SSC CGL 2022: टियर-2 एग्जाम से पहले एसएससी ने जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस

1 minute read
67 views
Central universities mein ab ek saath do course mein pravesh le sakengen jaanen kya hai aadesh

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 17 फरवरी को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, सीजीएल 2022 (SSC CGL 2022) के कैंडिडेट्स के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। कैंडिडेट्स जो सीजीएल टियर-2 एग्जाम के लिए शाॅर्टलिस्टेड हैं वह एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (ssc.nic) पर एग्जाम से जुड़े निर्देश देख सकते हैं। 

9 फरवरी 2023 को स्टाॅफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट घोषित किया था। एसएससी सीजीएल टियर-1 एग्जाम के लिए 33,55,194 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 3,86,652 कैंडिडेट्स को सीजीएल टियर-2 एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सीजीएल टियर-2 परीक्षा 2022 का आयोजन 2 मार्च से 7 मार्च 2023 तक किया जाना है।

सीजीएल टियर-2 के पेपर-1 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश (यहां क्लिक करें)

  • पेपर-1 दो सेशन में आयोजित किया जाएगा- सेशन-1 और सेशन-2
  • सेशन-1 को तीन सेक्शन में बांटा गया है।
  • सेक्शन-1 में दो मॉड्यूल हैं। मॉड्यूल-1 (गणितीय क्षमताएं (Mathematical Abilities) और मॉड्यूल-2 (रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस (Reasoning and General Intelligence)। कैंडिडेट्स को इस सेक्शन को पूरा करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। एक घंटा पूरा होने पर यह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा।
  • सेक्शन-1 पूरा होने के बाद सेक्शन-2 के दो मॉड्यूल यानी मॉड्यूल-1 (इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन) और मॉड्यूल-2 (जनरल अवेयरनेस) शुरू होगा। सेक्शन-2 भी एक घंटे के लिए होगा। एक घंटा पूरा होते ही सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा।
  • सेक्शन-3 में दो मॉड्यूल होंगे। मॉड्यूल-1 (कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण (Computer Knowledge Test) सेक्शन-2 पूरा होने के तुरंत बाद शुरू होगा और 15 मिनट के लिए होगा। सेक्शन-3 के मॉड्यूल-1 पूरा होने पर सेशन-1 समाप्त हो जाएगा।
  • सेशन-1 पूरा होने के बाद कैंडिडेट्स को सेशन-2 के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन के लिए ब्रेक मिलेगा।
  • सेक्शन-3 का मॉड्यूल-2 (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) सेशन-2 में आयोजित किया जाएगा और 15 मिनट के लिए होगा।

एसएससी से जुड़ीं अन्य अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert