HPBose 10th Result 2024 : 74.61% रहा 10वीं का रिजल्ट, रिधिमा शर्मा ने किया टॉप

1 minute read
HP Board Class 10th

HPBose 10th Result 2024 : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने क्लास 10वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आपको बता दें की 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 02 मार्च से 21 मार्च तक हुई थीं। जिसमें 2,258 एग्जाम सेंटर पर लगभग 95 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 

आपको बता दें की इस बार 15 दिन पहले HPBose 10th Result 2024 घोषित किया गया है। स्टूडेंट्स अपने प्रमाणपत्र डिजीलाॅकर से भी प्राप्त कर सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स को एग्जाम की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करवाना होगा, वे बोर्ड की वेवसाइट www.hpbose.org पर जाकर 22 मई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

कैसा रहा इस बार का परिणाम 

इस बार 91,130 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया, जिसमें 67988 छात्र पास हुए हैं। बात करें टाॅप टेन मेरिट लिस्ट में कुल 92 स्टूडेंट्स शामिल हैं। तीसरे स्थान पर 03 छात्र हैं। टाॅपरों में 22 सरकारी और 70 प्राइवेट स्कूल के हैं। HPBose 10th Result 2024 में 74.61% के साथ रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है।

HP Board Class 10th Topper List 2024

  • रिधिमा शर्मा- 99.86%
  • कृतिका शर्मा- 99.71%
  • शिवम शर्मा- 99.57%
  • धृति टेगटा- 99.57%
  • रुशिल सूद- 99.57%

कितने स्टूडेंट्स ने दी 10वीं की परीक्षा

एग्जाम में शामिल होने वाले कुल स्टूडेंट्स- 91130
लड़कियों की संख्या – 44559
लड़कों की संख्या- 46571

पिछले वर्ष एचपी बोर्ड 10वीं में किसने किया टॉप?

2023 में मानवी ने 99.14 प्रतिशत अंकों के साथ हिमाचल क्लास 10वीं की परीक्षा में टॉप किया था। जबकि दीक्षा कत्याल ने 693 अंकों के साथ दूसरा और अक्षित शर्मा ने 692 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को HPBose 10th Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*