स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य क्या हैं?

1 minute read
स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका लक्ष्य देश को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाना है। इस अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी के जन्मदिन पर की गई थी, ताकि उनके स्वच्छता के सपने को साकार किया जा सके। इसका मुख्य उद्देश्य खुले में शौच को समाप्त करना (ODF), कचरा प्रबंधन में सुधार, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साफ-सुथरा पर्यावरण सुनिश्चित करना है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण, अपशिष्ट प्रबंधन, और सार्वजनिक स्थानों की सफाई इस मिशन के प्रमुख पहलू हैं। आइए इस ब्लाॅग में विस्तार से जानते हैं कि स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य क्या हैं? और इसका महत्व क्या है आदि।

स्वच्छ भारत अभियान क्या है?

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया एक राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन है। इसका उद्देश्य भारत को स्वच्छ और खुले में शौच मुक्त (ODF) बनाना, कचरा प्रबंधन में सुधार करना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों की सफाई जैसे कार्य किए गए हैं। यह मिशन नागरिकों की भागीदारी पर आधारित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक जन आंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया। इसका लक्ष्य भारत को स्वस्थ, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है।

जरूर पढ़ें : 15+ Slogan on Swachh Bharat in Hindi

स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य क्या है? 

स्वच्छ भारत अभियान के तहत, लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षा दी जाती है, और उन्हें अपने घरों, स्कूलों, और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अंतर्गत, शौचालय निर्माण, स्वच्छता अभियान, और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्वच्छता को सुनिश्चित करने के साथ-साथ जल, हवा, और भूमि की रक्षा भी की जाती है। यह अभियान भारत के स्वास्थ्य और पर्यावरण को सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्वच्छ भारत अभियान ने लोगों की सजगता और सामाजिक सामर्थ्य को बढ़ावा दिया है और भारत को एक स्वच्छ और हरित भूगोल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत कई सरकारी योजनाएं और कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं, जैसे कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान और “स्वच्छ ग्रामीण भारत” कार्यक्रम। यह अभियान सामाजिक सांस्कृतिक बदलाव को भी प्रोत्साहित करता है, जिससे भारतीय समाज में स्वच्छता के मामूले में सुधार होता है। स्वच्छ भारत अभियान ने दुनिया भर में बड़े पैमाने पर स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाई है।

स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है बल्कि नागरिकों के सहयोग से अधिक-से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना और उसे साफ़ रखना है जिससे एक स्वच्छ भारत का निर्माण हो सके।

स्वच्छ भारत अभियान का महत्व क्या है? 

स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य क्या है? समझने के साथ ही आपको स्वच्छ भारत अभियान का महत्व जानना जरूरी है जोकि इस प्रकार है-

  1. स्वास्थ्य सुधार – स्वच्छता से बीमारियों का खतरा कम होता है और लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
  2. खुले में शौच से मुक्ति – इस अभियान से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण हुआ, जिससे खुले में शौच खत्म हुआ।
  3. पर्यावरण संरक्षण – कचरा प्रबंधन और स्वच्छता से प्रदूषण कम होता है और पर्यावरण सुरक्षित रहता है।
  4. पर्यटन और अर्थव्यवस्था में वृद्धि – स्वच्छ भारत से पर्यटन को बढ़ावा मिलता है, जिससे अर्थव्यवस्था को लाभ होता है।
  5. जनजागरूकता – यह अभियान लोगों में स्वच्छता की आदतें विकसित करने में मदद करता है।
  6. सामाजिक विकास – स्वच्छता से जीवन स्तर में सुधार होता है और समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।

संबंधित ब्लाॅग

महात्मा गांधी पर हिंदी में निबंधमहात्मा गांधी की मृत्यु कब हुई थी?
जानिये क्या है महात्मा गांधी की बेटी का नाम?महात्मा गांधी के 10 अनमोल विचार, जो आपको करेंगे प्रेरित
जानिए महात्मा गांधी के पिता का नामजानिए करो या मरो का नारा किसने दिया
जानिए महात्मा गांधी के बेटे का नामजानिए महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे
गांधी जी का पूरा नाम क्या है?Speech on Mahatma Gandhi in Hindi

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य के बारे में जानकारी आपको यहां मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*