MCC NEET UG Counselling 2023: अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है मेडिकल कॉउंसलिंग, जानिए सभी लेटेस्ट अपडेट्स

1 minute read
MCC NEET UG Counselling 2023

MCC NEET UG Counselling 2023: NEET UG 2023 रिजल्ट के बाद अब जल्द ही NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि NEET UG काउंसिलिंग का आयोजन जुलाई महीने के मध्य से शुरू किया जा सकता है। जिसके बाद कैंडिडेट्स मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर राउंड -1 की कॉउंसलिंग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आइए जानते हैं इस वर्ष कि MCC NEET UG Counselling 2023 के बारे में सभी आवश्यक जानकारी। 

NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। कैंडिडेट्स का एडमिशन NEET UG एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। इस वर्ष NEET UG काउंसलिंग के जरिए कैंडिडेट्स 99,013 MBBS, 52,720 आयुष, 27,868 BDS, 1,899 AIIMS, 525 BVSc, AH सीटों और 249 जिपमर सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें – Tamil Nadu NEET UG 2023 Counselling 

जानिए MCC NEET UG Counselling 2023 प्रक्रिया 

आपको बता दें कि काउंसलिंग 2 स्तर पर आयोजित की जाएगी। एक काउंसलिंग डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज़ (DGHS) की ओर से कराई जाएगी। जिसके माध्यम से ऑल इंडिया कोटा की 15 फ़ीसदी सीटों, डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) की सीटों में एडमिशन दिया जाएगा। 

वहीं दूसरी मेडिकल काउंसिलिंग स्टेट कोटा की होती है। जोकि राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग अथवा निदेशालय की ओर से आयोजित की जाती है। इसमें राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले इंस्टिट्यूट के साथ-साथ प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की सीटें भी शामिल होती हैं। यहां भी स्टेट कोटा काउंसलिंग जुलाई माह से शुरू की जा सकती है। जिसकी जानकारी कैंडिडेट्स को संबंधित राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त होगी। 

यह भी पढ़ें – Arunachal Pradesh NEET Counselling 2023

NEET UG कॉउंसलिंग 2023 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

यहां कैंडिडेट्स के लिए MCC NEET UG Counselling 2023 की संभावित तारीख के साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की भी कंप्लीट जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • NTA की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। 
  • अब NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड आदि फिल करें। 
  • इसके बाद अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अकादमिक डिटेल्स फिल करें।  
  • अब निश्चित फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 

यह भी पढ़ें – Who Will Conduct NEET 2024

NEET UG कॉउंसलिंग 2023 के लिए कैंडिडेट्स इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार  

कैंडिडेट्स को MCC NEET UG Counselling 2023 की संभावित तारीख के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस प्रमाण पत्र

NEET UG 2023 में इतनी तरह का होता है कोटा 

यहां NEET UG के कुछ प्रमुख कोटा के बारे में बताया जा रहा है। जिसके अनुसार मेडिकल सीटों के लिए एडमिशन किया जाता है। 

  • ऑल इंडिया सरकारी कोटा
  • ऑल इंडिया कोटा प्राइवेट
  • राज्य सरकार कोटा/संस्थागत कोटा 
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी/नेशनल इंस्टिट्यूट कोटा 
  • डीम्ड यूनिवर्सिटीज
  • मैनेजमेंट एंड NRI कोटा

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*