RO/ARO Exam Cancelled : सीएम योगी आदित्यानाथ ने दिया 6 माह में एग्जाम दोबारा कराने के निर्देश

1 minute read
RO/ARO Exam Cancelled

RO/ARO Exam Cancelled : यूपीपीएससी द्वारा 11 फरवरी को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा को निरस्त कर दिया है। RO/ARO परीक्षा के लिए राज्य के 58 जनपदों में एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। इस परीक्षा में 10 लाख 69 हजार 725 अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में आवेदन किये गए थे। बता दें की आरओ एआरओ परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दोपहर में 2.30 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 

मीडिया रिपोट्स के अनुसार पेपर लीक होने के कारण यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद अब आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है।

कब होगी पुनः परीक्षा 

UPPSC RO/ARO भर्ती के लिए 09 अक्टूबर, 2023 से अधिसूचना जारी कर दी गई थी। जिसके लिए उम्मीदवारों को 09 नवंबर 2023 तक आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। लेकिन आयोग द्वारा पुनः आवेदन करने का युवाओं को मौका दिया गया था। जिसके लिए उम्मीदवार 24 नवंबर 2023 तक अप्लाई कर सकते थे।  इस परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित RO/ARO प्रारम्भिक परीक्षा, 2023 की समीक्षा की और परीक्षा को निरस्त कर दिया। यह एग्जाम आगामी 06 माह में पुनः कराने के आदेश दिए हैं। 

ये भी पढ़ें 

उम्मीद है आपको RO/ARO Exam Cancelled की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के  पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*