराखंड 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*