Today School Assembly News Headlines (27 July) : स्कूल असेंबली के लिए 27 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (27 July) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (27 July) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (27 July)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (27 July) इस प्रकार हैंः

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत का लक्ष्य 2025-26 तक सिकल सेल रोग के लिए 7 करोड़ व्यक्तियों की जांच करना है।
  • राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​ने 26 जुलाई 2024 नई दिल्ली में एसोचैम द्वारा आयोजित बजट-पश्चात सम्मेलन को संबोधित किया।
  • मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के लिए भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सुविधा को मंजूरी दी गई।
  • पीएम मोदी ने 25वें विजय दिवस पर कारगिल युद्ध के सैनिकों को सम्मानित किया, शिंकुन ला सुरंग परियोजना का शुभारंभ किया।
  • भारत में हिंदी का अध्ययन करने के लिए चुने गए 36 श्रीलंकाई छात्र भारत सरकार से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं।
  • सरकार ने 25,000 युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने के लिए ‘मॉडल कौशल ऋण योजना’ शुरू की।
  • राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप और अशोक हॉल का नाम बदलकर अशोक मंडप रखा गया।
  • भारत-चीन संबंधों में स्थिरता एशिया और बहुध्रुवीय विश्व की संभावनाओं के लिए आवश्यक है: एस जयशंकर।
  • विरोध प्रदर्शनों के बीच अब तक 6,700 से अधिक भारतीय छात्र बांग्लादेश से वापस लौटे हैं: सरकार।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • ICAI CA जून 2024 का रिजल्ट 29 जुलाई 2024 को आने की संभावना।
  • हिमाचल सरकार छात्रों के शून्य नामांकन वाले लगभग 100 स्कूलों को बंद करेगी।
  • CBSE ने छात्रों के लिए उद्यमिता प्रतियोगिता, यूथ आइडियाथॉन 2024 शुरू की।
  • IBPS RRB PO एडमिट कार्ड 2024 जारी।
  • UGC ने विश्वविद्यालयों से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के लिए कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नियंत्रण रेखा पर सेना की तैयारियों की समीक्षा की, कश्मीर में शहीद सैनिकों को सम्मानित किया।
  • असम के मोइदम को सांस्कृतिक श्रेणी में प्रतिष्ठित 43वें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला।
  • गुजरात में बाढ़ का पानी कम हुआ, एनडीआरएफ ने वडोदरा में 16 लोगों को बचाया।
  • भाजपा ने बिहार और राजस्थान के लिए नए राज्य इकाई प्रमुखों की नियुक्ति की।
  • झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू हो गया है।
  • जम्मू बेस कैंप से 2,566 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • विदेश मंत्री ने 26 जुलाई को वियनतियाने में आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
  • सीनेटर मार्को रुबियो ने अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने और चीन का मुकाबला करने के लिए विधेयक पेश किया।
  • एनएसए अजीत डोभाल नेपीताव में चौथी वार्षिक बिम्सटेक सुरक्षा प्रमुखों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव 21 सितंबर 2024 को होंगे।
  • व्हाइट हाउस: अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस साल भारत में आयोजित होने वाले क्वाड देशों के वार्षिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन में भाग लेने की प्रतिबद्धता जताई।
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ बातचीत में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह फ्रांस में सीन नदी के किनारे आयोजित किया गया।
  • भारतीय हॉकी टीम को उम्मीद है कि पंजाब के 10 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक के लिए तैयार हैं।
  • पेरिस ओलंपिक : भारतीय पुरुष और महिला तीरंदाजी टीमें मुख्य स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
  • पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2024 में भारतीय दल का 25 प्रतिशत हिस्सा खेलो इंडिया एथलीट्स का होगा: सरकार।
  • पेरिस ओलंपिक : एंडी मरे ने पुरुष एकल टेनिस से नाम वापस लिया।
  • क्रोएशिया ओपन टेनिस : युकी भांबरी, अल्बानो ओलिवेटी पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में मैनुअल गुइनार्ड, ग्रेगोइरे जैक से हारे।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

27 जुलाई के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2008 में आज ही के दिन CPN-UML नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई थी।।
  • 2006 में 27 जुलाई को ही रूसी प्रक्षेपण यान नेपर जमीन पर गिरा था।
  • 2003 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नए प्रतिबंध लगाए थे।
  • 1994 में आज ही के दिन निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।
  • 1987 में 27 जुलाई को आज ही के दिन खोजकर्ताओं ने टाइटैनिक का मलबा खोजा था।
  • 1982 में आज ही के दिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा हुई थी।
  • 2015 में आज ही के दिन भारत के राष्ट्रपति और मिसाइलमैन डॉ. अब्दुल कलाम का निधन हुआ था।
  • 2006 में आज ही के दिन जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का निधन हुआ था।
  • 1992 में 27 जुलाई के दिन ही प्रसिद्ध अभिनेता फिल्म शोले के गब्बर अमजद ख़ान का निधन हुआ था।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

शिक्षा का कार्य गहराई से और गंभीर रूप से सोचना सीखना है। बुद्धिमत्ता के साथ चरित्र – यही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य है– मार्टिन लूथर किंग जूनियर।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 13 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 14 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 15 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 16 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 17 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 18 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 19 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 20 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 21 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 22 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 23 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 24 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 25 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 26 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (27 July) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*