10 नवंबर का इतिहास (10 November Ka Itihas) – 2008 में आज ही के दिन नासा ने की थी फीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा 

1 minute read
10 नवंबर का इतिहास (10 November Ka Itihas)

देश और दुनिया में 10 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 10 नवंबर का इतिहास (10 November Ka Itihas) जानेंगे।

10 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में आज ही के दिन नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की थी। 2008 में 10 नवंबर को ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राॅफी जीती थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

10 नवंबर का इतिहास (10 November Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की थी।
  • 2008 में 10 नवंबर को ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती थी।
  • 2004 में आज ही के दिन झेंगझोऊ चीन का आठवां सबसे पुराना शहर घोषित किया गया था।
  • 2002 में 10 नवंबर को ही ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता था।
  • 2000 में आज ही के दिन गंगा-मेकांग संपर्क परियोजना का कार्य शुरू हुआ था।
  • 1997 में 10 नवंबर को ही चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद खत्म हुआ था।
  • 1995 में आज ही के दिन न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था।
  • 1994 में 10 नवंबर के दिन ही पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू पहुंचकर अपना कहर बरपाया था।
  • 1989 में आज ही के दिन जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू हुआ था।
  • 1983 में 10 नवंबर के दिन ही बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरुआत की थी।
  • 1951 में आज ही के दिन अमेरिका में डायरेक्ट डायलिंग फोन सेवा शुरू हुई थी।
  • 1951 में 10 नवंबर के दिन ही राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया था।
  • 1950 में आज ही के दिन अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

10 नवंबर का इतिहास (10 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1750 में आज ही के दिन मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म हुआ था।
  • 1848 में 10 नवंबर के दिन ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ था।
  • 1909 में आज ही के दिन अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म हुआ था।

10 नवंबर को हुए निधन

  • 1931 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार गंगाप्रसाद अग्निहोत्री का निधन हुआ था।
  • 1995 में 10 नवंबर को ही भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का निधन हुआ था।
  • 2013 में आज ही के दिन राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 9 नवंबर का इतिहास (9 November Ka Itihas) – 2001 में दिन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को किया था संबोधित

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 10 नवंबर का इतिहास (10 November Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*