क्या आप जानते हैं कि भारत की करेंसी दुनिया में कितने नंबर पर आती है?

1 minute read
भारत की करेंसी दुनिया में कितने नंबर पर आती है

भारत की अर्थव्यवस्था का इतिहास देखा जाए तो भारत ने विश्व के विकास के लिए सदैव ही एक एहम योगदान निभाया है। विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत की अपार संपदा को लूटा, इतने लंबे गुलामी के कालखंड को पार करते हुए भारत ने आज वर्तमान में अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर रखा है। जहाँ एक ओर कोरोना महामारी के बाद से अभी तक विश्व की अर्थव्यवस्था नहीं पूरी तरह पटरी पर नहीं आयी पाई है, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था ने विश्व के सामने रुपए का कद बढ़ाया है। इस पोस्ट के माध्यम से आप भारत की करेंसी दुनिया में कितने नंबर पर आती है, के बारे में जान पाएंगे।

यह भी पढ़ें : जानिए क्या है यूनाइटेड स्टेट्स की करंसी और भारतीय मुद्रा के अनुसार क्या है इसकी दर?

भारत की करेंसी दुनिया में कितने नंबर पर आती है?

भारत की करेंसी दुनिया में 38वे नंबर पर आती है, हालांकि लोकप्रियता के मामले में यह चौथे स्थान पर आती है। भारत की करंसी एक उभरती अर्थव्यवस्था का आधार है, किसी भी देश की करंसी का मजबूत होना, उस देश के विकास और वहां की अर्थव्यवस्था को परिभाषित करता है।

क्या है भारतीय रुपए की वर्तमान में स्तिथि?

नए वित्त वर्ष 24 के पहले महीने अप्रैल 2023 से प्राप्त आकड़ों के अनुसार भारतीय करेंसी ‘रुपया’ दुनिया में दूसरी सबसे तेजी से उभरती हुई मुद्रा बन गई है। जिसमें उभरती हुई मुद्रा का मतलब उस मुद्रा से है, जो वैश्विक बाजारों में अपनी पहचान और जगह बना रही है। वर्ष 2022 में रुपये के मूल्य में 10 फीसदी की कमी देखने को मिली थी, जिसके बाद वर्ष 2023 में अब तक रुपया डॉलर के मुकाबले 81.84 पर स्थिर है। जो भारत के उज्जवल भविष्य की ओर शुभ संकेत के समान है।

यह भी पढ़ें : डॉलर कैसे बना दुनिया की रिसर्व करेंसी?

FAQs

दुनिया की 3 सबसे मजबूत मुद्रा कौन सी है?

दुनिया की 3 सबसे मजबूत मुद्रा निम्नलिखित हैं-
कुवैत का दीनार
बहरीन का दिनार
ओमान का रियाल

भारत का रुपया कौन से देश में सबसे महंगा है?

भारत का रुपया वियतनाम से सबसे महंगा है।

वियतनाम में भारत के 1 रुपये की कीमत कितनी होती है?

वियतनाम में 1 रुपये की कीमत 283.83 डोंग है।

यह भी पढ़ें : क्या आपको पता है दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी कौन सी है?

आशा है कि ‘भारत की करेंसी दुनिया में कितने नंबर पर आती है’, का यह ब्लाॅग आपको जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*