Today’s Current Affairs in Hindi | 01 नवंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 01 November 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 01 नवंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

01 नवंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज संयुक्‍त रूप से तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 
  2. हाल ही में अर्जेंटीना के प्रसिद्ध फुटबॉलर ‘लियोनेल मेसी’ ने रिकॉर्ड 8वीं बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का ‘Ballon d’Or’ पुरस्कार’ अपने नाम किया है।
  3. हाल ही में मैक्स वेरस्टैपेन ने ‘मेक्सिको सिटी ग्रां प्री 2023’ का खिताब जीता है।
  4. हाल ही में ‘सेना विमानन कोर’ आज अपना 38वां स्‍थापना दिवस मना रही है। 
  5. हाल ही में ‘सऊदी अरब’ वर्ष 2034 में फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी करेगा।
  6. हाल ही में ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स’ (FATF) ने पनामा, अल्बानिया और जॉर्डन को ‘ग्रे लिस्ट’ की सूची से बाहर किया है।
  7. हाल ही में वित्त मंत्री ‘निर्मला सीतारमण’ तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका के लिए रवाना हुई हैं। 
  8. हाल ही में झारखंड राज्य सरकार द्वारा बेघरों के लिए ‘अबुआ आवास योजना’ के तहत 8 लाख घर बनाएं जाएंगे।
  9. हाल ही में नई दिल्ली में ‘अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा’ का छठा सत्र शुरू हुआ है।
  10. हाल ही में ‘अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय’ स्वयं का सैटेलाइट लॉन्च करेगा।
  11. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य के ‘अमेठी’ में दक्षिण पश्चिम एशिया के सबसे बड़े कोकाकोला बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण किया गया है।
  12. हाल ही में 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया गया है।
  13. हाल ही में असम राज्य सरकार के पूर्व मंत्री ‘शरत बरकोटोकी’ का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।
  14. हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार, कवि और लेखक ‘डॉ. राकेश पाठक’ द्वारा लिखित पुस्तक ‘सिंधिया और 1857’ का विमोचन किया गया है।
  15. हाल ही में ‘केरल’ अपने सभी जिलों में हॉलमार्किंग केंद्र वाला भारत का पहला राज्य बना है।
  16. हाल ही में ‘रोहित शर्मा’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने हैं।
  17. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के ‘मेहसाणा जिले’ में 5,900 करोड रूपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया है। 
  18. हाल ही में ‘फेयरवर्क इंडिया रेटिंग 2023’ में ‘बिगबास्केट’ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  19. हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री ‘डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर’ पुर्तगाल और इटली की चार दिन की यात्रा पर गए है। 
  20. हाल ही में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ (USISPF) ने रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन ‘नीता अंबानी’ को परोपकार और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के लिए 2023 के ‘ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया है।

01 नवंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ‘चौथे पैरा एशियन गेम्स 2023’ में कौनसा देश शीर्ष पर रहा है?

(A) जापान 
(B) चीन 
(C) भारत 
(D) रूस 
उतर- (B) चीन 

2. हाल ही में भारत और किस देश के बीच ‘अभ्यास काजिंद 2023’ शुरू हुआ है?

(A) कजाकिस्तान 
(B) अफगानिस्तान 
(C) ईरान 
(D) इजरायल
उतर- (A) कजाकिस्तान 

3. हाल ही में किस देश के जलवायु अनुकूलन विज्ञान विशेषज्ञ प्रोफेसर ‘सलीमुल हक’ का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

(A) भारत 
(B) श्रीलंका 
(C) पाकिस्तान
(D) म्यांमार 
उतर- (D) म्यांमार 

4. हाल ही में भारत के किस राज्य में ‘कैंसर की दर’ सबसे अधिक रही है?

(A) सिक्किम 
(B) मिज़ोरम
(C) असम 
(D) अरुणाचल प्रदेश 
उतर- (B) मिज़ोरम 

5. हाल ही में किस देश में दुनिया का सबसे ऊंचा ‘परमाणु अनुसंधान रिएक्टर’ स्थापित किया जाएगा?

(A) बोलीविया
(B) भारत 
(C) जर्मनी
(D) पोलैंड 
उतर- (A) बोलीविया

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*