UP School Update : एनईपी के तहत यूपी के स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानिए नई टाइमिंग

1 minute read
UP School Update

UP School Update : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राज्य के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) से जुड़े सभी सरकारी और सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में अब एक घंटे की अतिरिक्त पढ़ाई होगी। पहले, ये विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुले रहते थे। लेकिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कर दिया है। यानी कि अब प्रदेश भर के लगभग 27871 माध्यमिक स्कूलों में एक घंटे की अतिरिक्त पढ़ाई होगी।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 04 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

UP School Update : अब क्या होगी टाइमिंग?

आपको बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत, एक शैक्षिक वर्ष में अनिवार्य रूप से 220 दिन स्कूल खुलेंगे और 1200 घंटे पढ़ाई होगी। वहीं 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक, यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे जबकि 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक विद्यालय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुले रहेंगे। यानी कि हर दिन 6 घंटे की क्लास होगी। विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा उमेश चंद्र की ओर से यह नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (4 May)

यहां पढ़ें विशेष सचिव का आदेश

विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा उमेश चंद्र की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रत्येक कक्षा के लिए 40 क्रेडिट अंक निर्धारित किए गए हैं। विद्यार्थियों को अधिक शिक्षा और गतिविधियों के लिए समय देने के लिए एक शैक्षिक वर्ष में 1200 घंटे पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में स्कूलों को छह घंटे संचालित करना जरूरी है।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*