Saudi Arabia ki Currency: क्या आप जानते हैं सऊदी अरब की करेंसी क्या है, और भारत में इसकी क्या कीमत है?

1 minute read
Saudi Arabia ki Currency

विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों का उद्देश्य अधिकाधिक ज्ञान अर्जित करने का होता है, इसी ज्ञान की कड़ी में विद्यार्थियों को Saudi Arabia ki Currency के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए क्योंकि करेंसी के आधार पर ही किसी भी देश की आर्थिक स्तिथि को देखा जाता है। किसी भी देश की करेंसी की स्तिथि ही यह निर्धारित करती है, कि उस देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है या कमजोर। आर्थिक स्तिथि चाहे कैसी भी क्यों न हो, करेंसी उसमें अहम भूमिका निभाती है। इस पोस्ट के माध्यम से आप Saudi Arabia ki Currency क्या है तथा भारत में सऊदी अरब की करेंसी की क्या कीमत है, के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : जानिए क्या है यूनाइटेड स्टेट्स की करंसी और भारतीय मुद्रा के अनुसार क्या है इसकी दर?

क्या है Saudi Arabia ki Currency?

सऊदी अरब की आधिकारिक मुद्रा को “सऊदी रियाल” कहा जाता है, सऊदी रियाल का उपयोग व्यापारिक तौर पर लेन-देन की दृष्टि से भी व्यापक रूप में होता है। सऊदी अरब की आधिकारिक मुद्रा सऊदी रियाल का प्रतीकात्मक चिह्न “﷼” तथा इसका कोड SAR या SR तथा संख्यात्मक कोड 682 होता है। सऊदी रियाल को 100 हलाला में विभाजत किया जाता है।

सऊदी रियाल में सिक्के और बैंक नोट दोनों ही चलन में होते हैं, जिसमें 1, 5, 10, 25, 50 हलाला, 1 रियाल, 2 रियाल के मूल्य के सिक्के जारी किए जाते हैं। सऊदी रियाल में 1, 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500 रियाल के मूल्य के बैंक नोट में जारी किए जाते हैं। सऊदी रियाल को सऊदी सेंट्रल बैंक के माध्यम से नियंत्रित किया जाता है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कि नेपाल की करेंसी क्या है?

भारत में सऊदी अरब की करेंसी की क्या है कीमत ?

सऊदी अरब की करेंसी सऊदी रियाल के बारे में जानने के बाद आपको इसके आधार पर, भारत में इसकी कीमत क्या है, के बारे में जान लेना अनिवार्य है। जिसकी जानकारी निम्नवत है;

1 Saudi Riyal = 22.20 Indian Rupee होता है।

यह भी पढ़ें : डॉलर कैसे बना दुनिया की रिसर्व करेंसी?

FAQs

सऊदी अरब की करेंसी का नाम क्या है?

सऊदी अरब की आधिकारिक मुद्रा को सऊदी रियाल कहा जाता है।

सऊदी अरब की करेंसी का प्रतीक/सिंबल होता है?

सऊदी अरब की करेंसी का प्रतीक/सिंबल “SAR या SR” होता है।

सऊदी अरब की राजधानी क्या है?

सऊदी अरब की राजधानी “रियाद” है।

यह भी पढ़ें : क्या आपको पता है दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी कौन सी है?

संबंधित आर्टिकल

आशा है कि आपको Saudi Arabia ki Currency पर आधारित यह ब्लाॅग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*