TISS में MBA के लिए रहा INR 35 लाख तक का सैलरी पैकेज, IIM के कई संस्थानों को पछाड़ा

1 minute read
TISS se mba karne ke baad students ko average 35 lpa tak salary package offer hota hai

मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) एक पोस्टग्रेजुएशन डिग्री है और इसमें स्टूडेंट्स को बिजनेस में सफल होने के लिए अच्छे मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेना पड़ता है। औसतन, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) से MBA करने वाला एक ग्रेजुएशन सालाना INR 25 लाख कमाता है, लेकिन टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) भारत में एक हाई रैंक वाला इंस्टिट्यूट है जहां से MBA करने की अलग विशेषताएं हैं।

TISS में मैनेजमेंट स्ट्रीम के ग्रेजुएट्स के लिए वेतन बहुत अच्छा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 की कक्षा के लिए औसत वेतन पैकेज लगभग INR 18-20 लाख है। इसके अलावा यहां ऑफर किया गया हाई सैलरी पैकेज INR 25-32 लाख था। 

यह भी पढ़ें- IIM Calcutta Placement 2023 : यहां से किया MBA तो इंटर्नशिप में मिलता है लाखों का पैकेज, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन?

यहां MBA में कई कोर्सेज हैं और उनके लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है। कैंडिडेट्स इंस्टिट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट www.tiss.edu से फीस और एडमिशन से जुड़ी जानकारी कर सकते हैं। 

ऐसे मिलता है एडमिशन

TISS में मैनेजमेंट स्ट्रीम में प्रवेश पाने के लिए TISS नेशनल एंट्रेस एग्जाम (TISSNET) देना होगा। TISSNET एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है, जिसमें सामान्य ज्ञान पर प्रश्न शामिल होते हैं। एक बार जब आप TISSNET पास कर लेंगे, तो पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

TISS में MBA कोर्सेज की लिस्ट

TISS में MBA कोर्सेज की लिस्ट की लिस्ट इस प्रकार हैः

  • Master of Business Administration (MBA) in Media Management
  • Master of Business Administration (MBA) in Human Resource Management
  • Master of Business Administration (MBA) in Labour Studies and Social Work
  • Master of Business Administration (MBA) in Social Entrepreneurship
  • Master of Business Administration (MBA) in Rural Management.
TISS se mba karne ke baad students ko average 35 lpa tak salary package offer hota hai

TISS के बारे में

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज मुंबई, भारत में एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। यह बिजनेस सोशल वर्क एजुकेशनके लिए एशिया का सबसे पुराना संस्थान है और इसकी स्थापना 1936 में ब्रिटिश भारत के तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी में सर दोराबजी टाटा ग्रेजुएट स्कूल ऑफ सोशल वर्क के रूप में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट द्वारा की गई थी।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*