AME CET Exam Date 2024: 8 से 12 मई को हैं एग्जाम, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1 minute read
AME CET Exam Date 2024

AME CET Exam Date 2024 फेज़ 1 के लिए जारी कर दी गई हैं। यह एग्जाम 8 से 12 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 4 मई को जारी कर दिए गए हैं। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल को समाप्त हो चुके हैं जो 1 सितंबर 2023 को शुरू हुए थे। AME CET का रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी रिजल्ट के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। AME CET की फुलफॉर्म एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होती है।

AME CET Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का सम्पूर्ण ब्यौरा जारी किया जा चुका है, जो इस प्रकार है:

इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
AME CET रजिस्ट्रेशन शुरू1 सितंबर 2023
AME CET रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट30 अप्रैल 2024
AME CET एडमिट कार्ड जारी4 मई 2024
AME CET Exam Date 20248 मई से 12 मई 2024
AME CET रिजल्टमई 2024 के तीसरे सप्ताह में
AME CET एडमिशन काउंसलिंगमई 2024 के चौथे सप्ताह में

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (6 May) : स्कूल असेंबली के लिए 6 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

AME CET 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

AME CET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • स्टेप 1: AME CET की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.amecet.in/ विजिट करें।
  • स्टेप 2: होमपेज खुलने पर एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें – पासवर्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
  • स्टेप 4: डिटेल्स दर्ज करने के बाद, AME CET 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप 5: AME CET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दी गई सभी डिटेल्स को वेरीफाई करना होगा।
  • स्टेप 6: भविष्य के उपयोग के लिए AME CET एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

यह भी पढ़ें: CISCE Result 2024 : आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

AME CET 2024 एग्जाम पैटर्न

AME CET 2024 एग्जाम पैटर्न एजुकेशन के हिसाब से नीचे दिया गया है-

10+2 PCM के लिए

सब्जेक्ट्सटोटल क्वेश्चनटोटल मार्क्स
जनरल अवेयरनेस1560
इंग्लिश1560
मैथमेटिक्स2080
फिजिक्स2080
केमिस्ट्री2080
टोटल90360

3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर्स / B Tech / साइंस में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में हायर क्वालिफिकेशन के लिए

सब्जेक्ट्सटोटल क्वेश्चनटोटल मार्क्स
जनरल अवेयरनेस1560
इंग्लिश1560
एप्टीट्यूड टेस्ट60240
टोटल90360

12th Non PCM के लिए

सब्जेक्ट्सटोटल क्वेश्चनटोटल मार्क्स
जनरल अवेयरनेस30120
इंग्लिश30120
जनरल इंटेलिजेंस & रीजनिंग30120
टोटल90360

10th के लिए

सब्जेक्ट्सटोटल क्वेश्चनटोटल मार्क्स
जनरल अवेयरनेस30120
इंग्लिश30120
जनरल इंटेलिजेंस & रीजनिंग30120
टोटल90360

यह भी पढ़ें: ICSE, ISC Results 2024 : 10वीं में 99.47 % और 12वीं में 98.19 % रहा रिजल्ट

उम्मीद है कि AME CET Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*