Today School Assembly News Headlines in Hindi (28 February): स्कूल असेंबली के लिए 28 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (28 February)

Latest News in Hindi 28 February 2025: स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (28 February) जानेंगे।

आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi For School Assembly (28 February)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (28 February) इस प्रकार हैंः-

  • हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन मशहूर भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन को समर्पित है, जिन्होंने देश के वैज्ञानिकी विकास में एक अहम भूमिका निभाई थी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में “जहान-ए-खुसरो 2025” कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज ओडिशा के पुरी में 9वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
  • भारत के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2024-25 में दो खरब 82 अरब डॉलर का राजस्व प्राप्‍त किया। 
  • केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने चेन्नई एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया जो भारतीय हवाई अड्डों पर इस तरह की दूसरी सुविधा है।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग-IMD ने हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में और अधिक बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की द्विवार्षिक हिंदी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के पहले संस्करण का विमोचन किया है।
  • अंतरिक्ष विकिरण, भारी आयनों और मानव अंतरिक्ष मिशनों के जैविक प्रभाव-तंत्र और जैव चिकित्सा प्रतिवाद पर अंतर्राष्ट्रीय रेडियोबायोलॉजी सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ है।
  • रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी लेटेस्ट सर्वे के अनुसार, भारत में खुदरा बिक्री में इस साल जनवरी में (जनवरी 2024 की बिक्री की तुलना में) 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ऑपरेटिव किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) खातों के तहत आने वाली राशि मार्च 2014 में 4.26 लाख करोड़ रुपए से दोगुनी से अधिक होकर दिसंबर 2024 में 10.05 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में ‘भारत कॉलिंग सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन किया है।
  • झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 5508 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया है।
  • दिल्ली विधानसभा में पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार की शराब नीति से संबंधित भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) रिपोर्ट पर फिर से चर्चा शुरू हुई है। 

5 News Headlines for School Assembly in Hindi

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 5 News Headlines for School Assembly in Hindi इस प्रकार हैं:-

  • केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी 28 फरवरी को मुंबई में एक रोड शो में भाग लेंगे।
  • गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। 
  • तेलंगाना में करीमनगर-मेडक-निज़ामाबाद-आदिलाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान हुआ है। 
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सतना जिले के चित्रकूट में भारत रत्न नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल हुए। 
  • पंजाब में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के हिस्से के रूप में राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की 341 हृदय सर्जरी की हैं।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly National News Headlines in Hindi)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां School Assembly International News Headlines in Hindi इस प्रकार हैं:-

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली की कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे होगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।
  • नेपाल में आज सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके बिहार, सिलीगुड़ी, सिक्किम और दार्जिलिंग तक महसूस किए गए।
  • भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फ्रांस के न्यूव-शापेल में स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यूरोपीय व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयोग के आयुक्त मारोस सेफकोविक के साथ बातचीत की।
  • मशहूर उड़िया अभिनेता उत्तम मोहंती (Uttam Mohanty) का 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आधार प्रमाणीकरण अनुरोधों के लिए अनुमोदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आधार सुशासन पोर्टल शुरू किया। 
  • 2008 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. मधु रानी तेवतिया को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव बनाया गया।
  • नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने दिल्ली कैंट स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत की।
  • वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-SEBI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly International News Headlines in Hindi)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां School Assembly International News Headlines in Hindi इस प्रकार हैं:-

  • भारत सरकार ने लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (लाओस) को 1 मिलियन डॉलर की सहायता दी।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की 28 फरवरी को व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे और अपने देश के बहुमूल्य खनिजों पर अमरीका को अधिकार देने वाले समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
  • पिछले साल हिंसक प्रदर्शन के जरिए शेख हसीना की सरकार गिराने वाले छात्र 28 फरवरी को नई पार्टी बनाने का ऐलान करेंगे।
  • यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, नई दिल्ली पहुंच गई हैं। बताना चाहेंगे सुश्री उर्सुला यूरोपीय संघ के आयुक्‍तों के समूह की भारत की पहली यात्रा पर आई हैं।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (Today’s Sports News in Hindi) इस प्रकार हैंः- 

  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में आज अफगानिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।
  • बेंगलुरु ओपन टेनिस के फाइनल में आज गैर वरीयता प्राप्‍त भारतीय जोड़ी सिद्धांत बंथिया और परीक्षित सोमानी का सामना ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक बेयल्डन और मैथ्यू क्रिस्टोफर रोमियोस से होगा।
  • रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर और दसवें विश्व चैंपियन “बोरिस स्पास्की” का 88 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  • जर्मन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज भारत की ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी का मुकाबला चीन की गऊ जिया शुआन और वू मेंग यिंग की जोड़ी से होगा। 

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का सुविचार इस प्रकार हैः

विचार अपने इतने मधुर रखो की सामने वाला आपसे आपके विचार जानने के लिए तत्पर रहे।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 13 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 14 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 15 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 16 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 17 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 18 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 19 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 20 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 21 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 22 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 23 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 24 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 25 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 26 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today School Assembly News Headlines in Hindi (28 February) का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स (News for School Assembly in Hindi) के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*