AEEE 2024 Exam Date: 29 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड, फेज 2 के एग्जाम होंगे 2 से 12 मई तक

1 minute read
AEEE 2024 Exam Date

AEEE 2024 Exam Date जारी कर दी गई हैं। यह एग्जाम 2 मई से 12 मई के बीच आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड 29 अप्रैल 2024 को जारी किया जाएगा। वहीं AEEE 2024 फेज 2 के लिए स्लॉट बुकिंग कल यानी 23 अप्रैल से शुरू हो रहीं हैं। AEEE की फुलफॉर्म अमृता इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन होती है। फेज 1 के एग्जाम 16 जनवरी से 22 जनवरी को आयोजित किए गए थे।

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (22 April) : स्कूल असेंबली के लिए 22 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

AEEE 2024 Exam Date

ऑफिशियल वेबसाइट पर AEEE से संबंधित जानकारी जारी कर दी गई है। नीचे टेबल के माध्यम से महत्वपूर्ण दिए गए हैं-

महत्वपूर्ण डेट्सइवेंट्स
23 अप्रैल 24AEEE 2024 फेज 2 स्लॉट बुकिंग शुरू
29 अप्रैल 24AEEE 2024 फेज 2 एडमिट कार्ड
02 मई – 12 मई 24AEEE 2024 Exam Date
जल्द सूचित किया जाएगाAEEE 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो
जल्द सूचित किया जाएगाAEEE 2024 फेज 2 रिजल्ट
09 जून 24JEE मेन 2024 स्कोर के साथ अप्लाई करने की लास्ट डेट

AEEE 2024 के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

AEEE 2024 के लिए एडमिट कार्ड 29 अप्रैल 24 जारी कर दिए जाएंगे, डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • अमृता विश्व विद्यापीठम की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.amrita.edu/ पर जाएं।
  • “AEEE 2024” टैब पर क्लिक करें।
  • “एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अपना एडमिट कार्ड प्रिंट करें और भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें: Goa Board HSSC Result 2024 : 12वीं में 85% छात्र पास, एक बार फिर लड़कियों ने लहराया परचम

AEEE 2024 आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

AEEE 2024 आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं:

  • AEEE की ऑफिशियल वेबसाइट – amrita.edu पर जाएं।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने पर AEEE 2024 आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • AEEE आंसर की 2024 डाउनलोड करें और संभावित स्कोर की गणना करें।

AEEE 2024 के लिए एग्जाम पैटर्न

AEEE 2024 के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

पर्टिक्युलर्सडिटेल्स
एग्जाम मोड-पेन-एंड-पेपर (ऑफलाइन)
-कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट
एग्जाम लैंग्वेजइंग्लिश
एग्जाम ड्यूरेशन2 hour 30 minutes
क्वेश्चन टाइप और टोटल क्वेश्चनमल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चन (MCQs)
फिजिक्स: 30 क्वेश्चन
केमिस्ट्री: 25 क्वेश्चन
मैथमेटिक्स: 40 क्वेश्चन
इंग्लिश: 05 क्वेश्चन
टोटल: 100 क्वेश्चन
टोटल मार्क्स300 मार्क्स
मार्किंग स्कीम-हर सही उत्तर के लिए 3 मार्क्स
-हर गलत उत्तर के लिए 1 मार्क (नेगेटिव)

उम्मीद है कि AEEE 2024 Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*