Today’s Current Affairs in Hindi | 18 नवंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 18 November 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 18 नवंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

18 नवंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में स्पेन के समाजवादी नेता ‘पेड्रो सांचेज’ को स्पेन का दूसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया हैं।
  2. हाल ही में चेन्नई, तमिलनाडु में ’13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023′ शुरू हुई है।
  3. हाल ही में भारतीय पेटेंट कार्यालय ने इस वित्त वर्ष में नवंबर 2023 तक रिकॉर्ड ‘41010’ पेटेंट कराए हैं।
  4. हाल ही में 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया गया है।
  5. हाल ही में हैदराबाद, तेलंगाना में ‘पादप स्वास्थ्य प्रबंधन 2023’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है।
  6. हाल ही में भारतीय मूल के ‘शकुंतला एल भाया’ को अमेरिका के प्रशासनिक सम्मेलन की परिषद के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  7. हाल ही में ‘शाहीन शाह अफरीदी’ को पाकिस्तान T20 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है।
  8. हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पार्श्व गायक ‘सुरेश वाडकर’ को ‘लता मंगेशकर पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया जाएगा।
  9. हाल ही में भारतीय रेलवे ‘इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (IRCTC) के सहयोग से ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ की शुरुआत करने जा रही है।
  10. हाल ही में अहमदाबाद में दो दिवसीय ‘विश्व मात्स्यिकी सम्मेलन 2023’ आयोजित किया जाएगा।
  11. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ‘एक्सिस बैंक’ (Axis Bank) पर 90.92 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
  12. हाल ही में फरीदाबाद, हरियाणा में ‘भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2023’ का आयोजन किया जाएगा।
  13. हाल ही में भारत की पहली ‘AIFF-FIFA टेलेंट अकादमी’ भुवनेश्वर, ओडिशा में खोली जाएगी।
  14. हाल ही में भारतीय नौसेना ने चौथा पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान ‘अमिनी’ को लॉन्च किया है।
  15. हाल ही में भारतीय मूल के मशहूर ब्रिटिश लेखक ‘सलमान रुश्दी’ को पहला ‘लाइफटाइम डिस्टर्बिंग द पीस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया हैं।

यह भी पढ़ें – 2017 में आज ही के दिन भारत की मानुषी छिल्लर बनी थीं मिस वर्ल्ड 

18 नवंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में भारत और किस देश के बीच संयुक्त अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2023’ का नौवां संस्करण शुरू हुआ है?

(A) कंबोडिया 
(B) मलेशिया 
(C) श्रीलंका 
(D) ईरान 
उतर- (C) श्रीलंका 

2. हाल ही में ‘इनोवेशन इकोसिस्टम’ को बढ़ावा देने के लिए भारत और किस देश ने समझौता किया है?

(A) जर्मनी 
(B) अमेरिका 
(C) यूनाइटेड किंगडम
(D) रूस 
उतर- (B) अमेरिका 

3. हाल ही में किस राज्य के 15 से अधिक उत्पादों को ‘GI टैंग’ प्राप्त हुआ है?

(A) उत्तराखंड 
(B) पंजाब 
(C) अरुणाचल प्रदेश 
(D) तमिलनाडु 
उतर- (A) उत्तराखंड 

4. हाल ही में किस देश के स्टार्टअप ‘शी गार्ड’ ने शीर्ष जलवायु नवाचार प्रतियोगिता जीती है?

(A) भारत 
(B) पाकिस्तान 
(C) श्रीलंका 
(D) नेपाल 
उतर- (B) पाकिस्तान 

5. हाल ही में ‘तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2023’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

(A) मुंबई 
(B) जयपुर 
(C) नई दिल्ली 
(D) चंडीगढ़ 
उतर- (C) नई दिल्ली 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*