जानें क्या रही है पिछले पांच वर्षों में IIT पटना की घरेलू और ग्लोबल रैंकिंग, प्लेसमेंट के लिए आती हैं प्रमुख कपनियां

1 minute read
jaane kya rahi pichale paanch varsho mein iit patana ki gharelu aur global ranking

IIT पटना भारत के टॉप संस्थानों में से एक है। यह भारत की 23 IITs में से एक है। इसके अलावा यह भारत के टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज में भी आता है। हालाँकि IIT पटना को वर्ल्ड क्यूएस रैंकिंग 2023 में कोई जगह नहीं मिल पाई है। लेकिन IIT पटना QS एशिया रैंकिंग 2023 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

IIT पटना की QS एशिया रैंकिंग 

भले ही IIT पटना को QS वर्ल्ड रैंकिंग 2023 में शामिल नहीं किया गया है लेकिन टाइम्स हायर एजुकेशन ने IIT पटना को QS एशिया रैंकिंग में स्थान दिया है। QS एशिया रैंकिंग में IIT पटना को 351-400 की रेंज के बीच में जगह दी गई है। 

पिछले पांच वर्षों में IIT पटना की NIRF रैंकिंग 

यहाँ नीचे टेबल के द्वारा पिछले पांच वर्षों में IIT पटना की NIRF रैंकिंग बताई जा रही हैं-

सम्पूर्ण रैंकंग इंजीनियरिंग रैंकिंग रिसर्च 
NIRF 2023 66 41 
NIRF 2022 59 33 41 
NIRF 2021 51 21 47 
NIRF 2020 54 26 
NIRF 2019 58 22 

पिछले पांच वर्षों में IIT पटना की क्यूएस एशिया रैंकिंग 

यहाँ नीचे टेबल के द्वारा पिछले पांच वर्षों में IIT पटना की क्यूएस एशिया रैंकिंग बताई जा रही हैं-

वर्ष रैंकिंग 
2023 351 – 400 
2022 301 – 350 
2021 301 – 350 
2020 301 – 350 
2019 301 – 350 

पिछले पांच वर्षों में IIT पटना की क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 

यहाँ IIT पटना की पिछले पांच सालों की क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग दी जा रही हैं-

वर्ष रैंकिंग 
2023 601 – 800 
2022 601 – 800 
2021 601 – 800 
2020 601 – 800 
2019 

वर्ष 2023 में  IIT पटना में प्लेसमेंट के लिए आई टॉप रिक्रूटर्स की लिस्ट 

यहाँ वर्ष 2023 में IIT पटना में प्लेसमेंट के लिए आई टॉप रिक्रूटर कंपनियों के नाम दिए जा रहे हैं-

  • Google
  • Oracle
  • Sprinkler
  • Atlassian
  • media.net
  • Aarti Industries
  • Samsung
  • Land Rover
  • Jaguar
  • Adobe

IIT पटना के बारे में 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना, बिहार का एकमात्र इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है जो उन आठ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में से एक है, जिसे केंद्र सरकार ने वर्ष 2008- 2009 के मध्य स्थापित किया था। IIT पटना का कैंपस राजधानी पटना से 25 किलोमीटर दूर बिहटा नामक स्थान पर लगभग 500 एकड़ भूमि पर निर्मित किया गया है। इस समय IIT पटना 10 विभागों में इंजीनियरिंग की डिग्री प्रदान करता है : कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल एंड बायोकेमिकल इंजीनियरिंग, सिविल एन्वायरोमेन्टल इंजीनियरिंग, मेटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग आदि।  

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*