Today’s Current Affairs in Hindi | 21 जनवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 21 January 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 जनवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हाल ही में 20 जनवरी को ‘सशस्‍त्र सीमा बल’ का 60वां स्‍थापना दिवस मनाया गया है।
  2. हाल ही में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने भुवनेश्वर में ‘आयुष दीक्षा’ की आधारशिला रखी है।
  3. हाल ही में ‘बांग्लादेश’ के विदेश मंत्री डॉ. हसन महमूद 7 फरवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आयेंगे।
  4. हाल ही में आंध्र प्रदेश राज्य ‘जातिगत जनगणना’ शुरू करने वाला दूसरा राज्य बना है।
  5. हाल ही में 20 जनवरी को ‘पेंगुइन जागरूकता दिवस’ मनाया गया है।
  6. हाल ही में शिलांग में 11वीं उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (NESAC) की बैठक आयोजित हुई है।
  7. हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘47वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले’ का उद्घाटन किया है।
  8. हाल ही में ICICI बैंक ने नवीनतम मोबाइल बैंकिंग ऐप ‘मनी2इंडिया’ (कनाडा) लॉन्च की है।
  9. हाल ही में ‘TATA ग्रुप’ ने अगले पांच वर्षों के लिए यानी वर्ष 2028 तक IPL की टाइटल स्पांसरशिप हासिल की है।
  10. हाल ही में ‘जागृत कोटेजा’ (Jagrut Kotecha) को पेप्सिको इंडिया का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – आज ही के दिन लागू किया गया था कॉपीराइट अधिनियम 1958

21 जनवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस राज्य में ‘पक्के पागा हॉर्नबिल महोत्सव’ शुरू हुआ है?

(A) मणिपुर
(B) अरूणाचल प्रदेश
(C) नागालैंड
(D) त्रिपुरा
उत्तर- अरूणाचल प्रदेश

2. हाल ही में ‘Rupay प्राइम वॉलीबॉल लीग‘ (PVL) सीजन-3 का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है?

(A) ऋतिक रोशन
(B) सलमान खान
(C) रणवीर सिंह
(D) वरुण धवन
उत्तर- ऋतिक रोशन

3. हाल ही में किस देश के मून मिशन ‘स्नाइपर’ ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की हैं?

(A) भारत
(B) चीन
(C) उत्तर कोरिया
(D) जापान
उत्तर- जापान

4. हाल ही में किसे रिकॉर्ड 8वीं बार ‘बाल्कन एथलीट ऑफ द ईयर’ चुना गया है?

(A) नोवाक जोकोविच
(B) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(C) नियोनल मेसी
(D) विराट कोहली
उत्तर- नोवाक जोकोविच 

5. हाल ही में किसे ‘सशस्त्र सीमा बल’ (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

(A) गुरचरण सिंह
(B) शांतनु झा
(C) दलजीत सिंह
(D) पी संतोष
उत्तर- दलजीत सिंह 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*