Russia ki Currency: क्या आप जानते हैं रूस की करेंसी क्या है, और भारत में इसकी क्या कीमत है?

1 minute read
Russia ki Currency

रूस को दुनिया के मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देशों की श्रेणी में रखा जाता है, रूस एक बड़ी सुपरपॉवर भी है। इस पोस्ट के माध्यम से आप Russia ki Currency क्या है तथा भारत में रूस की करेंसी की क्या कीमत है, के बारे में भी संक्षिप्त में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। किसी भी देश की आर्थिक स्तिथि को देखने के लिए, वहां की करेंसी की स्तिथि को देखा जाता है। सही मायनों में देखा जाए तो अर्थव्यवस्था चाहे मजबूत हो या कमजोर, दोनों ही परिस्थितियों में करेंसी अहम भूमिका निभाती है।

यह भी पढ़ें : जानिए क्या है यूनाइटेड स्टेट्स की करंसी और भारतीय मुद्रा के अनुसार क्या है इसकी दर?

क्या है Russia ki Currency?

रूस की आधिकारिक मुद्रा को रूसी रूबल के नाम से जाना जाता है, रूस की आधिकारिक मुद्रा के रूप में रूसी रूबल का उपयोग व्यापक रूप में लेन-देन के लिए होता है। रूबल रूसी साम्राज्य और सोवियत संघ की मुद्रा थी, जिसको सोवियत संघ के टूटने के बाद नया स्वरुप दिया गया था। रुसी रूबल का प्रतीक “₽” होता है। सितंबर 1993 से पहले रूस की आधिकारिक मुद्रा का आईएसओ कोड “RUR” होता था, जो कि वर्ष 1993 के बाद से अब तक “SUR” है। रुसी रूबल को तकनीकी रूप में रूबल को 100 कोपेक में विभाजित किया जाता है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कि नेपाल की करेंसी क्या है?

भारत में रूस की करेंसी की क्या है कीमत ?

रूस की करेंसी रूबल के बारे में जानने के बाद आपको इसके आधार पर, भारत में इसकी कीमत क्या है, के बारे में जान लेना अनिवार्य है। जिसकी जानकारी निम्नवत है;

1 Russian Ruble = 0.85 Indian Rupee होते हैं।

यह भी पढ़ें : डॉलर कैसे बना दुनिया की रिसर्व करेंसी?

FAQs

रूस की राजधानी और मुद्रा क्या है?

रूस की राजधानी “मॉस्को” और आधिकारिक मुद्रा “रूसी रूबल” है।

रूस की आधिकारिक मुद्रा का प्रतीक/सिंबल क्या होता है?

रूस की आधिकारिक मुद्रा का प्रतीक/सिंबल “₽” होता है।

दुनिया में सबसे महंगी करेंसी कौन सी है?

दुनिया में सबसे महंगी करेंसी कुवैती दिनार है।

यह भी पढ़ें : क्या आपको पता है दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी कौन सी है?

संबंधित आर्टिकल

आशा है कि आपको Russia ki Currency पर आधारित यह ब्लाॅग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*