National Science Day Kab Hai : नेशनल साइंस डे कब है और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी 

1 minute read
National Science Day Kab Hai

आज का युग विज्ञान का युग है। भारत में बड़े बड़े वैज्ञानिकों ने जन्म लिया है। डॉ. होमी भाभा, जगदीश चंद्र बसु और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत के कुछ मशहूर वैज्ञानिकों के नाम हैं। भारत में वैज्ञानिकों को सम्मानित करने के लिए नेशनल साइंस डे मनाया जाता है। यहाँ नेशनल साइंस डे कब मनाया जाता है और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताया जा रहा है। 

 नेशनल साइंस डे कब है? 

भारत के वैज्ञानिकों को सम्मान देने और विज्ञान का महत्व लोगों तक पहुँचाने के लिए नेशनल साइंस डे मनाया जाता है। नेशनल साइंस डे हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। 

28 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है नेशनल साइंस डे? 

नेशनल साइंस डे 28 फरवरी को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत की सबसे बड़ी खोज रमन इफेक्‍ट’ (The Raman Effect) हुई थी। इसे भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सीवी रमन ने खोजा था जिसे सारी दुनिया ने सम्मान के साथ स्वीकारा।  सीवी रमन को उनकी इस खोज के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।  

क्या है रमन इफेक्ट थ्योरी 

वैज्ञानिक सीवी रमन ने 28 फरवरी 1928 को रमन इफेक्ट का अविष्कार किया था। सीवी रमन ने सिद्ध किया था कि यदि कोई प्रकाश किसी पारदर्शी वस्तु के मध्य से गुजरता है तो प्रकाश का कुछ भाग विपेक्षित हो जाता है। इससे इसकी वेव लेंथ में बदलाव आ जाता है। इस खोज को ही रमन इफेक्ट के नाम से जाता है। 

नेशनल साइंस डे का इतिहास 

28 फरवरी को नॅशनल साइंस डे के रूप में मनाने की शुरुआत वर्ष 1987 से हुई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी इस दिन को नेशनल साइंस डे के रूप में मनाए जाने का तय किया था। इसके बाद प्रतिवर्ष 28 फरवरी को नेशनल साइंस डे के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन देश के तमाम विद्यालयों, कॉलेजों में विज्ञान से जुड़े कई प्रकार के क्विज़ और दूसरे विज्ञान आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।  

उम्मीद है, यह ब्लॉग National Science Day Kab Hai (नेशनल साइंस डे कब है?) आपको पसंद आया होगा। इसी तरह के जीके और ट्रेंडिंग इवेंट्स से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*